विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील और अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Other Girls – इंजेक्शन देखते ही...मम्मी
बचाओ, सुई मत लगाओ, plz!😫🏃♀️
This Little Girl – हाँ भाई, लगा दे...
ना एक्सप्रेशन, ना ड्रामा! डॉक्टर भी सोच में पड़ गए!🔥
Little Hands, Big Wonders!
Moments of creativity, curiosity, and joyful learning at PMPL, President's Estate.
The activities brought together imagination and expression, and encouraged enthusiastic participation from children.
@ShivaGopalMish1 आपने जिस तरह से स्टाफ साइड का पक्ष रखा है वो सराहनीय है।
मेरा एक सुझाव है जिस कैडर में प्रमोशन नहीं के बराबर है जैसे लाइब्रेरी कैडर, तो उनके लिए कम से कम तीस साल की नौकरी में पाँच प्रमोशन MACP के माध्यम से मिलना चाहिए।
“स्टैग्नेशन वाले कैडर में MACP, प्रमोशन में होना चाहिए।”
मिनी लाइब्रेरी ऑटो!
बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर ने लोगों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया। ऑटो में मिनी लाइब्रेरी बना दी। यह छोटे प्रयोग ही समाज में बड़ा बदलाव लाते हैं। क्या आपने इस ऑटो में सफर किया है तो अपने अनुभव शेयर कीजिए।
NCJCM Minimum basic pay workout Sheet !!
NCJCM Minimum Basic Pay Workout Sheet for 8th CPC suggests ₹69,000 as minimum basic pay for Group C.
Fitment factor: 3.83 based on detailed expense calculation.Strong effort by Shri Shiva Gopal Mishra ji & NCJCM team
#8thpaycommission
कॉमरेड्स,
आठवें वेतन आयोग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा हूं। नेशनल काउंसिल (JCM) के सेक्रेटरी के रूप में हमारी ओर से आठवें वेतन आयोग को तय समय सीमा से काफी पहले आज मेमोरेंडम भेज दिया गया है।
बढ़ती महंगाई और जीवन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इनमें फिटमेंट फैक्टर 3.833 प्रस्तावित किया गया है। इसी के आधार पर न्यूनतम वेतन ₹18000 के स्थान पर अब ₹69,000 करने का और अधिकतम वेतन ₹2,15,000 रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
इसके साथ ही, फैमिली यूनिट को 5 करने की मांग की गई है। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में पुरुष और महिला की यूनिट वैल्यू में असमानता को समाप्त करते हुए दोनों को समान रूप से एक-एक यूनिट देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही, माता-पिता को भी फैमिली यूनिट में शामिल करने की मांग की गई है।
सालाना वेतन वृद्धि के लिए 6% की मांग भी रखी गई है।
अधिकतम कर्मचारियों को अधिक लाभ पहुंचाने के मकसद से पे स्केल में संरचनात्मक बदलाव का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान पे स्केल 2 और 3 को मिलाकर नया पे स्केल 2 बनाया जाए। इसी प्रकार, पे स्केल 4 और 5 को मर्ज कर नया पे स्केल 3 बनाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान पे स्केल 6 को संशोधित कर पे स्केल 4 में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है, जबकि पे स्केल 7 और 8 को मिलाकर नया पे स्केल 5 बनाने की मांग रखी गई है।
इसके साथ ही, वर्तमान पे स्केल 9 और 10 को मर्ज कर नया पे स्केल 6 बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इन बदलावों का मकसद वेतन संरचना को सरल बनाना और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ सुनिश्चित करना है।
इनके अलावे महिलाओं औऱ पेंशनभोगियों के हितों का ख्याल रखते हुये भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिये गये हैं। यह सभी प्रस्ताव कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिए गए हैं।
#8thpaycommission
ICMR यानि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की हाल ही की एक रिपोर्ट बताती है कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में Antibiotic दवाएं कमजोर साबित हो रही हैं। इसका एक बड़ा कारण बिना सोचे-समझे इनका सेवन है। इसलिए मेरा आग्रह है कि Doctors की सलाह के बिना Antibiotics दवाएं ना लें।
#MannKiBaat
ये नजारा है ऐतिहासिक जंतर मंतर, नई दिल्ली का, जहां कल #AINPSEF और सहयोगी संगठनों ने मिलकर कल #OPS की आवाज को बुलंद किया। इस रैली में देशभर से 10000 से भी अधिक कर्मचारीगण अपनी आवाज को बुलंद करने पहुंचे। सबका एक ही नारा था कि हमारी मांग किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं बल्कि भारत की सरकार से है। यह भीड़ कोई पार्टी प्रायोजित नहीं है बल्कि अपने हक के लिए डेमोक्रेटिक तरीके से बिना राजनीति किए सरकार तक अपना संदेश पहुंचाने दिल्ली की सड़कों पर निकली है।
#ManjeetSinghPatel
वाह! दो नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तो कमाल कर दिया 💫
इनका डांस देखकर दिल खुश हो गया ❤️
इतनी छोटी उम्र में इतना शानदार प्रदर्शन — सच में लाजवाब 👏
हर स्टेप में आत्मविश्वास और हर मूव में मासूमियत झलक रही थी 🌟
ईश्वर करे ये दोनों बच्चे यूँ ही आगे बढ़ते रहें और अपने टैलेंट से सबका दिल जीतते रहें ❤️
एक कलाकार की संवेदनशीलता!!
अभी कुछ दिन पूर्व रांची-बरकाकाना-हजारीबाग रेल खंड पर एक गर्भवती हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के चालक ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्रेन रोक दी ताकि प्रसव में समस्या नहीं आए। जच्चा-बच्चा ट्रेन की चपेट में नहीं आए। हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया, जंगल की ओर गई, उसके बाद ट्रेन चली।
इसे रांची की मधुबनी पेंटिंग कलाकार शालिनी कर्ण ने अपनी पेंटिंग में बहुत ही शानदार तरीके से प्रदर्शित किया। ट्रेन चालक की इस संवेदनशीलता को एक कलाकार ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। शालिनी को बहुत साधुवाद!
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@moefcc@byadavbjp
UG Medical Counselling https://t.co/rwCgwHSJSy via @TWITTER_HANDLE
मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया का वेबसाइट हैंग हो गया है। पता नहीं क्यों चॉइस लॉकिंग के लिए एक समय निर्धारित किया गया! सभी स्टेट के काउंसिल तो फाइलिंग और लॉकिंग का ऑप्शन साथ साथ दे रहे थे। क्या कहीं कोई झोल है?
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का पहलगाम हमले पर बड़ा और दिलचस्प विश्लेषण आया है 🎯
हर सेकंड में सच्चाई और गहरी समझ छुपी है 📽️🧠
पूरा सुनिए, तभी तस्वीर साफ़ होगी।
#PahalgamTerrorAttack 🚨
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने ‘साथी’ पोर्टल शुरू किया है। NEET और JEE परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र ‘साथी’ पोर्टल पर पंजीकरण कर 25 अप्रैल से शुरू होने वाले नए बैच में दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।