MP : 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर प्रदेश के पटवारियो और कोटवारो ने भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को सीएम हाउस तक जाना था लेकिन पुलिस द्वारा बीच में ही रोक दिया गया। यात्रा के दौरान तिरंगामय हुआ अटल पथ, हजारों की संख्या में पटवारी और कोटवार रहे मौजूद।