श्रीजगन्नाथ धाम, पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में निरंतर तत्पर राहत एवं बचाव दल के जवानों से मिलकर उनका हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।
उनकी सतर्कता, साहस, सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे सभी कर्मवीरों को हृदय से नमन।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
आपका हरियाणा से आत्मीयता और अपनेपन का रिश्ता है, इसलिए जब भी आप यहाँ आते हैं तो यह एक प्रधानमंत्री का दौरा नहीं, बल्कि परिवार के मुखिया का अपने घर आने जैसा है।
#HaryanaWelcomesModiJi
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज उत्तर प्रदेश में ₹14,447.64 करोड़ लागत से नेशनल हाईवे-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच 6-लेन वाले ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर के विकास तथा वाराणसी शहर में ₹10,998.32 करोड़ लागत से वरुणा नदी के किनारे NH-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 43.218 किलोमीटर लंबे,हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर 6/4-लेन वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के विकास को मंज़ूरी प्रदान की है।
ये दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ वाराणसी और पूर्वांचल की यातायात व्यवस्था को नई गति देंगी। साथ ही, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने से रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।
काशी सहित समूचे पूर्वांचल के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाले इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट करता हूँ।
#CabinetDecisions