Reality about Genz
ये जो नई Generation है ना… इस पर आप अपनी पुरानी रूढ़िवादी सोच नहीं थोप सकते ।।
कितनी भी कोशिश कर लो, हर बात पर धर्म, आस्था और भावनाओं में उलझाकर इन्हें नहीं उलझा सकोगे ।
ये सवाल पूछेगी, हर बात पे इनको logic चाहिए और हर बात का प्रमाण चाहिये ।
ये अपने माँ बाप के ग़लत होने पर मुंह पे सवाल कर देते है ।
genz अंधभक्ति करते ही नहीं चाहे सामने माँ बाप हो ।
इनकी बातें आपको कितनी भी बुरी लगें, इन्हें इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता।
इन्हें अच्छे बनने का शौक नहीं है किसी के सामने ।।
आने वाला देश इन्हीं का है।
स्वीकार कीजिए… या मत कीजिए।
युवाओं, जागो!!! जब तक अपनी आवाज़ बुलंद नहीं करोगे, तब तक तुम्हारे भविष्य के साथ यही आतंक चलता रहेगा। एक बार फिर से तुम्हारे साथ धोखा हुआ है। महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया और परीक्षा टल गई।
NEET, CBSE, SSC, CUET और अब TET... यह सिलसिला बंद तभी होगा जब आंदोलन खड़ा करके अपनी ताक़त दिखाओगे। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी की तुम्हारे प्रति कोई जवाबदेही नहीं बनेगी। न वे परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेंगे, न तुम्हारे भविष्य की ज़िम्मेदारी लेंगे।
सूत्रों से पता चला है कि कल चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है जबकि कल ही राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं।
कब तक भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए जुगाड़ करते रहेंगे ?
अब चुनाव आयोग को भी चुनाव कराने का काम छोड़ कर सीधे चुनाव लड़ना चाहिए 🤔
विपक्ष के सांसदों कि सवाल पूछने पर ये halat हो जाना दिखता है कि आज हम कैसे अपने लिए जरा भी विरोध वरदाश्त नहीं कर सकते!
अगर किसी को सवाल पूछने का हक़ ही नहीं है तो जीतने के बाद अपने सांसदों के आलावा बाकि सबकी सदस्यता ही cancel कर देते और कह देते ये देश ab संविधान से नहीं चलेगा और नहीं यहाँ लोकतंत्र चलेगा! सवाल पूछना विपक्ष कि duty और जवाब देना आपकी! देश 545 जनप्रतिनिधि के मेलजोल से चलेगा ना कि ruling party और उनकी agencies से
अपने अनुभव का इस्तेमाल देशभर में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए करें। आइए, छात्रों के हक़ की इस लड़ाई में हमारे साथ खड़े हों। आपकी मौजूदगी बच्चों का हौसला बढ़ाएगी।
राजस्थान के बेरोजगारों युवाओं से कहना चाहूंगा कि आपके लिए कोई नेता तो लड़ रहा है, केन्द्र वाली भर्तियों में हो रही धांधलियों के खिलाफ कोई नहीं लड़ रहा है
इसलिए आप राजस्थान में #हनुमान_बेनीवाल जी के साथ आंदोलन में अपने लिए जुड़ो और अपने लिए लड़ो✊
#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
खान सर जानबुझकर एक षड्यंत्र रचा जा रहा है कि बच्चे एग्जाम ही ना दे पाए। RO, ARO एग्जाम में 45% अटेंडेंस क्योंकि भागलपुर के लड़के का सेंटर 700 KM दूर नोएडा किसी बैंस के तबेले में।
इन्विजिलेटर इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली लड़कियों को बनाया जा रहा है।
कुछ इन्विजिलेटर लड़कियां एग्जाम सेंटर में ही रील बना रही है। वाकई में हमारा देश बदल रहा है।
SSC छात्र और शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं। ये युवा हमारे देश का भविष्य हैं। सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक संवाद से ही समाधान निकलेगा। आशा है कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से जल्द रास्ता निकले और किसी भी बच्चे का भविष्य ना ख़राब हो।
राहुल जी, सिर्फ़ SSC Phase की नहीं, पिछले 7 वर्षों से लगभग हर परीक्षा का यही हाल है। पूरा परीक्षा तंत्र ही भ्रष्ट और अविश्वसनीय बन चुका है। रेलवे परीक्षा, SSC परीक्षा, शिक्षक भर्ती परीक्षा और सभी राज्यों की परीक्षाओं में हर जगह भारी अनियमितता और अन्याय देखने को मिल रहा है। अब समय आ गया है कि स्वच्छ भारत की तरह परीक्षा प्रणाली को भी स्वच्छ बनाया जाए। हम चाहते हैं कि आप न केवल लगातार इन मुद्दों पर आवाज़ उठाएं, बल्कि सरकार से इसका जवाब भी लें।
#sscmissmanagment के चलते SSC STUDENTS को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दिल्ली में हुये आंदोलन में शामिल हुआ और उचित समाधान की पुरजोर माँग की॥
यदि समस्याओं को जल्द हल नहीं किया जाता है तो आगे भी हकों के लिये पुनः मजबुती से STUDENTS के साथ खड़ा मिलूँगा॥
#SSC_VENDOR_FAILURE
मेरी बात को कुछ लोगों ने ग़लत समझा। मेरा इरादा ये नहीं था कि राहुल गांधी जी फ़ौरन आंदोलन में आ जाएं। मैं सिर्फ़ ये कह रहा था कि विपक्ष को सरकार से लगातार सवाल करते रहना पड़ेगा जब तक हल न निकले। छात्रों को इंसाफ़ ना मिल जाये ।
मुद्दे पर फोकस रखते है , व्यक्ति पर नहीं।
किसी को भी किसी भी नेता की नीयत पर सवाल नहीं था, पर संघर्ष में साथ की उम्मीद है ।
मगर जब पूरा सिस्टम बहरा हो जाए, तो हर तरफ़ से लगातार आवाज़ ज़रूरी होती है।
देखिए मेरा उद्देश्य सिर्फ़ exam system को fair कराना है - उसी की लड़ाई लड़ रहे है- पानी सर के ऊपर से निकल गया - तब इतने दुखी है
हमारा भी दर्द समझिये । और जैसे ही हल निकल जाएगा हमे क्या ही मतलब ? हम अपना पढ़ाये, बच्चे पढ़े । अपलोग एक अच्छा शासन करो - देश को नंबर-१ बनाओ
कमाल है…
एकतरफ Students और Teachers सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं
वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सड़कों पर Morning Walk में व्यस्त हैं
#SSCReforms#SSCMisManagement
मैं कोई हीरो नहीं हूं, कोई नेता नहीं हूं… बस एक शिक्षक हूं।
लेकिन आज मेरी गर्दन पर बना ये निशान, किसी सम्मान का चिन्ह नहीं — ये उस सिस्टम का तमाचा है जिसने सवाल पूछने पर सज़ा दी।
क्या किया था मैंने? बस यही तो पूछा था — कि बच्चों के पेपर में गड़बड़ी क्यों हुई?
इतना पूछना क्या जुर्म है?
क्या अब इस देश में इंसान अपनी चुनी हुई सरकार से भी कुछ नहीं कह सकता?
हमें डिटेन किया गया, हमें सड़क पर घुमाया गया, हम पर FIR किए गए…
हम कोई भीड़ नहीं थे — हम वो थे जो क्लास में संविधान पढ़ाते हैं और सड़कों पर उसी संविधान को बचाने निकले थे।
हम लड़े क्योंकि हम चुप रहना नहीं जानते, हम झुकना नहीं जानते, और हम हार मानना नहीं जानते।
अब सवाल सिर्फ मेरा नहीं है — सवाल आपका भी है।
अगर आज हम चुप रहे, तो कल जब आप सड़कों पर उतरेंगे — क्या आपके सवालों का भी यही अंजाम होगा?
सोचिए… और फिर बताइए —
क्या एक शिक्षक का आवाज़ उठाना वाकई गुनाह है?
#sscReforms2025
#SSC_VENDOR_FAILURE
#SSC_System_Sudharo
SSC परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियाँ, बदइंतज़ामी, सवालों की गलतियाँ और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़—इनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना गुनाह नहीं है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर FIR दर्ज कर सरकार उनकी आवाज़ को दबाना चाहती है।
ये सुधार नहीं, दमन है।
@abhinaymaths#SSCScam #SSCReform
सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनय सर को विपक्ष की बात कहने को लेकर ट्रॉल कर रहे हैं,
अभिनय सर वो टीचर हैं जो हमेशा से खुलकर छात्रों के हक़ में आए हैं, जहाँ हर कोई ED और CBI से डरता है, वहीं
अभिनय सर सरकार की आँखों में आँखें डालकर सवाल पूछते आए हैं, और यही नहीं
इस प्रोटेस्ट को भी उन्होंने ही आगे आकर लीड किया था, और रही बात विपक्ष से उम्मीद न रखने की तो
बताओ कितने विपक्षी नेताओं ने छात्रों के हक़ में आवाज़ उठाई है? छात्रों के हक़ में आवाज़ उठाना जितना अभिनय सर का कर्तव्य है उतना ही विपक्षी नेताओं का है,
अभिनय सर सरकार से सवाल पूछने और सरकार को जवाबदेह ठहराने से कभी भी नहीं हिचके तो आज विपक्ष से बोल दिया तो उसमें क्या ग़लत किया?
हर साल लाखों युवाओं का सपना होता है सरकारी नौकरी पाने का... माँ-बाप की उम्मीदें, वर्षों की तपस्या, समाज का दबाव और खुद से किए एक वादे को लेकर अपनों से दूर किसी 10 बाइ 10 के कमरे में वो संघर्ष करते हैं।
इन सपनों को लेकर छात्र अपना घर छोड़ते हैं, रिश्तों से दूरी बनाते हैं और दिन-रात सिर्फ़ एक ही सोच के साथ जीते हैं की SSC की परीक्षा पास करनी है।
लेकिन अफ़सोस,
हर बार उनके हिस्से आता है...
पेपर लीक, रिजल्ट में देरी, भर्ती प्रक्रिया में सालों का इन्तेज़ार और एक ऐसा सिस्टम जो उनकी मेहनत को मज़ाक बना चुका है।
क्या इन युवाओं का गुनाह सिर्फ़ इतना है कि उन्होंने नौकरी का सपना देखा?
वर्षों से चल रहे इस गोरखधंधे के विरुद्ध अगर आज भी चुप रहे तो इन लाखों बच्चों की मेहनत और आशाओं की हत्या का दोष हम पर भी आएगा...
सिस्टम में गंभीर सुधार ज़रूरी हैं, चुकी यह देश के युवाओं का सवाल है। सवाल है.. उनकी आशाओं का, आत्मसम्मान का और अस्तित्व का।
बदलाव की इस लड़ाई में SSC अभ्यर्थी साथियों के साथ हूँ।
"सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।।"
ठीक हैं 🫵🏻
#sscReforms2025 #SSCVendorFailure
विश्वगुरु के देश में गुरुओं की पीठ पर लाठी चटकाई जा रही है। मर्दानगी सिखाई जा रही है,बस एक परीक्षा ढंग से नहीं कराई जा रही है। धिक्कार है ऐसी मर्दानगी पर!!
#SSC_System_Sudharo#SSCReforms#SSCVendorFailure