काले चश्मे वाले इस पुलिस अधिकारी की भूमिका पुलिस अधिकारी की कम और सत्ता के राजनीतिक प्रतिनिधि की अधिक प्रतीत हो रही है।
स्थानीय विधायक भैराराम चौधरी के कथित दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चालान, धरने पर अभद्र व्यवहार और भारी पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई—आखिर यह कानून का पालन है या सत्ता की जी-हुजूरी?
पूर्व के धरने से लेकर कल की घटना तक इस अधिकारी का रवैया लगातार एकतरफा और अत्यंत आपत्तिजनक रहा है। मैं स्पष्ट रूप से दर्ज कराना चाहती हूँ कि इनके व्यवहार को देखते हुए मुझे अपनी और अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।
पुलिस की वर्दी कानून की निष्पक्षता के लिए है, किसी विधायक की चापलूसी और राजनीतिक दबाव की पहरेदारी के लिए नहीं।
उच्च पुलिस अधिकारी तत्काल इनके आचरण और भूमिका की निष्पक्ष जाँच कराएँ और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करें। @PoliceRajasthan@CP_Jodhpur
दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
ये शर्मनाक वारदात कालकाजी मंदिर के पास पार्क में हुई- जहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया।
हैवानियत को अंजाम देने के बाद इन तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़िता के दोस्त को धमकाया और उसे अपना मुंह बंद रखने को कहा।
ये घटना देश की राजधानी में न सिर्फ ध्वस्त लॉ एंड ऑर्डर, बल्कि महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की भी पोल खोलती है।
साफ है- 'डबल इंजन' सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं और BJP ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।
शर्म आनी चाहिए!
श्रद्धा और आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे।
राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया ।
कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया भी।
देश की राजधानी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों का क्या मतलब?
‘डबल इंजन’ सरकार में कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है और भाजपा सरकार सिर्फ दावे कर रही है।
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा कोई चुनावी नारा नहीं सरकार की जिम्मेदारी है।
शर्मनाक!
पुलिस प्रशासन की लगातार नाकामी सामने आई।
ADCP काला चश्मा लगाकर सत्ता पक्ष के विधायक की जी-हुजूरी में लगे हैं। याद रखिए—सत्ता स्थायी नहीं होती। दो साल बाद जनता और लोकतंत्र का राज होगा, तब आपकी कार्यशैली का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
@PoliceRajasthan@CP_Jodhpur
पुलिस प्रशासन की लगातार नाकामी सामने आई।
ADCP काला चश्मा लगाकर सत्ता पक्ष के विधायक की जी-हुजूरी में लगे हैं। याद रखिए—सत्ता स्थायी नहीं होती। दो साल बाद जनता और लोकतंत्र का राज होगा, तब आपकी कार्यशैली का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
@PoliceRajasthan@CP_Jodhpur
भाजपा के जंगलराज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जयपुर के जलोई गांव में बदमाशों द्वारा गुर्जर किसान परिवार पर जानलेवा हमले की घटना अत्यंत गंभीर एवं शर्मनाक है।
भाजपा सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार तत्काल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें।
@RajCMO@PoliceRajasthan
(Warning - Abusive Content)
PG माफियाओं की यह दबंगई देखिये..
सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्र इतने डरे हुए हैं कि अपने हॉस्टल खाली करने को मजबूर हैं।
जब बच्चे अपनी एडवांस फीस वापस मांग रहे हैं, तो ऑनर द्वारा उनको डराया-धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि “मेरी जा-पहचान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से है।”
छात्रों को सुरक्षा चाहिए, धमकी नहीं।
NSUI छात्रों के साथ है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज़ मजबूती से उठाती रहेगी।
सुनिये 👇🏻
छात्रों की लाशो पर जश्न मनाने वाली राजनीति का शर्मनाक उदाहरण!
सत्य निकेतन हादसे के समय बीजेपी गोवा में अपने आलीशान दफ़्तर का उद्घाटन कर रही थी। जिन्हें छात्रों की जान से ज़्यादा अपने राजनीतिक कार्यालयों की फ़िक्र है, उस बीजेपी सरकार से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
संकट की इस घड़ी में कोई छात्र अकेला नहीं है।
NSUI लगातार छात्रों के लिए भोजन-पानी और हर संभव मदद की व्यवस्था कर रही है।
छात्रों की मदद के लिए NSUI हर कदम पर साथ खड़ी है।
#SOSNSUI
"तलवार जो चलाओगे हवा में खामखा,
बाजू थकेंगे और मरेगा कोई नहीं।"
भाजपा के शासन में हालत ऐसी हो गई है कि नाला और पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोग परेशान हैं। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी?
इसलिए आपका एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ पर वोट दीजिए और अपने पड़ोसियों से भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कीजिए।
आज हर हाथ में मोबाइल है और हर मोबाइल में कैमरा। अब आपकी आवाज़ को दबाना आसान नहीं है। जो गलत हो रहा है, उसे रिकॉर्ड कीजिए, सवाल उठाइए और मुझे टैग कीजिए।
जिन जांबाज युवाओं ने अपने गांव, मोहल्ले की मूलभूत सुविधाओं, आजीविका और विकास के लिए आवाज़ उठाई, मैं उन्हें सलाम करती हूँ।
जब कोई युवा अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाए और उसके साथ पुलिस की बर्बरता हो, तो उसे अकेला नहीं छोड़िए। पूरे गांव और समाज को एकजुट होकर उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
हमारे पास जैसे ही सत्य निकेतन हादसे की खबर पहुंची, हम लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर आ गए।
लेकिन मौके पर करीब दो घंटे तक पुलिस, रेस्क्यू टीम, मेडिकल टीम या सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया।
CM और PM के काफिले में 2-3 एंबुलेंस होती हैं, पर यहां एक भी एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंच पाई?
यहां एक बहन अपने भाई को ढूंढ रही है और सबसे पूछ रही है- मेरा भाई कहां है?
आखिर हम किससे जवाब मांगें?
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
जब देश का छात्र और Gen-Z अपने हक़ के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा था, तब यही ABVP वाले छात्रों के साथ खड़े होने के बजाय दिल्ली पुलिस से कह रहे थे “लाठी चलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।”
छात्रों पर लाठी चलवाने वालों का असली चेहरा देश देख चुका है।
आज वही लोग छात्र हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। याद रखिए, छात्र सब देख रहा है और जवाब भी देगा।