आज लोक सभा में मैंने नियम 377 के अंतर्गत भाखड़ा व पोंग बाँध को सुरक्षा संबंधी प्रचलित मानकों का ध्यान रखते हुए उनके पूर्ण जलभराव स्तर तक भरने के संदर्भ में मांग उठाई | मैंने भारत सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में सुरक्षा संबंधी प्रचलित मानकों के कारण भाखड़ा व पोंग बाँध को उनके पूर्ण जलभराव स्तर तक नहीं भरा जाता, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में बहुमूल्य जल बिना उपयोग के व्यर्थ जाता है | आधुनिक तकनीकों की उपलब्धता को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को दोनों बांधों के अधिकतम सुरक्षित जलभराव स्तर के संबंध में नवीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी अध्ययन कराने के निर्देश दिए जाये साथ ही रियल टाइम डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ,उन्नत मौसम पूर्वानुमान, जलग्रहण क्षेत्र की वास्तविक समय की निगरानी तथा आधुनिक जलाशय प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इससे राजस्थान के श्रीगंगानगर,बीकानेर,चुरू,झुंझुनू,सीकर,नागौर,जोधपुर व बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के नागरिको को सिंचाई एवं पेयजल के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
@RLPINDIAorg
#MPNagaur #RLP #HB #ParliamentSession
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
पंचायत चुनावों को लेकर कल जैतारण में RLP कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई....
आज जोधपुर के पीपाड़ शहर में भी पंचायत चुनाव को लेकर RLP की अहम् बैठक है....
पुरे प्रदेश में RLP मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगी....
@hanumanbeniwal ❤️
छात्रसंघ चुनाव चालू करने की मांग करने वाले पहले यह बताओ कि चुनाव बंद किसने किए थे ?
अब कांग्रेस के नेता भौं भौं भौं कर रहे हैं युवा नेता छात्र नेता बने घूम रहे हैं वो तब कहा मर गए थे जब मैं छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने के लिए रैलियां कर रहा था ?
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (BRO) में एमटी ड्राइवर के पद पर कार्यरत राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के ग्राम खेड़ी निवासी वीर सपूत श्री जगवीर सिंह जी ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की दु:खद घटना में शहीद हो गए |
आज दिल्ली स्थित मेरे आवास पर शहीद के परिजनों एवं मित्रों ने मुलाकात की व शहीद परिवार को सभी सरकारी परिलाभ दिलवाने तथा शहीद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करवाने की मांग की |
इस संबंध में मैंने रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
जी से दूरभाष पर वार्ता कर दिवंगत वीर जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने तथा उनके परिवार को सभी पात्र परिलाभ उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है साथ ही राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह जी राठौड़ से भी दूरभाष पर चर्चा कर शहीद सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुनिश्चित कराने एवं राजस्थान सरकार की ओर से मिलने वाले समस्त परिलाभ शीघ्र शहीद परिवार को दिलवाने के संदर्भ में बात की है |
इसके अतिरिक्त मैंने बीकानेर रेंज के आईजी, जिला कलक्टर चूरू एवं जिला पुलिस अधीक्षक चूरू से भी दूरभाष पर वार्ता कर शहीद के अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है |
राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत श्री जगवीर सिंह जी को मेरा शत-शत नमन।
कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में महिलाओं के 58 किलो वजन उठाने के प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर बिंद्यारानी देवी सोरोकहिबाम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ |
आपकी यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हमें विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी तरह भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करती रहेंगी।
#CWG2026
आज बहन स्व. श्रीमती #अनीता_चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें अश्रुपूर्ण सादर श्रद्धांजलि करता हूं ।
उन्होंने अंगदान के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन देकर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता ,
जो दूसरों को जीवन देकर जाते हैं वे सदैव अमर रहते हैं ।
ॐ शांति शत शत नमन 💐🌹💐🌹💐😭😭😭😭
बालोतरा जिले के मांजीवाला गांव में पुलिस के 112 वाहन एवं एक कार के मध्य हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ASI सहित चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुए है।
ईश्वर सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।