हर सोमवार को श्रद्धालुओं से मैं स्वयं संवाद करुंगा। किसी भी तरह की असुविधा हो तो हमें बताएं। ट्विटर और फेसबुक के जरिए हमसे संपर्क कीजिए। पूरा प्रशासन सेवा भाव से आपकी सेवा में लगा है। प्रशासन किसी तरह की लापरवाही न बरते। आप सभी से अपील है कि सरकार का सहयोग करें।#ShravaniMela
मैंने भी सात बार कांवड़ यात्रा कर बाबा का जलापर्ण किया है। बाबा की असीम अनुकंपा से मुझे आज आपकी सेवा का मौका मिला है। बाबा से मैं प्रार्थना करता हूं राज्य की गोद से गरीबी को दूर करने की हमें शक्ति दें ताकि हम झारखण्ड को एक विकासित,समृद्ध राज्य बना सकें।#ShravaniMela
14 साल में हमने जो अवसर गंवाया है। उसे आने वाले चार साल में हमें हासिल करना है। आज मैंने बाबा बैद्यनाथ से ये आशीर्वाद मांगा है कि हमें शक्ति दे कि हम राज्य से गरीबी खत्म कर सकें। न्यू झारखण्ड बनाने के लिए हमें आशीर्वाद प्रदान करें।
#ShravaniMela
भगवान शिव की नगरी देवघर में आज से पवित्र #ShravaniMela का शुभारंभ हो रहा है।मान्यता है कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक मनोकामना लिंग के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए झारखण्ड सरकार ने विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं।
देवघर में पवित्र #ShravaniMela के अवसर पर पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।बाबा बैद्यनाथ से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #NewIndia#NewJharkhand के सपने को पूरा करने के लिए शक्ति मांगी। बाबा बैद्यनाथ श्रेष्ठ भारत,श्रेष्ठ झारखण्ड बनाने की मनोकामना पूर्ण करें