@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@DIPRRajasthan
सरकारी क्षेत्र जांचों का निजीकरण
बिना सैंपल के जांच रिपोर्ट देना
खांसी की जांच में अविवाहिता को प्रेगनेंसी रिपोर्ट पकड़ना
हेपेटाइटिस सी (लिवर कैंसर संभावना) नेगेटिव मरीज को पॉजिटिव बताना
इन सब के ऊपर विभाग की चुप्पी समझ से परे
लैबों का निजीकरण एक श्राप...
खांसी में प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट देने के बाद
मदर लैब ..
डॉक्टर ने 90 Rs की CBC लिखी
मदर लैब में कमाई बढाने के लिए HBA1C, B12, TSH, लगभग 850 की जांचे अपनी तरह से जोड़ दी
ये सरकार को सीधे आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है
क्या इस पर एक्शन होगा?
@RajCMO@GajendraKhimsar
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,आपका ध्यान राजस्थान राज्य की अत्यंत चिंताजनक एवं बदहाल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। वर्तमान में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग “वेंटिलेटर” पर है, जहाँ आम जनता को बुनियादी उपचार भी समुचित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के बजाय अपने निजी व्यवसायों को बढ़ाने में अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एक निजी डायग्नॉस्टिक कंपनी को सरकारी अस्पतालों में लैब जांच का कार्य सौंपा गया है, जो कथित रूप से स्वास्थ्य मंत्री के करीबी व्यक्ति से जुड़ी हुई है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निजी लैब द्वारा की जा रही कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आ रही हैं ,बिना सैंपल जांच किए ही रिपोर्ट जारी की जा रही हैं,स्वस्थ व्यक्तियों को थायराइड एवं कैंसर जैसे गंभीर रोगों से ग्रसित बताया जा रहा है और इन घटनाओं से संबंधित समाचार प्रतिदिन समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे हैं। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे-सीधे लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है, जो आपराधिक श्रेणी में आता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से यह प्रश्न है कि इस निजी लैब को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? गलत रिपोर्टों के कारण जिन मरीजों के जीवन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह मामला केवल जांच का नहीं, बल्कि आपराधिक लापरवाही का है, और राजस्थान की जनता शासन से जवाब मांग रही है। जिस स्वास्थ्य मंत्री से पूरा राजस्थान अपेक्षा रखता है,उनके खुद के गृह जिले नागौर की स्वास्थ्य सेवाएँ भी अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं,चिकित्सकों की कमी, खराब एवं बंद मशीनें तथा व्यापक अव्यवस्थाएँ यह दर्शाती हैं कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति अत्यंत कमजोर है। सरकारी अस्पतालों के हालत देखते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि राजस्थान को ऐसे नाकारा और गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री की कोई जरूरत नहीं है जिन्हें अपने महकमे में धरातल से जुड़ी कोई जानकारी तक नहीं है | प्रधानमंत्री जी को इस स्थिति पर त्वरित संज्ञान लेकर एक कड़ा संदेश गैर - जिम्मेदार मंत्रियों को देना चाहिए ताकि राजस्थान में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण महकमे का जिम्मा संभाल रहे व्यक्ति को कड़ा सबक मिले और जनता को सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकें | सरकार द्वारा लैब से जुड़ा कार्य निजी कंपनी को देने से वर्षों से अल्प वेतन पर कार्य कर रहे संविदा कार्मिकों / प्लेसमेंट कार्मिकों की आजीविका पर भी संकट आ गया | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पुनः कहना चाहता हूं कि आपको विगत दस दिनो में राज्य के विभिन्न जिलों में प्राइवेट लैब को जांचों का कार्य देने से क्या स्थिति बनी ? उसकी उच्च स्तरीय समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपनी जवाबदेही के प्रति लापरवाह है और उन्हें इस महकमे से जुड़ी धरातल की कोई जानकारी भी नहीं है |
@PMOIndia@RajCMO
सुनिए सरकार महंगाई ने कमर तोड़ रखी है, हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं।
नया कर्मचारी घर चलाने के लिए पूरा वेतन चाहता है, न कि आधा-अधूरा।
सरकार 100% काम लेती है, तो 100% वेतन देना उसका फर्ज है।
'Equal pay for equal work' सिर्फ किताबों में नहीं, हकीकत में लागू होना चाहिए!
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
प्रोबेशन पीरियड परीक्षा नहीं, बल्कि सेवा की शुरुआत है।
नए कर्मचारी उत्साह से काम करते हैं, लेकिन अधूरे वेतन से मनोबल टूटता है।
एमपी हाईकोर्ट ने भी कहा - प्रोबेशन में वेतन कटौती अवैध है!
अब समय है राज्य सरकार भी ये न्याय दे।
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
सवाल बड़ा है - OMR शीट ऑनलाइन करने का जब निर्णय हो गया था (01/06/24)तो फिर किसके कहने पर उक्त निर्णय को पुनः रोका गया?
✅OMR घोटाला एपिसोड -1( today 08:00 PM)
भरोसा टूट रहा है #OMR सभी की ऑनलाइन करनी ही होगी ये नवाचार भी युवा माँग रहें है
@vinodmittal9@alokrajRSSB@Kunal_Alwar
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा कट ऑफ
कहीं न कहीं जब इतने प्रश्न उठ रहे हैं, तो उनका उत्तर देने वाला भी कोई होना चाहिए।
120 प्रश्नों की परीक्षा में सामान्यतः कोई भी अभ्यर्थी लगभग 10 प्रश्न तो छोड़ ही देता है। शेष 110 प्रश्नों में से 10–12 प्रश्न गलत हो जाते हैं। 1/3 नकारात्मक अंकन के कारण 12 गलत प्रश्नों पर लगभग 4 अंकों की अतिरिक्त कटौती हो जाती है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 96 प्रश्न ही शुद्ध रूप से शेष बचते हैं।
यह आकलन उन प्रतिभाशाली छात्रों के संदर्भ में है, जो शीर्ष दस हजार अभ्यर्थियों में स्थान बना सकते हैं। किंतु यहाँ भर्ती प्रक्रिया में लगभग दोगुनी संख्या में, अर्थात कम से कम एक लाख अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ऐसे में जब चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लगभग 87 प्रश्नों के आसपास बताई जा रही है, तो यह उच्च कट-ऑफ स्वाभाविक रूप से गंभीर संशय को जन्म देती है।
पूर्व में, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा जैसे सजग और सक्रिय विपक्षी नेता प्रत्येक भर्ती प्रक्रिया की गहराई तक जाकर ठोस प्रमाणों के साथ संदेहों को उजागर करते थे और उन्हें जनहित का मुद्दा बनाते थे। उस समय सरकार भी दबाव में आकर जांच कराती थी, जिससे कई परतें खुलकर सामने आती थीं। आज का विपक्ष इतना कमजोर प्रतीत होता है कि उसने जनता को लगभग ईश्वर भरोसे छोड़ दिया है।
यदि छात्रों के बीच इतना गहरा असंतोष और संदेह व्याप्त है, तो संबंधित संस्था और सरकार का दायित्व बनता है कि वह पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपना पक्ष सार्वजनिक रूप से रखे।
यदि किसी के पास संदिग्ध चयन या अनियमितताओं से जुड़ी कोई ठोस जानकारी है, तो उसे अवश्य ही SOG तक पहुँचाया जाना चाहिए और इस विषय को मुखरता के साथ उठाया जाना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र नेताओं, अनेक परीक्षार्थियों और संबंधित विषय के जानकारों के बीच इस उच्च कट-ऑफ को लेकर लगातार विभिन्न स्तरों पर चर्चाएँ चल रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लेना आवश्यक है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@RajCMO@GajendraKhimsar
दशकों पुरानी GP 4200 की मांग पूरी हो
पदनाम का कैबिनेट अप्रूवल
स्टाफिंग पैटर्न
राज. एक सुखा प्रदेश है
जांचों का निजीकरण युवाओं के सपनों से, खिलवाड़ है- बंद हो
गुणवत्ता प्रभावित होगी
मेरिट + बोनस आधारित सीधी भर्ती हो
राजस्थान सरकार @RajCMO@KumariDiya@BhajanlalBjp को विनम्र अनुरोध है कि अखिल राजस्थान लेब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत #लेबटेक्नीशियन की लंबित मांगों यथा पदनाम, स्टाफिंग पैटर्न,ग्रेड पे विसंगति , विभागीय पदोन्नति पर कार्यवाही हो।
दिया कुमारी जी अपना वादा निभाये
@KumariDiya@BhajanlalBjp
4200 ग्रेड पे के वादा याद दिलाते लैब टेक्नीशियन
ऐसी DPC किस काम की जिसमें पदस्थापन के इंतजार में कार्मिक सेवानिवृत ही हो जाए
आगे की सभी DPC रुकी हुई हैं ।
TB मुक्त अभियान में मैनपावर उपलब्ध नहीं
कार्मिक उपलब्ध करवाये
@RajGovOfficial@GajendraKhimsar
अत्यंत ही दुखद समाचार अखिल राज.लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है की दिव्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थानप्रदान कर शांति प्रदान करें समस्त शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदानकरें
ॐ शांति 🙏
@DIPRRajasthan@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial 1965के सेवा नियमों में बदलाव किया जा चुका हैं अन्य कैडर हेतु
लैब टेक्नीशियन कैडर ही बाकी हैं
जिसकी पत्रावली को सभी विभागों से अप्रूव किया जा चुका हैं
चिकित्सा विभाग को कैबिनेट से पदनाम परिवर्तन करना शेष हैं
माननीय मुख्यमंत्री जी गौर करेंगे और जांचें करने वालों को उपकृत करेंगे
@1stIndiaNews@ml_vikas@RajCMO@GajendraKhimsar
आज प्रदेश के लैब टेक्नीशियन पर पिछले 17 सालों से एक पद बढ़ाए बिना जांचों का दबाव 10 गुना तक बढ़ा है
ऐसे में अल्प वेतन भोगी संविदा कार्मिक को मानसिक उत्पीड़न और उसका ICU तक पहुंच, जिंदगी और मौत से लड़ना अत्यंत ही दुखद, SMS प्रशाशन को न्याय करना चाहिए
@RajGovOfficial@KumariDiya
लैब टेक्नीशियन दिवस पर आपने अपने कीमती समय में से समय निकाला आपका पुनः आभार अभिनंदन
संबर्ग की पीढ़ा पर आपने गौर फरमाया
हमें समाधान का ठोस आश्वासन मिला
उम्मीद है शत प्रतिशत समाधान भी होगा
🙏
अंतर्राष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस के अवसर पर आज जयपुर में अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों को इस सुअवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में आपकी भूमिका सराहनीय है। आपके समर्पण, परिश्रम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बिना एक मजबूत स्वास्थ्य तंत्र की कल्पना संभव नहीं है। इस विशेष दिन पर आप सभी के उज्जवल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करती हूँ।
इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी, मह संघ प्रमुख श्री महेंद्र सिंह जी, चिकित्सा विभाग निदेशक श्री राकेश कुमार शर्मा जी, श्री हरफूल जी कुमावत व सभी लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
📍15 अप्रैल लैबटेक्निशियन दिवस पर
#लैबटेक्निशियन संवर्ग की लंबित मांगे पूरी की जाएँ
📍ग्रेडपे 4200, न्यायोचित भत्ते
📍पदनाम परिवर्तन का गजट नोटिफिकेशन
📍20 साल पुराना स्टापिंग पैटर्न चेंज हो
📍संस्थानों मे 15000 नवीन पद सृजीत किये जाएँ
@KumariDiya
Mnjy के मुख्य स्तम्भ लैब टेक
कहावत है कि 'सच्चे लोगों का चरित्र भूचाल में भी स्थिर रहता है'... इसी को चरितार्थ करता ये एक दृश्य...म्यानमार में हफ्ता पहले आए भयंकर भूकंप के दौरान हॉस्पिटल के नवजात शिशुगृह का ये सीन, दोनों नर्स अपनी जान बचाने नहीं भागी बल्कि नवजातों के साथ डटी रही, दोनों को मेरा सैल्यूट!