@KrishnaInterpr1 कठिन है कृष्ण सी राधा
और राधा सा कृष्ण होना
सरल है दूसरे से कहना
कठिन है दूसरे में रहना
बने रहना आत्मकेंद्रित यूं ही
कठिन है आत्मानुभूति होना
#कृष्णा
गांव में लकड़ी के चूल्हे पर चढ़ा तवा
या शहर में कथित संभ्रांत बनी रसोई
भौतिकी में संलिप्त तिक्त भोजनालय
को एक ही सुगंध जोड़े मां की #रोटी
@गार्गी
#छोटा_दरवाज़ा
शब्दों में शहद सा घुलकर
कर्णप्रिय लगे तुम्हारा नाम
भावाभिव्यक्ति हो धूमिल
तुम्हारे संग का ये अभिमान
सोलह कलाएं तुम पर वारी
अपितु तुम्हें हैं राधा प्यारी
#प्रेम तुम्हारा जग से निराला
हम भी चाहें तुम्हें गोपाला
@गार्गी
#बज़्म#काव्य_मंच#शायरी_शृंखला
विचार वीथिका में घुमड़ती
अनेकानेक शब्द शृंखलाएं
अनुत्तरित प्रश्नों की लड़ियां
प्रतिउत्तर निहारती आशाएं
स्वयं के सापेक्ष हो जाती हैं
अंतस से निकली प्रतिध्वनि
कहे, कब होगे स्व से #साक्षी
कब जागेगी तुम्हारी मनुष्यता
@गार्गी
#बज़्म#काव्य_मंच#शायरी_शृंखला
भावों की आकुलता
अनकही अभिलाषा
सहज छिपा लेती है
पारधी शब्द चपलता
यद्यपि सुनिश्चित है
इस द्वंद्व का पराभव
तथापि सत्य से अबोध
#क्षणभंगुर जीवन को
नहीं समझ पाती निष्ठुरता
बिखर जाती है मनुष्यता
अंततः देखते रह जाते हैं
#किंकर्तव्यविमूढ़ से हम
@गार्गी
#छोटा_दरवाज़ा
आगमावयवशोभिनीमखिलवेदसारकृतशेखरीम् ।
मूलमन्त्रमुखमण्डलां मुदितनादबिन्दुनवयौवनां
मातृकां त्रिपुरसुन्दरीं मनसि भावयामि परदेवताम् ॥
अर्थात् - वह आगम के अंगों से सुशोभित है और सभी वेदों का सार है। मूल मन्त्र मुख मण्डल, यौवन की हर्षित ध्वनि बूँदें मैं अपने मन में भाग्य की देवी का ध्यान करती हूं, जो तीनों लोकों की माता है।
भाजपा के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता और सरकार में मेरे सहयोगी डॉ. वीरेंद्र कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। देश का कोई भी वर्ग या व्यक्ति सामाजिक न्याय से वंचित ना रहे, इसे सुनिश्चित करने में वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना।
@Drvirendrakum13