CMO कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का धरना लगातार जारी है।
➡️ लंबित वेतन, एरियर, PBI, TA सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर CHO शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं।
➡️ CHO साथियों ने जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान एवं अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
लेकिन सवाल यह है कि ज्ञापन देने और लगातार धरना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया गया?
CHO ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। महीनों से लंबित भुगतान के कारण CHO साथियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज़ मांग रखने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाना चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि लखीमपुर खीरी के CHO की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर लंबित वेतन, एरियर, PBI, TA एवं अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
@myogioffice@UPGovt@nhm_up@CMOfficeUP@brajeshpathakup@DMKheri
@uphealthdept @RahulGandhi@Mayawati@BhimArmyChief@SanjayAzadSln@yadavakhilesh
#CHO #LakhimpurKheri #NHM #CHOProtest #PayPending #NHMEmployees #UttarPradesh
लखीमपुर खीरी में #CHOs अपनी जायज़ मांगों को लेकर रात्रि में भी शांतिपूर्ण धरना देने को मजबूर हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है कि दिन-रात ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले CHO जब अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाते हैं, तो प्रशासन उनकी बात सुनने तक को तैयार नहीं है।
क्या अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना देना भी अब इतना कठिन हो गया है?
प्रशासन से अपील है कि हठधर्मिता छोड़कर तत्काल CHO साथियों से वार्ता करे और उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। आंदोलन को दबाने के बजाय समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के लगभग 17,000 #CHOs स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लगातार जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं, लेकिन उनके भविष्य, सेवा सुरक्षा और सम्मान से जुड़े सवाल आज भी लंबित हैं।
हम सरकार से मांग करते हैं कि CHOs की समस्याओं पर तत्काल गंभीरता से विचार करते हुए CHO कैडर का गठन, सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण सहित लंबित मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाए जिससे शोषण पर लगाम लग सके।
लखीमपुर खीरी के CHO साथियों की आवाज़ को अनसुना न किया जाए। शांतिपूर्ण धरना लोकतांत्रिक अधिकार है सरकार और प्रशासन तत्काल संज्ञान लें।
@narendramodi@myogiadityanath@Brijeshpathakup@UPGovt@nhm_up@CMOfficeUP@DMKheri@ChiefSecyUP@yadavakhilesh@RahulGandhi@BhimArmyChief@SanjayAzadSln@Mayawati@AnandAkash_BSP
#CHO #LakhimpurKheri #NHM #PermanentCHOs #CHO_की_आवाज़ #CHO_Cadre #Regularization
जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त #CHO साथी कई दिनों से लगातार अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।काटकर दिए गए वेतन,पुराने बकाया,इंक्रीमेंट,एरियर,PBI,TA, कम्युनिकेशन भत्ता और अन्य लंबित भुगतान की मांगें बार-बार रखी जा रही हैं,लेकिन कोई अधिकारी समस्या का निस्तारण करने को आगे नहीं आ रहा।
अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा रही है,आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रभावित हो रहे हैं, मरीज परेशान हैं फिर भी प्रशासन चुप है। यह घोर लापरवाही और कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा का प्रमाण है।
जब तक CHO साथियों की मांगें पूरी नहीं होतीं,स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू कैसे चलेंगी? तुरंत हस्तक्षेप करें,लंबित भुगतान सुनिश्चित करें और दोषियों पर कार्रवाई करें। अब और इंतजार सहन नहीं होगा।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@brajeshpathakup@DMKheri@nhm_up@UPGovt
#LakhimpurKheri #CHOProtest #JusticeForCHO #HealthCrisis
@Dhs_Lakhimpur में #CHO साथियों का लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी है।यह सिर्फ लखीमपुर खीरी के #CHOs की आवाज़ नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लगभग 17,000 Community Health Officers और उनके परिवारों की समस्याओं की आवाज़ है।
#CHO साथी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर उन्हें AMS उपस्थिति में असमानता, लंबित PBI, सफाई कर्मी भुगतान, TA, Communication Allowance एवं अन्य देय भत्तों के भुगतान के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।
सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है कि—
🔹 AMS की असमानता तत्काल समाप्त की जाए।
🔹 लंबित PBI का शीघ्र भुगतान किया जाए।
🔹 सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान सुनिश्चित किए जाएं।
🔹 TA एवं Communication सहित सभी वैध भत्तों का समयबद्ध भुगतान हो।
🔹 CHOs की अन्य लंबित समस्याओं का भी वार्ता के माध्यम से स्थायी समाधान किया जाए।
जो CHO गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं, उनकी आवाज़ शासन तक पहुंचना भी जरूरी है।
लखीमपुर खीरी के CHO साथियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का तत्काल संज्ञान लेकर सकारात्मक एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
17,000 CHOs की मेहनत और उनके परिवारों की उम्मीदों को नजरअंदाज न किया जाए।अन्यथा यह आंदोलन प्रदेश व्यापी बनने मैं देर नहीं होगी।
@brajeshpathakup@DyCMofficeBP@DMKheri@Uppolice@nhm_up@bstvlive@UPTakOfficial
#CHOUttarPradesh #CHO #NHM #LakhimpurKheri #PermanentCHOs #CHOProtest
उत्तर प्रदेश में लगभग 17,000 Community Health Officers (CHOs) ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनकर वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कोविड काल से लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, NCD, टीकाकरण एवं जन-जागरूकता तक #CHOs ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत सरकार के 29 अगस्त 2022 के पत्र में राज्यों को CHOs के लिए नियमित पद सृजित करने पर विचार करने का सुझाव दिया गया था। अब समय है कि @UPGovt CHO कैडर निर्माण कर सेवा-सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करे।
@myogiadityanath@BJP4UP@brajeshpathakup@RahulGandhi@yadavakhilesh@BhimArmyChief@Mayawati
हमारी मांग स्पष्ट है—CHO कैडर बने, नियमित भर्ती में अनुभव को वेटेज मिले और वर्षों की सेवा का सम्मान हो।
#CHO_Cadre_Banao #CHO_Cadre_Nirman
🚨 मथुरा में #CHO सम्मान पर सीधा हमला ?
आयुष्मान आरोग्य मंदिर संकेत पर तैनात #CHO के साथ चिकित्सा अधीक्षक बरसाना द्वारा कथित अभद्रता, धमकी, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत ने पूरे CHO संवर्ग को झकझोर दिया है।
जो CHO दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं, क्या उन्हें बदले में अपमान और धमकियां मिलेंगी?
यदि आरोप सत्य हैं तो यह केवल एक CHO नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र के सम्मान पर हमला है। दोषियों को बचाने का कोई प्रयास #CHOs बर्दाश्त नहीं करेंगे।
#ACHOUP ने #CMO मथुरा से निष्पक्ष जांच और दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
CHO सेवा के लिए हैं, शोषण के लिए नहीं।
सम्मान चाहिए, न्याय चाहिए, जवाबदेही चाहिए।
#RespectCHOs #JusticeForCHO #CHOEkta #NHMUP #Mathura @nhm_up@BrajeshPathakUP@CMOfficeUP@myogiadityanath@MoHFW_INDIA@JPNadda@DMMathura1@dhsmathura@Uppolice@mathurapolice@MathuraKi@mathura@OfficeCdo79039@cdo_mathura
🚨 उत्तर प्रदेश के समस्त CHO साथियों से अपील 🚨
11 जुलाई 2026 से AMS का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण बहिष्कार।
हमारी मांग स्पष्ट है—या तो AMS NHM के सभी संवर्गों पर समान रूप से लागू हो, या फिर केवल CHO पर लागू #AMS व्यवस्था समाप्त की जाए।
@myogiadityanath@brajeshpathakup@nhm_up
वर्षों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी निभा रहे #CHOs आज भी अस्थायी व्यवस्था में काम करने को मजबूर हैं।
लाखों मरीजों का भरोसा,स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ और हर लक्ष्य पूरा करने के बाद भी अधिकार अधूरे क्यों?
अब समय है
कैडर निर्माण एवं नियमितीकरण का।
#PermanentCHOs