राजस्थान की होनहार बेटी अश्वनी बिश्नोई ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
इस बेहतरीन सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को इसी माह से स्मार्ट फोन 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ वितरित किए जाएंगे। इससे वे जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगी:CM @ashokgehlot51
राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए संचालित 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहे, इसके लिए म��ख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 ने जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरूआत की।
#RajasthanJanSamman
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 के नेतृत्व में वर्ष 2020 में राजस्थान के 5 जिलों में लागू की गई इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना जिसे वर्ष 2022-23 में पूरे राज्य में लागू किया गया। महिलाओं और बच्चों के पोषण का आधार बन रही है।
#RajasthanJanSamman
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 द्वारा चिरंजीवी योजना का दायर बढ़ाते हुए राज्य से बाहर हुए अंग प्रत्यारोपण पर भी पुनर्भरण की व्यवस्था लागू की है। इससे चिरंजीवी परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।
#RajasthanJanSamman
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 द्वारा ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने के लिए इंदिरा रसोई योजना शुरू की गई। इस योजना से शहरी निकायों के आमजन को 8 रुपये में सम्मान ��े साथ भोजन कराया जा रहा है। जिससे उन्हें पैसों की भी बचत हो रही है।
#RajasthanJanSamman
मुझे सुखद स्मरण हो रहा है कि 1980 में सांसद बनने पर मैंने पहला कार्यक्रम सुबह 6 बजे जोधपुरवासियों की उपस्थिति में मरुधर एक्सप्रेस शुरू करने का किया था। तब मीटरगेज रेलवे लाइन थी। मरुधर ट्रेन चलने पर जोधपुर के लोगों में बहुत उत्साह था क्योंकि उससे पहले सिर्फ दिल्ली जोधपुर मेल और जोधपुर आगरा फोर्ट यात्री गाड़ियां ही चला करती थीं और जोधपुर के यात्रियों को दिल्ली या अहमदाबाद पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए ट्रेन बदलने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सांसद बनने के बाद मैंने रेल मंत्रियों से लगातार संपर्क रखकर नई रेलगाड़िय���ं चलवाने के साथ-साथ मीटरगेज को ब्रॉडगेज में बदलवाने का ऐतिहासिक कार्य संपन्न करवाया जिससे जोधपुर ब्रॉडगेज के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों से जुड़ सका। मुझे प्रसन्नता है कि आज जोधपुर से वंदे भारत ट्रेन का चलना भी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के कारण ही संभव हो सका है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। 1980 में तत्कालीन रेल मंत्री श्री सीके जाफर शरीफ ने मरुधर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी एवं श्री जाफर शरीफ ने ही यूनीगेज पॉलिसी बनाकर लागू की जिसके कारण देशभर में ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक का जाल बिछा।
पाली के सादड़ी में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। म��ख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 ने महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु 5 नवीन छात्रावासों के भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी द�� है।