आगजनी की घटना में गंभीर रूप से, झुलसने के कारण जैसलमेर की दाखू देवी जोगी का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। पोकरण विधायक की पहल और पंचायत समिति भणियाणा के विकास अधिकारी के प्रयासों से उनका आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक खाता एवं वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करवाई गई। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
पीढ़ियां खप गई,घर शमशान हो गए,हर दिन ही युद्ध था तब जाकर यह सनातन संस्कृति बच पाई यह हिंदुत्व बच पाया। आज कुछ कृतज्ञघन कहते हैं राजपूतों ने इस देश के लिए क्या किया।
दुनिया चाहे उसे कमजोर समझे,
पर उसका साहस, परिश्रम और आत्मविश्वास उसे अडिग और अजेय बना देते हैं।
समस्त नारी शक्ति को,
विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
तपोधाम तारातरा मठ में संचालित के आदर्श वेद विद्यालय गुरुकुल के छात्र सांयकाल खेल का समय और पूज्य गुरुदेव का सानिध्य!!
@PratapPuriJi@RajGovOfficial@RSSorg
@AnilPaliwalips जी अपनी आम बोली में इसे भींगी कहते है!
जो बरसात के दिनों में ज्यादातर बोरडी (बैर)के पेड़ पर मिलती है!
इसको हमने बचपन में बहुत बार पंखा 🪭 बनाया है!
मेरा तबादला प्रशासनिक कारणों से हुआ है,
जो सरकारी सेवा की एक रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है।
RAS अधिकारी सरकार का चेहरा होता है,
और वह सरकार के हर आदेश की
ईमानदारी और निष्ठा से पालना करता है,
करेगा और करता रहेगा।
पद और स्थान बदल सकते हैं,
लेकिन जनता के प्रति मेरा दायित्व
और सेवा-भाव हमेशा अडिग रहेगा।
आप सबसे मेरा विनम्र निवेदन है कि कम शब्दों में अधिक समझें और किसी भी विवादित या मनोबल गिराने वाली टिप्पणी से बचें।
आप सबके प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। 🙏
कृतज्ञतापूर्वक,
आपका
सुरेश केएम
RAS
थार…?
कोई ऐतिहासिक-सांस्कृतिक- सामाजिक क्षेत्र नही है !
यह एक भौगोलिक क्षेत्र का प्रतीक मात्र है!
मूल शब्द थल/थर है,जैसे-थर-पारकर ,किर थर !
जबकि मालानी और माड़धरा सांस्कृतिक-ऐतिहासिक प्रसिद्ध क्षैत्रीय पहचान रखता है!
इसलिए बाड़मेर का नाम मालानी और जैसलमेर का माड़धरा कहलाया है!