जिन्हे हमारी आवाज बनना था वो खामोश हो गए! सत्ता के गलियारों मे कही मदहोश हो गए!
समाज सड़को पर अपने हक़ की लड़ाई लडता रहा!
और हमारे ही रहनुमा कुर्सीयो के गुलाम हो गए!
@RHA_moment
@UgcHataoAndolan
@mahipalmakrana_
एक प्रार्थना उन सभी के लिए जो उस विमान मे थे,
"जिन पैरो ने धरती छोड़ी, उन्हें आकाश अपना ले!
जिनके सपने अधूरे रह गये वो तारे बनकर चमके!
जो पल उस हवाई यात्रा मे थम गये, वो यादें बनकर जीवित रहेंगे और जिन परिवारों ने आज अपना सबकुछ खो दिया, उन्हें भगवान थोड़ी शांति और संबल दे!
ॐ शांति
“मेरे अस्त्र शस्त्र मेरे दोनों अंगूठे हैं और मेरा पराक्रमस्थल मेरी मोबाइल स्क्रीन, जब मेरे दोनों अंगूठे मोबाइल की स्क्रीन पर शौर्य प्रदर्शन करते हैं तो उससे मुझे ख्याति मिलती है, प्रसिद्धि मिलती हैं और उससे मिलता हैं मुझे : आनंद।
���्योंकि मेरे मेरे दोनों अंगूठों से मैं कभी भी बिना कुछ जाने, बिना कुछ प्रामाणिक किए मेरे मन में आए वो लिख सकता हूँ, कह सकता हूँ, क्षणिक आनंद के लिए मैं किसी को “मूल्यहीन” हो सकता हूँ।”
आधुनिक रील, मीम्स और ट्रोल प्रधान युवाओं, आज हमनें “मानवता” को हमसे प्रताड़ित होकर “मानवता की खुदख़ुशी” देखी हैं। राष्ट्र में संवेदनशीलता तड़प रही हैं, बाबा जी (प्रतापजी), एक असहाय वृद्ध, जो इस उम्र में भी स्वाभिमान से कमा कर रोजी रोटी खाते थे। और हमारे क्षणिक आनंद ने उन्हें मज़बूर कर दिया कि वो फाँसी लगाकर इस क्रूर मानवीय समाज से दूर जा सकें।
विचारणीय हैं, हम किस ओर जा रहें हैं? क्या कर रहे हैं? खैर…, क्या ही कहें।
#HumanityFirst
राज.में लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुकें हैं उसके उपरांत जान से मारने की धमकियां आना चिंता का विषय है मेरी राज़ की सरकार से प्रार्थना है कि 36 कौम के हितैषी बड़े भाई रविन्द्र सिंह भाटी को जल्द से जल्द कानूनी सूरक्षा प्रदान की जाएं।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RavindraBhati__
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में घायल हुए भाई अजीत सिंह राजावत ने SMS में ली अंतिम साँस !!
ॐ शांति 😞
#न्यायकरो 🙏🏻
@cmrajasthanBS
@BJP4Rajasthan@narendramodi
अगर मैं ठहर गया …. तो क्या जवाब दूंगा भांडासर के उन 80 साल के लंगे खान जी को …. जिनसे पानी का वादा करके आया था.... क्या जवाब दूंगा डगारी गांव के उस बुजुर्ग को जिन्होनें मुझे माला पहनाते हुए कहा था कि तुमने पोस्टर पर मेरे गांव का नाम लिखा …. हमको जिंदा कर दिया फिर से .... क्या जवाब दूंगा पनिया गांव के लोगों को जिनसे में सड़क पानी बिजली का वादा करके आया हूं .... मोडरड़ी के लोगों में विश्वास है कि रवि एमएलए बनेगा और भारतमाला से एक पतली सड़क हमारे गांव तक भी आएगी.... बरसिंगा से लेकर आरंग चोचरा तक के लोगों को मैनें सोलर में स्थानीय लोगों को रोजगार का वादा किया है...
अगर आज मैं रुक गया तो क्या जवाब दूंगा थुंबली, गिरल, आकली, तुड़बी के लोगों को जो 10 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा करते है....जिनकी जमीनों को कब्जा कर कंपनियां और सरकारें करोड़ों कमाती है लेकिन उन लोगों के हालात आज भी बदतर है... जिनके घरों पर रात में काला धुंआ छाया रहता है... जिनसे मैं वादा करके आया था...कि ये अंधेरा छंटेगा.
मैनें कोटड़ा, हड़वा हड़वेचा के लोगों को सड़क का वादा किया है... भाडखा से लेकर ��िंयाड़ और ऊंडू आरंग तक के किसानों की लाइट ट्रिपिंग से मोटरें जलती है....हजारों का नुकसान हो जाता है.... समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होती है .. उनके और मेरे बीच उम्मीद और विश्वास का रिश्ता बना था...
मैनें उन कोटड़ा के लोगों से कुछ वादा किया था...जिनका गौरवशाली इतिहास है...पहचान है...लेकिन वर्तमान बुनियादी सुविधाओं को भी तरस रहा है .... ये हालत ना सिर्फ़ शिव विधानसभा के रामसर, गडरा, चौहटन, भीयाड���, हरसाणी, गिराब और गागरिया सहित हर क्षेत्र के है …. बल्कि हम जितना गहरा उतरेंगे हालत और बदतर स्थिति में हमारे सामने आयेंगे …. एक लाइन में इस सच को बोला जाये तो ये है “हालत-ए-सरहद”
मैं उन युवाओं को क्या जवाब दूंगा जिनको मैनें कहा था....कि एक-एक को रोजगार देने का काम करूंगा... अगर मैं ठहर गया तो उनको मुंह कैस��� दिखाऊंगा ….
बड़ी मुश्किलों के बाद...बड़े इंतजार के बाद...मैनें गांवों के बुजुर्गों की आखों में बेहतर कल की चमक देखी है...मैनें देखा है जब मेरे युवा भाई कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चलते है तो बुजुर्गों में भी जोश आ जाता है....वो अपने बेटों...अपने पौतों के भविष्य को लेकर बेफिक्र हो जाते है....घर की खिड़कियों से झांकती जो माएं मुझे आशीष दे रही थी....अगर मैं ठहर गया तो उनको क्या जवाब दूंगा...
लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको हक है....लेकिन शिव की 4 पंचायत समितियों..... 124 ग्राम पंचायतों.... 630 गावों और 2 हजार ढ़ाणियों की तरक्की कैसे होगी....इसका प्लान किसके पास है?….शिव के 200 गांव ऐसे है जहां 10वीं तक भी स्कूल नहीं है .. बहन बेटियां अनपढ़ रह जाती है... सैकड़ों गांव है जहां आज भी सड़क नहीं है...स्कूल नहीं है...पीने का पानी नहीं है...
आखिर में एक विश्वास जो मैं आप सबको देता हूं... इस लड़ाई का परिणाम जो रहे.... आप मेरे काम आ सकेंगे या नहीं....लेकिन रविंद्र आपके लिए हमेशा हाजिर रहेगा.... आपकी लड़ाई अब आप नहीं...रविंद्र लड़ेगा.....और सिर्फ शिव विधानसभा क्षेत्र की बात नहीं कर रहा हूं....आपके परिवार का...आपके कुनबे का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कौने में कैसे भी मुसीबत में हो.... रवि को याद करना... अगर आपका भाई और आपका बेटा बनकर...आपके परिवार का बनकर काम न करूं...तो कहना, उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा.
कल दिनांक 06 नवम्बर को शिव विधानसभा से आप सभी के साथ, सहयोग, समर्थन एवं समस्त सरहद वासियों के सम्मान के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं।
आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर आशीर्वाद प���रदान करें।
वल्लभनगर की सीट भाजपा को अगर जितनी है तो रणधीर सिंह भीण्डर को भाजपा में शामिल करके चुनाव लड़ना होगा है तब ही यह सीट भाजपा के खाते में आएगी,अगर आप टिकिट नही देते है तो भाजपा की जमानत जब्त होने की पूर्ण संभावना हैं।
#MewarMangeBhindar
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमान राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ @Rajendra4BJP
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाज के गौरव श्रीमान राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। @Rajendra4BJP
सिक्किम दुर्घटना : असमय काल कवलित हुए सेनिको को हार्दिक श्रद्धांजलि
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजनों को दुख के इस कठिन समय मे धैर्य और संबल प्रदान करे 🙏🏻
#kuldeepkunthwas