सुल्तानपुर में लोक गायक संजय यदुवंशी के घर में पुलिस विनी किसी वारंट कैसे घुस गयी , क्याCore principle Rule of Law यही है ? विना किसी वारंट किसी घर में घुसना दिवाल फाँदना ,बहन बेटियों से बदसलूकी करना ,उस परिवार के निजता का हनन है, ऐसे पुलिस कर्मियों को खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए !
यदि संजय को खिलाफ कोई वारंट हो तो पुलिस को दिखाना चाह���ए
आख़िर क्यों यूपी पुलिस बीजेपी के संरक्षित
गुंडो की तरह काम कर रही है ? @dgpup
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध���यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः18.06.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में सरधना मेरठ की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कई पदक विजेता 17 वर्षीय कु0 अनुष्का पाल के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक श्री अतुल प्रधान के साथ भेंट की। अनुष्का पाल की विगत दिनों अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। श्री अखिलेश यादव ने चिरोड़ी गांव सरधना निवासी अनुष्का के पिता श्री नेमपाल पाल को सांत्वना दी और उन्हें आर्थिक मदद भी दिया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और पीड़ित को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है। श्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ितों की जो जो ���ांग है सभी मदद की जाएगी।
पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रूपए की आर्थिक मदद भी सरकार से देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग भी की गई।
स्मरणीय है कि अनुष्का पाल के परिजनों से प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल तथा सरधना के विधायक श्री अतुल प्रधान ने उनके गांव जाकर भेंट की थी और मदद भी की थी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल सहित कर्मवीर सिंह गुमी ज��लाध्यक्ष, मेरठ महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विजय पाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू पाल जिला उपाध्यक्ष, पंडित पुन्नू जिला उपाध्यक्ष, अनिल पाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, नरेश पाल प्रधान, डॉ. संजीव, ब्रह्मपाल, आनन्द पाल, नीरज पाल, विजेंद्र पाल, शौराज शर्मा मोनू पाल, चौधरी जितेन्द्र पाल, सोनू प्रधान, सहदेव पाल, सुनील पाल, विनोद पाल, श्याम सिंह पाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता