मैं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से अनुरोध ��रता हूँ कि लोहावट निवासी श्रीमती भंवरी देवी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करवाए, ताकि परिवार को न्याय और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिल सके। इस मामले को लेकर क्षेत्र के बिश्नोई सहित सभी समाजों में ��हरा रोष है। माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी को अपेक्षा है की वे लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस विषय में संज्ञान लें। @BhajanlalBjp
हरियाणा के सिरसा, पानीपत और कुरुक्षेत्र से लेकर राजस्थान तक आयोजित स्नेह सम्मेलनों में आप सभी ने अपने प्रिय जननेता चौ. @bishnoikuldeep जी का जिस आत्मीयता, अपार प्रेम और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया, उसके लिए हम प्रत्येक नागरिक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक के प्रति हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हैं।
आने वाले दिनों में भी चौधरी साहब विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्नेह सम्मेलनों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी के बीच उपस्थित होकर आत्मीय संवाद करेंगे। ये आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षों से बने विश्वास, अपनत्व और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम हैं।
चौधरी साहब ने सदैव जनता के सुख-दुःख को अपना समझकर हर परिस्थिति में साथ निभाया है। यही आत्मीय संबंध और विश्वास उन्हें प्रत्येक परिवार, प्रत्येक कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग से मज़बूती से जोड़ता है।
आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस���थिति दर्ज कराकर इस स्नेह मिलन को सफल बनाएं तथा अपने बहुमूल्य सुझाव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हमें अनुग्रहित करें।
आपका अटूट विश्वास हमारे संकल्प को नई शक्ति देता है और आपका स्नेह हमें जनसेवा, जनकल्याण एवं विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
जनता का स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।*
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद आदरणीय श्री @tarunchughbjp जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव पथप्रदर्शक है।
हिसार की धरती पर गूंजेगा उत्साह,
हर दिल में होगा स्वागत का जज़्बा।
युवा नेतृत्व की नई हुंकार के साथ,
@bbhavyabishnoi का होगा ऐतिहासिक अभिनंदन।
यह सिर्फ़ आगम�� नहीं,नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए विश्वास का आगाज़ है।
हिसार की सड़कों पर उमड़ेगा जनसैलाब,
कार्यकर्ताओं के जोश से गूंजेगा पूरा शहर।
आइए, मिलकर रचें स्वागत का ऐसा इतिहास,
जिसे हिसार लंबे समय तक याद रखे।
@bishnoikuldeep @NayabSainiBJP @BJP4Haryana @bbishnoimukesh_ @mohit_hissar
हिसार में मंडल अध्यक्षों के इस्तीफ़े को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाहें पूरी तरह निराधार हैं।
व��पक्षी दलों द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस प्रकार का दुष्प्रचार करवाया जा रहा है। हिसार जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी पूरी मज़बूती , निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा संगठन के साथ खड़े हैं और अपने-अपने दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, मज़बूत और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां संगठन सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विच��रधारा एवं नेतृत्व के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@BJP4Haryana @bjparchanagupta
राजकीय महाविद्यालय, बालसमंद (आदमपुर) के नए भवन निर्माण के लिए प्रारंभिक लागत के अनुसार ₹11,03,56,000 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान होना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य निर्णय है।
इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के साकार होने से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा उच्च शिक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। शीघ्र ही इसके भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन।
आज स्वर-साम्राट, सदाबहार गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
किशोर कुमार जी, मोहम्मद रफ़ी जी और लता मंगेशकर जी की मधुर आवाज़ें मेरे जीवन का हमेशा से एक अनमोल हिस्सा रही हैं। आज भी जब कभी समय मिलता है, तो इनके गीत सुनते ही स्कूल और कॉलेज के वे सुनहरे दिन, पुरानी यादें और जीवन के खूबसूरत पल आँखों के सामने ताज़ा हो जाते ह��ं।
किशोर दा ने अपनी आवाज़ से केवल गीत नहीं गाए, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनों को सुर दिए। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी यूँ ही प्रेरित करती रहेगी।
कुछ यादों के नाम एक छोटी-सी शायरी—
वो सुर थे कि दिल में उतरते चले गए,
वो गीत थे कि उम्र भर सँवरते चले गए।
आज भी जब किशोर दा की आवाज़ गूँजती है,
तो बीते हुए सुनहरे लम्हे फिर से जी उठते हैं।
किशोर कुमार जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि ��वं सादर नमन। 🙏
प्रिय कार्यकर्ता साथियों,
आप सभी के स्नेह, समर्पण और अथक मेहनत से हमारा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है।आपका स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
सादर,
@bishnoikuldeep
Senior Leader
@bbhavyabishnoi
सेवा ��ी संगठन संगठन ही शक्ति
सब कार्यकर्ता एक जुट हो कर स्वागत करेंगे
जननेता चौ@bishnoikuldeepजी
जींद अपने कार्यकर्ताओं से
चौथा
स्नेह मिलन
कार्यक्रम में
राजनीति नगरी जींद में आरहे हैं
23अगस्त2025
राजनीति नगरी१जींद
शनिवार
आपसभी कार्यकर्ताओ से
हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन
भारत की राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल पदों से नहीं, बल्कि उनके विचारों, व्यक्तित्व और जनसेवा से होती है। स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी ऐसी ही विलक्षण नेता थीं।
उनकी ओजस्वी वाणी, अद्भुत नेतृत्व क्षमता, सहजता, विनम्रता और सभी के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें सदैव विशिष्ट बनाता है।
मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। आज उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनकी स्मृतियाँ और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
शत्-शत् नमन। 🙏
भाजपा हरियाणा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय @DrSatishPoonia जी से शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके संगठनात्मक अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा मिली।
उनकी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि के दायि���्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक प्रेरक दस्तावेज़ है।
उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं अमूल्य समय के लिए हृदय से आभार।
2. राजस्थान दौरे के दौरान आज बज्जू मंडी, बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों में आत्मीय जनसंपर्क और स्नेहिल स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बज्जू मंडी में श्री भगीरथ तेतरवाल जी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया। इसके उपरांत अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम में सम्म��लित हुआ। श्री सीताराम जी, श्री सुभाष जी एवं श्री सुभाष मांझू जी की ढाणी पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सहभागिता की। वरिष्ठ नेता श्री हुकमा राम बिश्नोई जी के निवास पर भी स्नेहिल आतिथ्य का लाभ मिला।
बीकानेर में श्री रामस्वरूप धायल जी की बीकानेर बाइट्स भुजिया फैक्ट्री के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात खजांची मार्केट में श्री मृदुल खजांची जी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों में उपस्थित होकर सभी का स्नेह और अपनापन प्राप्त किया।
राजस्थान की पुण्यभूमि के सम्मानित नागरिकों द्वारा मिले अपार प्रेम, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से सदैव ऋणी एवं आभारी रहूँगा।
इस अवसर पर विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, श्री मनीराम जी, श्री शिवराज जी, श्री सुभाष खारा जी, श्री रामगोपाल जी, श्री अशोक धारणिया जी, श्री जितेन्द्र धारणिया जी, श्री राजाराम ��ादू (सरपंच) जी, श्री जयसुख सिगड़ जी, श्री रामकुमार भादू जी एवं श्री गणपत सिगड़ जी का सान्निध्य रहा।
3. राजस्थान दौरे के दौरान आज बज्जू मंडी, बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों में आत्मीय जनसंपर्क और स्नेहिल स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बज्जू मंडी में श्री भगीरथ तेतरवाल जी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया। इसके उपरांत अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। श्री सीताराम जी, श्री सुभाष जी एवं श्री सुभाष मांझू जी की ढाणी पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सहभागिता की। वरिष्ठ नेता श्री हुकमा राम बिश्नोई जी के निवास पर भी स्नेहिल आतिथ्य का लाभ मिला।
बीकानेर में श्री रामस्वरूप धायल जी की बीकानेर बाइट्स भुजिया फैक्ट्री के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात खजांची मार्केट में श्री मृदुल खजांची जी के प���रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों में उपस्थित होकर सभी का स्नेह और अपनापन प्राप्त किया।
राजस्थान की पुण्यभूमि के सम्मानित नागरिकों द्वारा मिले अपार प्रेम, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से सदैव ऋणी एवं आभारी रहूँगा।
इस अवसर पर विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, श्���ी मनीराम जी, श्री शिवराज जी, श्री सुभाष खारा जी, श्री रामगोपाल जी, श्री अशोक धारणिया जी, श्री जितेन्द्र धारणिया जी, श्री राजाराम भादू (सरपंच) जी, श्री जयसुख सिगड़ जी, श्री रामकुमार भादू जी एवं श्री गणपत सिगड़ जी का सान्निध्य रहा।