दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को इफको बिहार राज्य कार्यालय में आए इफको एमकेसीओ, नई दिल्ली के कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि श्री शुभम बैस द्वारा सचल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक (कृषि सेवा) डॉ. रमेश कुमार एवं एजीटी सुश्री सुरभि सुमन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मृदा विश्लेषक (Soil Analyst) श्री सोनू कुमार द्वारा मृदा नमूनों की जाँच प्रक्रिया, मृदा परीक्षण की विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं तथा मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों के आकलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मृदा परीक्षण की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा प्रयोगशाला की कार्यक्षमता एवं मृदा परीक्षण सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
राजकोट प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध सांध्य दैनिक समाचार पत्र ‘अकीला’ के कार्यालय का दौरा किया।
‘अकीला’ परिवार के किरीटभाई गणात्रा ने स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिवादन किया।
जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, समाज की आवाज़ को मुखर बनाने तथा निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जनचेतना जागृत करने में समाचार पत्रों की अहम भूमिका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘अकीला’ की सक्रियता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।
अकीला के अनिलभाई दासाणी, राजकोट शहर भाजपा अध्यक्ष माधवभाई दवे, गुजरात महिला क्रेडिट सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती गीता संघाणी, मनीषभाई भट्ट (पार्षद), आशीष सोरठिया, कार्तिकभाई दोशी, भरतभाई दोशी उपस्थित रहे.
@akiladaily
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम जलालाबाद में किसान दिवस के अवसर पर इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीजनल मैनेजर मेरठ , श्री कृष्ण कुमार जी,B Pacs जलालाबाद के चेयरमैन श्री अशोक कुमार जी, CDI महोदय गन्ना समिती मोदीनगर,FO इफको गाजियाबाद श्री सूरज जी एवं जलालाबाद सोसाइटी के सचिव श्री अनिल कुमार जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर श्री कृष्ण कुमार जी ने किसानों को इफको नैनो DAP, नैनो यूरिया, बायो डीकंपोजर, NPK कंसोर्टिया एवं बोरॉन के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और किसानों को गेहूँ , सरसों की फसल में इफको नैनो DAP से बीज उपचार करने की सलाह दी तथा इसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
श्री सूरज सिंह ने किसानों को नैनो DAP, नैनो यूरिया, बायो डीकंपोजर, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर सहित इफको के विभिन्न कृषि उत्पादों के उपयोग एवं लाभों के बारे में बताया।
@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau@IFFCO_Coop@BharatUrvarak@BirjvirSingh
State Marketing Manager, Shri R.C.Damor, extended a warm welcome to Sh. Ramesh Kumar, Director (HR & Legal), during his visit to Ahmedabad.They also visited the office of Hon'ble Chairman Sir at Gandhinagar and had the privilege of meeting him.
@KiritkrJPatel@iffcoyogendra
🔥😂 Frank Conversation With His Wife — Pure Fun, Candid Moments & Unfiltered Chemistry! ❤️🎬
This hilarious and entertaining moment between husband and wife feels completely natural and relatable. 😄🔥 Their frank conversation, funny reactions, playful teasing, and effortless bonding make the scene truly memorable. ❤️✨ Sometimes the simplest conversations create the most enjoyable moments, bringing laughter, warmth, and a beautiful connection to the screen. 🎥💫
अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) के ग्लोबल बोर्ड में निदेशक निर्वाचित होने के पश्चात गुजरात के सुप्रसिद्ध पावन तीर्थ श्री खोडलधाम, कागवड में माँ खोडियार के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अश्विनभाई सावलिया, वसंतभाई मोवलिया, मेहुलभाई खाखरिया, रमेशभाई काथरोटिया, कालूभाई सुवागिया, मनीष संघाणी एवं बाबूभाई सखवाला उपस्थित रहे।
जय माँ खोडल! 🙏
कपास भारत की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। किसानों, बुनकरों और कारीगरों के श्रम व हुनर से कपास हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाता है। आइए, इस परंपरा को सम्मान दें और आगे बढ़ाएँ।
#IFFCO#IFFCONanoFertilisers#WorldCottonDay
ग्राम संतोषपुरा, ब्लॉक मरोरी, जनपद पीलीभीत में किसान दिवस एवं रिफॉर्म उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. ढाका, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पीलीभीत तथा विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजवीर सिंह, उप महाप्रबंधक, इफको, लखनऊ, डॉ. सिद्धार्थ त्रिपाठी, वैज्ञानिक, एपीडा एवं श्री सुरेंद्र गंगवार, अपर जिला कृषि अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री हरि ओम गंगवार एवं श्री वीरेंद्र प्रताप सहित लगभग 80 प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की।
किसान दिवस के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. ढाका ने किसानों को लगातार कम होती मृदा उर्वरता तथा असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नैनो उर्वरकों के उचित एवं वैज्ञानिक प्रयोग की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजवीर सिंह ने रिफॉर्म उत्सव तथा इफको के नैनो उर्वरकों, कंसोर्टिया एवं सागरिका के उपयोग और उनके महत्व के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।
डॉ. सिद्धार्थ त्रिपाठी ने किसानों को बासमती धान के वैज्ञानिक उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
श्री सुरेंद्र गंगवार, अपर जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने किसानों से असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से बचने तथा मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग की अपील की।
श्री दीपक चौधरी, क्षेत्र अधिकारी, इफको, पीलीभीत ने किसानों को इफको के उत्पादों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों श्री हरि ओम गंगवार एवं श्री वीरेंद्र प्रताप ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग से संबंधित अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान भाइयों द्वारा इफको नैनो उर्वरक आधारित क्षेत्र प्रदर्शन का अवलोकन किया गया तथा फसल में इसके प्रयोग एवं प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@iffcoyogendra@jdabureau@IFFCO_Coop@BharatUrvarak@BirjvirSingh
कान्हा शांति वनम स्थित ‘वेलनेस बाय हार्टफुलनेस’ के स्वास्थ्य शिविर में संध्या ध्यान के पश्चात पूज्य दाजी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य दाजी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में किए गए ध्यान से मन को शांति और नई ऊर्जा मिली।
#Daaji#Heartfulness#ध्यान #आंतरिकशांति
Our State Marketing Office @IFFCO_KERALA participated in the "Sahakar Se Samriddhi" Women Empowerment Programme organised by @NCCF_India in Kollam, Kerala, inaugurated by Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation, Shri @AmitShah Ji.
#IFFCO#SahakarSeSamriddhi
कान्हा शांति वनम में पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में विविध आयामों पर कार्य हो रहा है।
आज उन्होंने स्वयं साथ रहकर यहाँ संचालित कृषि संबंधी गतिविधियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से मुझे अवगत कराया।
कृषि के उत्कर्ष और किसानों की समृद्धि के लिए किए जा रहे ये कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अभिनंदनीय हैं। प्रकृति, कृषि और किसान के प्रति पूज्य दाजी के समर्पण को सादर वंदन। 🙏