Elected Representative of Govindpur (Nawada) constituency | An ordinary worker of RJD | Committed for Better Govindpur under the leadership of @YadavTejashwi Ji
पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में आयोजित किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बने 10 करोड़ की कीमत तथा 30 हजार से ज्यादा बच्चों के पिता मुर्रा नस्ल के भैंसे से मिलने पहुँचा।
मुर्रा नस्ल पालतू भैंस की एक नस्ल है, जो दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है। इस नस्ल की भैंसों को 'काला सोना' कहा जाता है। अगर किसानों को दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन कमाई करनी है तो वह गाय के साथ अच्छी नस्ल की एक-दो भैंस का पालन जरूर करें, इससे दूध में कभी कमी नहीं आएगी।
हमारी सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन एवं मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित कर रही है। #बिहार #TejashwiYadav #Bihar #Patna
गरीब और पिछड़ा विरोधी BJP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर बिहार सरकार द्वारा गरीबों और वंचितों के उत्थान एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ बनाने के लिए जुटाए जा रहे सटीक,वैज्ञानिक और विश्वसनीय आँकड़ों के जातीय सर्वे का विरोध किया है।
बिहार राज्य बुनकर सहकारी संघ की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
बुनकरों के विकास एवं उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। समाज के हर तबकें तक न्याय पहुँचे इसके लिए हमारी सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है।
भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉक्टर करुणा सागर जी ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
मरीजो को निःशुल्क दवा मुहैया कराने में #बिहार दूसरे स्थान पर है।
यह हमारी नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट है।
ऐसा जनकल्याणकारी कार्य करने वाले टॉप-3 राज्य गैर-भाजपा शासित है लेकिन गोदी मीडिया यह सब दिखाएगी नहीं क्योंकि हम प्रचार की बजाय राज्य के संसाधन आम जनता की भलाई में खर्च करते है।
देश निर्माण के शिल्पकार, प्रगति परिवर्तन के आधार तथा देश की उन्नति में अपने खून पसीने की संजीवनी से प्राण फूंकने वाले समर्पित, कर्मठ, श्रमवीर और कर्मवीर श्रमिक भाइयों बहनों को उनके अवर्णनीय एवं अमूल्य योगदान के लिए हृदय से वंदन, प्रणाम और बारंबार साधुवाद।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं। #LaborDay #MayDay
पटना, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने 'अम्बेडकर परिचर्चा' आयोजित की. दरअसल यह बेहद ख़ास ट्रेनिंग कार्यक्रम था, जिसके ज़रिए सामाजिक न्याय की वैचारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक संघर्ष को आम आवाम तक ले जाने के लिए अपने लोगों को ट्रेंड किया, दस्तावेज़ तैयार किए, सवाल जवाब किए. ताकि आम आवाम को और बेहतर तरीक़े से समझाया जा सके कि कैसे भारत के संविधान पर ख़तरा है. इस खतरे से हम कैसे निपटेंगे. इस आयोजन में शामिल होकर @RJDforIndia के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ नेताओं से संवाद करके यह महसूस हुआ कि ऐसी ही ठोस वैचारिक ज़मीनी तैयारी करके ही फासिस्ट मनुवादी सामंती सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी जा सकती है. @yadavtejashwi जी की समझ सामाजिक न्याय को लेकर बेहद स्पष्ट और तेवर बुलंद दिखाई दिए. यहां से एक उम्मीद की रौशनी दिखी. यही काम सभी समानधर्मा सियासी दलों को इससे और व्यापक स्तर पर करके वृहत्तम एका बनानी होगी. सामाजिक न्याय की लड़ाई ही भारतीयता को बचाएगी. शुक्रिया राजद.
रमज़ान के मुकम्मल होने पर आप सभी को मुबारकबाद। आइये इस ईद को मुहब्बत और संजीदगी से मनायें।
मुल्क में ख़ुशहाली, भाईचारगी, तरक़्क़ी और इंसानियत की बुलंदी हो, परवरदिगार हम सबों को ज़रूरतमंदों का मददगार बनाये, इन्हीं दुआओं के साथ ख़ुदा हमारी तमाम इबादतों को क़ुबूल फ़रमाए।#EidMubarak
मंडल आयोग के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वंचितों व पिछड़ों के सशक्तिकरण तथा उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारतीय समाज को समावेशी और न्यायपूर्ण बनाने वाले स्व० बीपी मंडल जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि। https://t.co/3e0eDwMcLa
बिहार के मा० मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @NitishKumar जी के साथ दिल्ली के मा० मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री @ArvindKejriwal जी से मुलाकात में देश की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई।
पवित्र रमजान के महीने में आज आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में आमंत्रित रोजेदारों व अतिथियों के साथ सामूहिक दुआ में सम्मिलित होकर राज्य की तरक्की, खुशहाली, प्रगति, अमन-चैन, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए परवरदिगार से दुआएं की।
महागठबंधन सरकार में दंगा करने वाले, शांति-सौहार्द बिगाड़ने वाले, अफ़वाह फैलाने वाले किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर जाति-धर्म के परे विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।
https://t.co/IeRcktIT1W
मेरा भारत महान!
हमारे देश की इसी खूबसूरती, तहज़ीब, भाईचारे और मोहब्बतों को कुछ नफ़रती ताक़तें समाप्त करना चाहती है लेकिन हम सब ऐसा होने नहीं देंगे।
जय हिंद!
बिहार सरकार का कहना है कि 2 साल पहले सिर्फ़ 2% घरों में नल से पानी मिलता था!
अब 87% घरों में नल से पानी मिलता है!
इससे बड़ा बेशर्म झूठ हो नहीं सकता!
सच्चाई यह है कि 73% नल जल बर्बाद होकर बन्द पड़े हैं! बाकी भी कब बंद हो जाएँ पता नहीं! 50% गाँवों में तो कभी काम शुरू ही नहीं हुआ!
दलितों,शोषितो के उत्थान एवं विकास के लिए समर्पित रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी राजनीति के पुरोधा स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि !