#Bitcoin क्रिप्टो क्षेत्र का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है। #Bitcoin के बाद कोई भी इस जैसा प्रोजेक्ट तो नहीं बना पाया लेकिन #ALT के कुछ ऐसे प्रोजेक्ट है जिनकी उपयोगिता के कारण यह बाकी सभी से बहुत बेहतर है।
👉 @ethereum $ETHER- अगर किसी ब्लॉकचेन की सबसे अधिक उपयोगिता आज भी है तो वह है @VitalikButerin का etherum. इस ब्लॉकचेन पर लाखों प्रोजेक्ट बने हैं और आज भी बन रहें हैं। इस ब्लॉकचेन की साइडचेन ने etherum को काफी आगे बढ़ाया है। @CoinMarketCap में आज यह प्रोजेक्ट 2 नंबर पर है और इसमें निवेशकों का भरोसा सबसे ज्यादा है। 3400$ है आज $ETHER की कीमत
👉 BINANCE CHAIN $BNB - अगर किसी एक्सचेंज की ब्लॉकचेन की उपयोगिता की बात करें तो #BNBCHAIN इसमें सबसे ऊपर है। इनका BNB कॉइन आज @CoinMarketCap में टॉप 5 में शामिल है और इसका कारण है इस ब्लॉकचेन का उपयोग और तेज रफ्तार लेन-देन। इस चेन और कई सफल DEX भी उपलब्ध हैं। #BNB का उपयोग बहुत जगहों पर होता है। 660$ के पास है आज $BNB की कीमत।
👉 @solana - अगर किसी प्रोजेक्ट ने अपनी उपयोगिता और काम से पिछले एक साल में सबको प्रभावित किया है तो वह है $SOL . #MEME प्रोजेक्ट्स का कोई सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म अगर आज कोई है तो वह है SOLANA. आज #SOL ने अपनी अधिकतम कीमत 264$ को छुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आने वाले समय में यह ब्लॉकचेन और $SOL और बेहतर काम करेंगे।
👉 @0xPolygon #POL (MATIC)- अगर किसी ब्लॉकचेन को उसकी काबिलियत के हिसाब से सही जगह आज तक नहीं मिल पाई है तो वह है @sandeepnailwal का @0xPolygon !! इस प्रोजेक्ट ने @ethereum के साइडचेन के तौर पर आजतक सबसे बेहतरीन काम किया है लेकिन फिर भी यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह नाम नहीं बना पाया जिसके काबिल यह प्रोजेक्ट है। पिछले कुछ दिनों में $POL करीब 0.29$ से 0.47$ तक पहुंचाने में कामयाब हुआ है लेकिन #MATIC जो $POL बना है इसे अभी काफी लंबा सफर तय करना है। जिस तरह से इसकी टीम काम कर रही है उसे देखते हुए इस प्रोजेक्ट में भरोसा रखा जा सकता है। आज कई ऐसे प्रोजेक्ट जो क्रिप्टो में तो नहीं है लेकिन इस प्रोजेक्ट की ब्लॉकचेन का ईस्तेमाल कर रहें हैं।
👉 @TronixTrx $TRX- सबसे ज्यादा तेज ब्लॉकचेन की बात हो तो TRC20 सबसे पहले नंबर पर आती है। इस प्रोजेक्ट के कॉइन $TRX ने आज ही अपनी अधिकतम कीमत 0.20$ को छुआ है। लगभग सभी एक्सचेंज पर फंड लेनदेन के लिए सबसे एक नंबर पर इसी ब्लॉकचेन का इस्तेमाल किया जाता है। @justinsuntron का यह प्रोजेक्ट आज बहुत बेहतरीन काम कर रहा है और इस ब्लॉकचेन का उपयोग कई बड़े प्रोजेक्ट बनाने के लिए किया गया है। @justinsuntron मौका देख कर किसी भी तरह अपने प्रोजेक्ट को @ethereum से बेहतर बनाने का काम करते रहते हैं। भविष्य में यह प्रोजेक्ट उम्मीद से कहीं बेहतर मुनाफा दे सकता है।
📌 यह है कुछ सबसे बेहतर ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट की जानकारी।
#Retwet #Cryptonewshindi #cryptonews #Bitcoinnews