जहांगीरपुर फिटर सिढावली पर बिजली की बहुत समस्या है, बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता से पैसे वसूले जाते हैं, समस्या होने पर जब फोन किया जाता है तो उपभोक्ता से बदतमीजी से बात करते हैं!
#DMMoradabad#myogiaditiyanath
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई!
सुरक्षित और सशक्त भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड में यह एक राष्ट्रपुरुष द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रतिबद्धता की अद्भुत यात्रा है।
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है।
अमृतकाल के सारथी मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'नए भारत' ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोन्मेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के निरंतर नए आयाम स्पर्श किए हैं।
इन सृजनकारी वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है।
आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना की सिद्धि और सर्वोत्कर्ष को समर्पित, अंत्योदय से राष्ट्रोदय की इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!