देश के शिक्षा मंत्री को नैतिक धर्म निभाते हुए अपना त्याग पत्र पहले ही दे देना चाहिए था सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए था ताकि संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह व्यर्थ नहीं जाता |
आज जोधपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन सुबह 5:30 बजे एक ट्रक की टक्कर से छात्र लोकेंद्र सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई,स्थानीय लोग व दिवंगत छात्र के परिजन न्याय की मांग को लेकर आंदोलित है,चूंकि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह था और सीएम खुद जोधपुर में मौजूद थे ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश को पुलिस ने नजरअंदाज कैसे किया ? छात्र की मृत्यु से लेकर उसके शव को उठाने तक पुलिस -प्रशासन की संवेदनहीनता नजर आई,लोगो के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री रास्ता बदलकर निकल गए ,इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता ,मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी किसी छात्र की मृत्यु को नजरअंदाज करके निकल जाना ,क्या यही है आपकी संवेदनशीलता ? राज्य सरकार तत्काल आंदोलित लोगो की मंशा के अनुरूप न्यायोचित कार्रवाई करें |
@RajCMO
29.
भाई ने सही बोला –
🦁 हनुमान सेना है ये, कोई आम ट्रेंडबाज नहीं!
💯 80K क्या, 1 लाख भी चुटकियों में पार करेंगे!
#माफिया_संरक्षक_भाजपा
🔁 रीट्वीट ज़रूर करें
@hanumanbeniwal
आज जयपुर स्थित आवास पर नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना -कुचामन जिले के RLP परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जिसके छाया चित्र आपके साथ साझा कर रहा हूं |
आज जयपुर आवास पर नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले की मकराना व परबतसर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ आगामी 15 जुलाई को नागौर में होने वाली जन आक्रोश रैली के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की |
#जन_आक्रोश_रैली_नागौर
आज जयपुर आवास पर नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ आगामी 15 जुलाई को नागौर में होने वाली जन आक्रोश रैली के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की |
#जन_आक्रोश_रैली_नागौर
आज जयपुर स्थित आवास पर RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी ने नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना -कुचामन जिले के RLP परिवार के सदस्यों को 15 जुलाई को नागौर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की व अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लेने का आह्वान किया|
#जन_आक्रोश_रैली की तैयारी को लेकर कल दिनांक 13 जुलाई 2025 को मेड़ता सिटी में स्थित मेरे आवास के पास स्थित पार्क में प्रातः 11:00 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो नागौर सांसद श्रीमान हनुमान जी बेनीवाल के नेतृत्व में दिनांक 15 जुलाई 2025 को नागौर जिला मुख्यालय पर प्रात:11:15 बजे आयोजित "जन आक्रोश रैली" व अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन निम्न मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर कल दिनांक 13 जुलाई 2025 प्रात: 11:00 बजे मेड़ता सिटी में मेरे आवास के पास स्थित पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखी गई है जिसमें मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि प्रत्येक गांव ढाणी से कार्यकर्ता पधारे।।
1 - रास - मेड़ता व मेड़ता- पुष्कर रेलवे लाइन हेतु अवाप्त की जाने वाली भूमि में किसानों को कम मुआवजा देने तथा भूमि अवाप्ति में मनमाफिक प्रक्रिया अपनाने से उत्पन्न समस्या,
2-जयपुर -नागौर -फलोदी के प्रस्तावित थार एक्सप्रेसवे में हो रहे गलत सर्वे,
3-नागौर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,
4-बजरी माफियाओं के आतंक से आमजन में उत्पन भय,
5-JSW,अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री, जेके लक्ष्मी सीमेंट कम्पनियों की मनमर्जी तथा सोलर कम्पनियों की मनमर्जी,
6-विभागों में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार ,
7-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में समय पर उचित क्लेम नहीं मिलने व बीमा कम्पनियों व दलाल -माफियाओं का गठजोड़,
8-पशु मेलों में पशुपालकों द्वारा विक्रय किए गए पशुओं के परिवहन में आ रही समस्या ,
9. बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का मुद्दा भी शामिल किया जाएगा।
सहित जनहित के अन्य मुद्दे |
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
#RLP #MPNagaur