स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर 9 जुलाई 1949 को 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण' के दृष्टिकोण से स्थापित।
ABVP के 77 वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#77YearsOfABVP#ABVPFoundationDay
जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें ना रहें...
अपने त्याग व शौर्य से जन-जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
“राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम”
मातृभूमि की सेवा हेतु समर्पित, अनुशासन और निष्ठा के पर्याय, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ,जन - जन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर्व युक्त नव वर्ष का पावन प्रभात आपके जीवन में सर्व मंगल, सुख, शान्ति, स्वास्थ्य, शक्ति, आनन्द, धर्म, भक्ति, ज्ञान, श्रद्धा, विश्वास, प्रेम और आध्यात्म चेतना संचारित करे ऐसी अभिलाषा। 🙏🏼🚩
“ इस कदर वाकिफ है मेरी कलम, मेरे जज्बातों से कि अगर मैं इश्क लिखना भी चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है।” भगत सिंह
मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने के लिए अपना जीवन होम कर देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, मां भारती के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन।
जब तक आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुँच जाते, तब तक लड़ना बंद मत कीजिये। - अब्दुल कलाम
महान भारत के सपनों को नई शक्ति, नई दिशा एवं नई उड़ान देने वाले,भारत के पुर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमैन, महान वैज्ञानिक,भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि प्रणाम।
"सर्वप्रथम राष्ट्र,फिर गुरु,फिर माता-पिता,फिर परमेश्वर।अतःपहले खुद को नहीं; राष्ट्र को देखना चाहिए।"- शिवाजी महाराज
धर्म और राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक, साहस व पराक्रम के धनी, हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम।
"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा"
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, 'आजाद हिन्द फौज' के संस्थापक, महान क्रांतिकारी, 'नेताजी' सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
जय हिंद।
दुश्मन को खाक में मिला देना फितरत है मेरी।
जय हिन्द, जय भारत का मंत्र शक्ति है मेरी।
हो चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां,
कदम पीछे न हटाना आदत है मेरी।।
थल सेना दिवस पर मां भारती के वीर जवानों को सलाम। भारत का गौरव और गर्व सर्वदा अक्षुण्ण और सुरक्षित रहे, यही कामना।
जय हिन्द
राष्ट्र का पुननिर्माण उसके आदर्शों के पुननिर्माण के बिना नहीं हो सकता है - भगीनी निवेदिता
भारतीय संस्कृति व धर्म दर्शन के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखकर राष्ट्रीय पुनर्निमाण के लिए खुद को समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिताजी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भारत माता की परतंत्रत्रा की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर पंडित श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें नमन। आपके प्रेरणादायी और प्रखर विचार सदैव हम सबको राष्ट्र उत्थान एवं समाज कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।