कल देर शाम रांची शहर के विभिन्न गणपति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडालों में की गई सारी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा गणपति पूजा के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कई अहम निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची श्री धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत,, संबंधित थाना के थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य श्री जय सिंह यादव, श्री सागर कुमार, नंद किशोर चंदेल, मयंक गिरी एवं श्री बिट्टू सिंह उपस्थित थे।
सभी संबंधित अधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। पंडाल संचालकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी अपेक्षित सहयोग बनाए रखने की अपील की।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice
@DC_Ranchi@prdjharkhand सराहनीय sir, as a ranchi DC नि��्यदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे है आप मेरी शुभकामनायें साथ ही साथ झारखण्ड के युवा तुर्क मुख्यमंत्री माननीय @HemantSorenJMM का बहुत आभार जिन्होंने रांची को एक बेहतरीन DC दिया 🙏
@DC_Ranchi@prdjharkhand सराहनीय sir, as a ranchi DC नित्यदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे है आप मेरी शुभकामनायें साथ ही साथ झारखण्ड के युवा तुर्क मुख्यमंत्री माननीय @HemantSorenJMM का बहुत आभार जिन्होंने रांची को एक बेहतरीन DC दिया 🙏
आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वायनिंग एवं यूएसजी मशीन खरीदने/शिफ्टिंग आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस (IAS Probationer) सुश्री आस्था शरण, सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति सदस्य सहित एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri@RanchiHealth
🌟 सोशल मीडिया से मिली राज्य सरकारा की योजना की जानकारी, जनता दरबार पहुंचकर पूरी हुई पंकज की उम्मीद 🌟
इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान करते हुए पंकज कुमार से पूछा कि उन्हें जनता दरबार में ट्राईसाइकिल वितरण की जानकारी कैसे मिली। इस पर पंकज ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त की थी कि पात्र दिव्यांगों को जनता दरबार में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, श्री महेश शरदचंद्र सोनक ने आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत अपनी स्व-गणना पूर्ण कर ली।
इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक श्री सत्य प्रकाश सिन्हा ने भी अपनी स्व-गणना पूर्ण की।
स्व-गणना के दौरान प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जनगणना निदेशक झारखण्ड राज्य, श्री प्रभात कुमार, संयुक्त निदेशक, ज��गणना डॉ० सत्येन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रांची श्री शेषनाथ बैठा उपस्थित रहे।
माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के इस कदम को जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह स्व-गणना पूरे राज्य में जनगणना जागरूकता को बढ़ावा देने और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
@prdjharkhand
@mbhajantri
झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। राँची जिले में इस परीक्षा के सुचारू संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज समाहरणालय ब्लॉक - बी के सभागार में सभी संबंधित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्र अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक नगर राँची, श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री कुमार रजत, झारखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि एवं परीक्षा से जुड़े सभी सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिसमें परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, नकल रोकथाम, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समन्वय पर विशेष ��ोर दिया गया।
परीक्षा का आयोजन
परीक्षा का आयोजन 96 उप-केंद्रों पर प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में किया जा रहा है। इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे पर्याप्त बैठने की क्षमता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
🌟 बैठक में निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए: 🌟
- सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का निरीक्षण सु��िश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर करें।
- परीक्षा केंद्रों के आसपास 100-200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा, जिसमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी भी प्रकार की प्रतिलिपि सामग्री ले जाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
- पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक ड्यूटी तथा वाहन चेकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को समय से पहले क��ंद्र पर पहुंचने के लिए जागरूक किया जाए तथा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के साथ मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने का निर्देश दिया जाए।
- किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
- महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
- परीक्षा केंद्र में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी पदाधिकारी को परीक्षा हेतु दिए पह��ान पत्र रखना अनिवार्य।
सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया झारखण्ड लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार कि परीक्षा पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक दायित्व है।
🌟 सभी अभ्यर्थियों से अपील की वे परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें 🌟
राँची जिला प्रशासन सभी अभ��यर्थियों से अपील करता है कि वे परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने पुलिस को दी ताकत।
🔥 पहले चरण में ही 636 बोलेरो SUV + 849 तेज़ TVS Apache बाइक्स थानों को सौंपी गईं।
🔥 कुल प्लान: 1255 पेट्रोलिंग वाहन + 1697 हाई-स्पीड बाइक्स – यानी अपराध पर अब सख्त नज़र!
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@JharkhandPolice@ranchipolice
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम, जारी शक्ति एवं आदिवासी काउंसिल ऑफ असम द्वारा बिस्वनाथ चारियाली स्थित मेजिकाजन चाय बागान असम में आयोजित जागरूकता जनसभा में सम्मिलित हुए।