भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त होने के उपरांत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री अनुराग ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनका स्नेह, प्रेरणा और मार्गदर्शन जनसेवा के पथ पर सदैव ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है।
आदरणीय श्री अनुराग ठाकुर जी का हार्दिक आभार एवं सादर प्रणाम @ianuragthakur
पेपर लीक करने वालों पर @narendramodi जी का करारा प्रहार
युवाओं के भविष्य के लिए और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय लिया है @PMOIndia
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” कार्यशाला में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, आदरणीय प्रदेश संगठन मंत्री श्री धर्मपाल जी, एससी मोर्चा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी तथा *उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी, अनुसूचित मोर्चा के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक रावत जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समाज में समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने हेतु यह कार्यशाला अत्यंत प्रेरणादायक रही।
#GuruRavidasJi #650वींजयंती #समरसतासंकल्प_अभियान #Lucknow #SocialHarmony #BJP
नौकरी अब जुगाड़ नहीं, योग्यता से मिल रही है।
उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज़ और निष्पक्ष बनाकर डबल इंजन की भाजपा सरकार ने युवाओं का भरोसा मज़बूत किया है।
जहाँ कभी भर्ती घोटालों की चर्चा होती थी, आज मेरिट और मेहनत सफलता की पहचान बन रहे हैं।
यही है नया उत्तर प्रदेश — जहाँ अवसर सबके लिए, फैसला योग्यता के आधार पर।
#BJP4ViksitBharat #नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष #NewUP #MeritMatters #YouthFirst @PMOIndia@myogiadityanath
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविंद नागर जी के आवास पर सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ को सामूहिक रूप से सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सेवा, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के प्रेरणादायी विचारों से सभी कार्यकर्ता प्रेरित हुए। ऐसे कार्यक्रम हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान करते हैं।
#MannKiBaat #मन_की_बात #BJP #कार्यकर्ता #राष्ट्रनिर्माण #जनभागीदारी @PMOIndia@narendramodi
🚩 श्री पुरा महादेव मंदिर, भगवान श्रीपरशुराम जी मंदिर, बागपत 🚩
आज बागपत स्थित प्राचीन एवं पावन श्री पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव जी और भगवान श्रीपरशुराम जी के दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
लोकमान्यता है कि इस प्राचीन शिवलिंग की स्थापना भगवान श्रीपरशुराम जी ने की थी और उन्होंने इसी पवित्र स्थल पर भगवान शिव की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महादेव के दरबार में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। प्रभु से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
ॐ नमः शिवाय 🕉️
हर हर महादेव! 🚩
जय श्रीपरशुराम जी🌺
#पुरामहादेव #बागपत #भगवानशिव #महादेव
पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय डॉ. संजीव बालियान @drsanjeevbalyan जी से स्नेहिल भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत उनसे मिलकर प्रेरणा और शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली।
मा. बालियान जी का हार्दिक आभार एवं सादर प्रणाम।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे जी से स्नेहिल भेंट एवं आत्मीय संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। उनके अनुभव, विचार और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी हैं तथा संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के भाव को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।
आदरणीय डॉ. @Vinay1011 जी का हार्दिक आभार एवं सादर प्रणाम।
यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर के आदरणीय चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा जी, आदरणीया डॉ. शशि अरोड़ा जी एवं बड़े भाई डॉ. रजत अरोड़ा जी द्वारा प्रदेश मंत्री का दायित्व प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मेरे तथा आदरणीय श्री बसंत त्यागी जी के सम्मान में कवि नगर स्थित उनके आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सदर विधायक आदरणीय श्री संजीव शर्मा जी सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति, आत्मीय शुभकामनाएँ एवं स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने इस सम्मान को और भी विशेष बना दिया।
मैं हृदय से डॉ. दिनेश अरोड़ा जी, डॉ. रजत अरोड़ा जी तथा उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मुझे जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण, ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
आज देश के मा.कानून एवं न्याय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से आत्मीय भेंट एवं शिष्टाचार मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा विभिन्न सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मेघवाल जी का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके अमूल्य सुझाव संगठन, समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। @arjunrammeghwal
आज उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा से लोकप्रिय सांसद, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय श्री अनिल बलूनी जी से आत्मीय एवं स्नेहिल भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय श्री अनिल बलूनी जी का स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य समय देने के लिए हृदय से आभार।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करता हूँ @anil_baluni
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, कुशल संगठन शिल्पी एवं असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री सुनील बंसल जी का स्नेहिल आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उनका सान्निध्य संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आदरणीय बंसल जी का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा और उत्साह का स्रोत है। @sunilbansalbjp
गाजियाबाद में भारी बारिश से हुए जलभराव के बीच प्रताप विहार की स्थिति का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री श्री @YatendraMedia ने तत्काल जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ से बात की। डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जलनिकासी व राहत कार्यों के निर्देश दिए।
#Ghaziabad
सहकारिता का बढ़ता दायरा, समृद्ध भारत का मजबूत आधार।
लगभग 38,000 नई सहकारी समितियों का गठन ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई गति दे रहा है।
#SahkarSeSamriddhiKe5Saal
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी का दो दिवसीय सफल लखनऊ प्रवास हम सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन को लेकर दिए गये प्रेरक विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी साबित हुए हैं।
#nitinNabinInUP
आज लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं श्री बृजेश पाठक जी सहित प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त जिलाध्यक्षों को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता-आधारित संगठनात्मक विस्तार तथा जनसेवा को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा एवं कार्यकर्ताओं को जनहित और राष्ट्रहित के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा।
#NitinNabinInUP #BJPUttarPradesh
आज इस देश में ऐसी ताक़तें भी काम कर रही हैं जो हमेशा इस देश को बांटने और काटने में विश्वास करती हैं। हमें उन ताक़तों से भी लड़ना है। चुनाव आते ही ये ताक़तें जीवित हो जाती हैं। ऐसी ताक़तें संविधान की दुहाई देती हैं, जिन्होंने संविधान को भी तार-तार किया है: राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी
#NitinNabinInUP