INDI गठबंधन की हिम्मत नहीं कि वो मुझे संपर्क करे।
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान हूं।
मुझे मोदी जी से कोई अलग नहीं कर सकता।
मुझे मंत्री बनने का कोई शौक नहीं है।
मैं केवल नरेंद्र मोदी को मजबूत करना चाहता हूं।
- चिराग पासवान
कल श्री @narendramodi प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। मीडिया की खबरों से लगता है कि इस सरकार की स्थिति कमजोर होने के कारण बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलने वाला है।
मैं आपको बताना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे या केन्द्र सरकार के विशेष ध्यान की सबसे पहली आवश्यकता राजस्थान को है क्योंकि हमारा राज्य सबसे बड़ा रेगिस्तानी राज्य है। पूरे राज्य में केवल एक छोटे से हिस्से में सालभर बहने वाली नदी है और भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। राजस्थान का क्षेत्रफल देश का 10% है परन्तु पानी केवल 1% ही है।
हमारे यहां गांवों के बीच दूरी इतनी ज्यादा हैं कि बिजली, पानी, सड़क समेत हर सर्विस की डिलीवरी की कॉस्ट बहुत अधिक आती है।
उदाहरण के तौर पर यहां जल जीवन मिशन में पानी का एक कनेक्शन लगाने का खर्च कहीं-कहीं 20,000 रुपये से भी ज्यादा है। हमारे यहां के कुछ जिलों का क्षेत्रफल तो देश के राज्यों से भी ज्यादा है। ऐसे में विशेष राज्य के दर्जे की हमारी पुरानी मांग कायम है।
मैं मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मांग करना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे पर पहला हक राजस्थान का है। इसको पूरा किया जाना चाहिए।
@PMOIndia
शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्रसिंह भाटी लगातार दो सप्ताह तक जयपुर, जोधपुर, दिल्ली में यात्रा करने के बाद अब वापस अपनी विधानसभा में पूरी तरीके से सक्रिय हो गए हैं। भाटी ने कल शिव उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक की मीटिंग में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम सेवक, पटवारी, तहसीलदार समेत पंचायत समिति से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ करीबन 4 घंटे लंबी चर्चा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा लेकर आपके पास आए तो आप उसे सुनिए और उसका तत्काल समाधान करिए। अगर संभव नहीं हो तो उसे पूरा मान सम्मान देना आपकी ड्यूटी है। अब भाटी रामसर, गडरा, चौहटन तीनों पंचायत समिति पर इसी अगले एक - दो दिनों मीटिंग करने की तैयारी में हैं।
भाटी ने शिव के सरपंचों से कहा है कि चुनाव खत्म हो चुका है। अब हम सब मिलकर शिव का नया इतिहास रचने जा रहे हैं। अगर आपकी कोई नहीं सुनता है तो आप मुझे बेहिचक बता सकते हैं। लेकिन, मैं इतना चाहता हूं कि आपके मार्फत हमारे दूर- दराज के इलाकों की तस्वीर अब जरूर बदलनी चाहिए!!
आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का नाम 'हिंदी' है। स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर आजतक देश को एकसूत्र में बाँधने में हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए, ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर राजभाषा हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त करने का संकल्प लें।
बजट से पहले अंतिम प्रयास :
8 बजे का ट्रेंड अलर्ट
#प्रोबेशन_मे_मिले_पूर्ण_वेतन#प्रोबेशन_अवधि_एक_वर्ष_हो#बजट
निवेदक - पटवारी, vdo, कंप्यूटर अनुदेशक, LSA etc चयनित
और तैयारी करने वाले ध्यान दे
ये मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचा दे🙏