5. राजस्थान दौरे के दौरान आज बज्जू मंडी, बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों में आत्मीय जनसंपर्क और स्नेहिल स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बज्जू मंडी में श्री भगीरथ तेतरवाल जी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया। इसके उपरांत अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। श्री सीताराम जी, श्री सुभाष जी एवं श्री सुभाष मांझू जी की ढाणी पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सहभागिता की। वरिष्ठ नेता श्री हुकमा राम बिश्नोई जी के निवास पर भी स्नेहिल आतिथ्य का लाभ मिला।
बीकानेर में श्री रामस्वरूप धायल जी की बीकानेर बाइट्स भुजिया फैक्ट्री के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात खजांची मार्केट में श्री मृदुल खजांची जी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों में उपस्थित होकर सभी का स्नेह और अपनापन प्राप्त किया।
राजस्थान की पुण्यभूमि के सम्मानित नागरिकों द्वारा मिले अपार प्रेम, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से सदैव ऋणी एवं आभारी रहूँगा।
इस अवसर पर विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, श्री मनीराम जी, श्री शिवराज जी, श्री सुभाष खारा जी, श्री रामगोपाल जी, श्री अशोक धारणिया जी, श्री जितेन्द्र धारणिया जी, श्री राजाराम भादू (सरपंच) जी, श्री जयसुख सिगड़ जी, श्री रामकुमार भादू जी एवं श्री गणपत सिगड़ जी का सान्निध्य रहा।
में भूल कैसे जाऊ मेरे उस भाई को जो मेरे लिए 24 घंटे धूप हो ठंड हो चाहे बारि, उसमें हमेशा खड़ा रहता था।
नहीं रहा वो दुनिया में तो क्या वो आज भी मेरे दिल में जिन्दा है।
पुण्यतिथि पर #सत_सत_नमन_संदीप
आभार जोधपुर 🙏🏻
राजस्थान की इस पावन धरती पर एक बात हमेशा मेरे हृदय को गहराई से छूती है। चाहे स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी का समय रहा हो या आज का समय, यहाँ के अपनों का अपनापन, स्नेह और आशीर्वाद कभी नहीं बदला।
सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ जब भी मैं यहाँ आता हूँ सभी राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर मेरा स्वागत करते हैं और मुझे आशीर्वाद देते हैं। चाहे कोई कांग्रेस से हो, भाजपा से हो, किसी अन्य दल से जुड़ा हो, या फिर पूरी तरह गैर-राजनीतिक व्यक्ति हो, हर कोई पूरे मन से अपना स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देता है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में इससे बड़ा सम्मान और इससे अधिक भावुक करने वाला क्षण क्या हो सकता है कि अपने मतभेदों से ऊपर उठकर, बिना किसी भेदभाव के, केवल प्रेम और अपनत्व के भाव से आपका स्वागत करें।
मैं राजस्थान की इस महान परंपरा, इस उदार संस्कृति और यहाँ के लोगों के इस निश्छल प्रेम को हृदय से प्रणाम करता हूँ। यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
आज नई दिल्ली में राजस्थान के सांचौर निवासी श्री हुकमाराम लोहमरोड जी के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस शुभ अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें नए आशियाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया गृह परिवार के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और मंगलमय जीवन का आधार बने।
स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता से परिपूर्ण इस आयोजन का हिस्सा बनकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
1. हरियाणा के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री युगपुरुष चौधरी भजनलाल जी की 15वीं पुण्यतिथि पर आदमपुर स्थित समाधि स्थल पर प्रदेश के कोने-कोने से, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र से पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले हजारों साथियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं सम्मानित नागरिकों का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
आज आप सभी की भावपूर्ण उपस्थिति ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि चौधरी भजनलाल जी की जनसेवा, विकास और सर्वसमाज की राजनीति की विचारधारा आज भी हरियाणा की जनता के दिलों में जीवंत है। उनके प्रति जनता का यह प्रेम, सम्मान और विश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मैं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आदमपुर पहुंचकर चौधरी भजनलाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर जिस प्रकार हजारों लोग दूर-दूर से श्रद्धांजलि देने पहुँचे, उसे देखकर मन भावुक भी हुआ और गर्व से भर भी गया। समय बदल जाता है, पद बदल जाते हैं, परिस्थितियाँ बदल जाती हैं, लेकिन लोगों के दिलों में बसने वाले व्यक्तित्व कभी नहीं बदलते।
जब मैंने हर वर्ग, हर उम्र और हर क्षेत्र के लोगों को एक साथ चौधरी साहब को नमन करते देखा, तब महसूस हुआ कि उन्होंने केवल राजनीति नहीं की थी, उन्होंने लोगों के दिल जीते थे। यही कारण है कि आज भी उनका नाम सुनते ही लोगों की आँखों में सम्मान और अपनापन दिखाई देता है।
मैं श्री @NayabSainiBJP जी का विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से चौधरी साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही उन हजारों साथियों का भी धन्यवाद, जिनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सच्ची विरासत भवनों और पदों से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों से बनती है।
कुछ लोग सोचते हैं कि समय के साथ यादें धुंधली पड़ जाती हैं। लेकिन कल का दृश्य यह बता रहा था कि चौधरी साहब केवल एक नाम नहीं, एक विचार हैं; केवल एक नेता नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं का हिस्सा हैं।
आप सभी का यह स्नेह, यह सम्मान और यह अपनापन मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। यह प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और यही वह शक्ति है जो हर कठिन समय में हमें और अधिक मजबूती से खड़ा करती है।🙏🏻
मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही असली अपने होते हैं। जब परिवार जुड़ा रहता है, तब कोई ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुश्किल समय में भी हमारा परिवार बिखरता नहीं।
यह रिश्ता किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है। सुख में साथ चलने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन जो लोग कठिन समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, वही परिवार कहलाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि चौधरी साहब आज भी करोड़ों दिलों में जीवित हैं। लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। आज उनकी समाधि जन प्रेरणा स्थल पर अपना साथ, अपना सहयोग और अपना आशीर्वाद देने आप सबका इस तरह उमड़कर आना मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं है, यह मेरे लिए भावनाओं का सागर है।
मैं दिल की गहराइयों से हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने air पहुँचा। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सम्मान प्रदान किया।
आप सभी का यह प्रेम और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा के भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। चौधरी साहब ने जो सम्मान, अपनापन और जनसेवा की विरासत हमें दी है, उसे हम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।