tweets and replies are my personal view।RT isn't endorsement. My department is not responsible for my any tweets.
सर्व धर्म समान 🌹🙏 जय भीम जय संविधान🙏🌹
@UPPCLLKO@PVVNL
मेरे बिजली कनेक्शन के मीटर में वास्तविक खपत की तुलना में यूनिट असामान्य रूप से अधिक दर्ज हो रही हैं। घर में बिजली की खपत सीमित है, फिर भी बिल में यूनिट काफी ज्यादा आ रही हैं
���्यारे साथियो!
UPSI 2025 की परीक्षा में बैठने वाले हर एक अभ्यर्थी ने अपनी जी-जान लगाई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता किसी भी परीक्षा की आत्मा होती है। हर अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का सटीक परिणाम जानने का पूरा हक है। आइए, एक साथ मिलकर अपनी जायज़ मांग रखें क्योंकि स्कोरकार्ड आपका अधिकार है!
सभी साथी आज सुबह 11 बजे पूरे दमखम के साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
#UPSI2025 #UPSIScoreCard
@Uppolice @myogiadityanath @upprb
UP SI 4543 भर्ती की हाई कट ऑफ को लेकर उत्पन्न कुछ शंकाएं-
1- पहली बार ऐसा हो रहा है कि फिजिकल की कट ऑफ 90% प्लस चली गई है
2- नॉर्मलाइजेशन में कुछ बच्चों को नंबर मिले हैं ,कुछ बच्चों के नंबर घटे हैं, जिससे कुछ भी आईडिया नहीं मिल पा रहा की भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है ।
3- पेपर चार शिफ्ट में हुआ है तो चारों शिफ्ट के बच्चों को बराबर मौका मिलना चाहिए था क्योंकि किसी को भी नहीं पता होता किसकी शिफ्ट हल्की है या कठिन है।
4- लाखों ट्वीट तथा सैकड़ों ज्ञापन के बाद भी भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं किया है, जिससे ना तो यह पता चल पा रहा है कि उनका स्कोर क्या है, कितने मार्क्स से उनका हुआ ,कितने मार्क्स से नहीं हुआ है ,जिनका हुआ है उनको भी पता नहीं चल पा रहा कि वह सेफ है या नहीं है।
5- परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का अपना स्कोर जानना एक संवैधानिक और कानूनी अधिकार है जिससे भर्ती बोर्ड न जाने क्यों छुपा रहा है।
6- फाइनल आंसर key आने के बाद भी अभी भी ऐसे कई क्वेश्चन हैं जिनके उत्तर गलत है और भर्ती बोर्ड कह रहा है कि फाइनल आंसर key को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।
7- यदि भर्ती बोर्ड के अनुसार पूरी भर्ती पारदर्शी और शुचिता पूर्ण हुई है तो भर्ती बोर्ड को अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है, यह डाटा तत्काल जारी करने ��ें कतई भी संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की सालों साल की मेहनत और उनके जीवन का सवाल है।
8- जिन शिफ्ट के क्वेशचन डिलीट हुए है उनका प्रति क्वेश्चन वेटेज ज्यादा है,इससे दूसरी शिफ्ट वाले को नुकसान है,इसका कोई समाधान किया है या नहीं कुछ नहीं पता।
9- अतः हम लोग भर्ती बोर्ड @upprpb से निवेदन करते हैं कि वह तत्काल इन मांगों पर संज्ञान लें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath से अनुरोध करते हैं की भर्ती बोर्ड के कार्य प्रणाली को एक बार अपने संज्ञान में लें 🙏
लाखों युवा अभ्यर्थी सदैव आपके ऋणी रहेंगे 🙏
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP @myogioffice @ChiefSecyUP @UPGovt 🙏
भर्ती बोर्ड से जब 60244 कांस्टेबल का फिजिकल होते ही Score Card की दिखाने की माँग अभ्यर्थियों ने की तब भर्ती बोर्ड ने ये कहकर बात टाल दी थी.... कि फाइनल रिजल्ट के बाद Score Card दिखाया जायेगा.... लेकिन भर्ती बोर्ड की तरफ से ये आश्वासन सफ़ेद झूठ ही था क्योंकि अभ्यर्थियों की लगातार माँग के बाद भी 60244 कांस्टेबल भर्ती के Marks आज तक नहीं दिखाए गए..... Normalisation में किसके साथ क्या हुआ ये उनको आज तक नहीं पता चल सका.... कई अभ्यर्थी Cut Off से ज्यादा Marks लाकर आज भी बेरोजगार है..... भर्ती बोर्ड का यह दायित्व तो बनता ही है कि वो जिन अभ्यर्थियों का Exam कराता है उनको विश्वास में रखकर उनके marks दिखाकर पूरी भर्ती को और पारदर्शी तरीके से संपन्न करे....... अतः अब UPSI 2025 के अभ्यर्थियों का यह संदेह और माँग बिल्कुल गलत नहीं है कि भर्ती बोर्ड उनकी माँग को अनदेखा ना कर दे.... अगर ऐसा हुआ तो अब Exam देने वाला चाहे वो सफल हो या असफल वो भर्ती बोर्ड से RTI लगाकर अपने Marks जरूर पता करेगा.... जिसका individually जवाब देना भर्ती बोर्ड के लिए भी आसान ��हीं होगा... इसलिए आपसे चाहते हैं.... कि अभ्यर्थियों माँग पर जरूर जवाब आये....
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_INCREASE_2000_POST
@dgpup
@myogiadityanath
@myogioffice
@upprpb
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर���ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा ज��� सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफ�� उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे ��रबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद ��ेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत क��ने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
निवेदक~ समस्त #UPSI परीक��षार्थी..🙏🚩
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_BHARTI_4543
#UPSI_GIVE_RESERVE_LIST 🙏
@upprpb @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @myogiadityanath 🙏