"हूल क्रांति के अमर नायकों को शत्-शत् नमन"
आज #हूल_दिवस के शुभ अवसर पर वीरभूमि #भोगनाडीह(साहेबगंज जिला) में महान जननायक सिद्धो-कान्हू,चांद-भैरव एवं वीरांगनाओं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर उनके वंशज #श्री_मण्डल_मुर्मू जी के साथ माल्यार्पण कर वीरों के साहस,त्याग और बलिदान को नमन किया
देश का संपूर्ण विकास… यही है नए भारत की कहानी! 🇮🇳✨
पीएम श्री @narendramodi के नेतृत्व में आज देश का विकास सिर्फ घोषणाओं और सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन में दिखने वाला बदलाव बन चुका है, जो उनके दैनिक जीवन में साफ दिखाई देता है।
एक समय था-
जब दिल्ली से भेजे गए एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंच पाते थे, लेकिन आज मोदी सरकार में DBT के माध्यम से शत प्रतिशत पैसे लाभार्थियों के खाते में पहुंचते हैं।
पिछले 12 वर्षों में देश ने एक ऐसी पारदर्शी शासन व्यवस्था देखी है जिसने-
✅ डिजिटल क्रांति
✅ महिला सशक्तिकरण
✅ किसान कल्याण
✅ युवा अवसर
✅ स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार
✅ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
✅ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज कदम
स्वच्छता से स्वास्थ्य तक, गांवों से शहरों तक, उद्योग से रोजगार तक… हर क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी है।
आइए, जानते हैं A से Z तक...
नए भारत की उन उपलब्धियों को, जिन्होंने देश के विकास को नई पहचान दी है! 🇮🇳🚀
आज भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में ‘हूल क्रांति’ के अमर महानायक वीर सिदो-कान्हू, वीर चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी, मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@blsanthosh
आज हूल दिवस के पावन अवसर पर राँची के मोरहाबादी स्थित वीर शहीद सिदो मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर हूल क्रांति के महानायकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग, बलिदान और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल जी, पूर्व विधायक श्री राम कुमार पाहन जी, महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू जी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागणों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
@blsanthosh
हूल जोहार🙏🏻🙏🏻 🏹🏹
171 साल हूल के... 1857 के स्वतंत्रता संग्राम व संताल हूल के महानायकों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी अमर बलिदानियों को हूल दिवस पर कोटि कोटि नमन!
@BJP4India
हूल दिवस पर भारत के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिदो-कान्हू, चाँद और भैरव मुर्मू सहित सभी वीर क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
संथाल क्रांति ने अन्याय, शोषण और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध स्वाभिमान, साहस तथा जनप्रतिरोध की ऐसी चेतना जगाई, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। इन अमर सेनानियों का अद्वितीय बलिदान हमारी जनजातीय गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रभक्ति के प्रति अटूट संकल्प का प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, आज वहां रोशनी की किरण पहुंच रही है।
मोदी सरकार के देशव्यापी नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड का पश्चिम सिंहभूम जिला अब लाल आतंक के साए से बाहर निकल रहा है। जिस क्षेत्र को माओवादियों ने दशकों तक अपना गढ़ बनाकर विकास से वंचित रखा, वहां अब बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है।
मोदी सरकार के सख्त अभियान से नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई और वर्षों से अंधेरे में डूबे बोरो गांव में अब पहली बार बिजली का बल्ब जलने जा रहा है। यह सिर्फ एक गांव तक बिजली पहुंचने की नहीं, बल्कि भय पर विकास और अंधेरे पर उजाले की जीत की कहानी है।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का गजानन वेश! 🙏
पवित्र देवस्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दिव्य गजानन वेश का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र, अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति का अनुपम अवसर होता है।
इस दिव्य स्वरूप में महाप्रभु गजानन रूप धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं तथा उनके जीवन से समस्त विघ्न-बाधाओं का निवारण कर सुख, शांति और मंगल का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
#SnanPurnima
वर्षा जल संरक्षण: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी की ईको-फ्रेंडली अपील, हरगिला पक्षी से मिट्टी की मूर्तियों तक 10 बड़ी बातें
https://t.co/UpW8CTUcPU
via NaMo App
झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ चरमराई नहीं है, बल्कि पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है।
जब सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर मिलें, न दवाइयां और न ही बुनियादी सुविधाएं, तो गरीब और मजबूर जनता के पास क्या रास्ता बचता है?
इलाज पर से भरोसा उठने के बाद लोग मजबूरन ओझा-गुणी और अंधविश्वास के जानलेवा चक्रव्यूह में फंस रहे हैं। यह सिर्फ एक प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि जनता की जिंदगी के साथ किया जा रहा अक्षम्य अपराध है!
झारखंड के गरीब परिवार आज भी अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड में 3.46 लाख आवासों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन झामुमो-कांग्रेस सरकार के कुशासन में दो साल में केवल 63,097 आवास ही पूरे हो सके। यानी लक्ष्य का महज 18.2% ही पूरा हो पाया है। दूसरी ओर, 81.8% लाभार्थी अब भी अपने आवास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कुशासन का पर्याय बन चुकी झामुमो-कांग्रेस सरकार की कांग्रेसी मंत्री @DipikaPS से सवाल है- आखिर, इन लंबित आवासों का निर्माण आखिर कब पूरा होगा?
गणपति बाप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! 🙏🏻
पीएम श्री @narendramodi ने सेशेल्स के विक्टोरिया शहर में स्थित अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विश्वभर में भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का गौरव निरंतर बढ़ रहा है। 🚩