आज #मेरठ के प्रमुख युवा पर्यावरण संगठन "एनवायरमेंट क्लब" के साथ अपने कार्यालय में #वृक्षाबंधन मनाया। क्लब टीम के साथ अपने कार्यालय के पौधों को रक्षासूत्र बांध प्रकृति संरक्��ण का संकल्प लिया। आइए हम सभी पेड़- पौधों का ध्यान रखें व पर्यावरण बचाएं।
#VrikshaBandhanByE @enclubmrt
गँगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनवॉयरमेंट क्लब व वन विभाग, गाजियाबाद के साथ मुरादनगर गँगानहर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों, क्लब व वन विभाग की टीम ने श्रमदान किया तथा नदियों की स्वच्छता व उनके संरक्षण हेतु नदी स्वच्छता की शपथ ली।
#GangaSwachhtaPakhwada #CleanGanga #NamamiGange
क्लब ने 7वां स्थापना दिवस #मुरादनगर#गाजियाबाद में धूमधाम से अपने #चलों_मिलकर_एक_पौधा_रोपें अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के सात पौधे रोपित कर मनाया। कार्यक्रम अतिथि क्षेत्रीय रेंज वनाधिकारी अमित सिंह ने टीम के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। सभी ने #प्रकृति संरक्षण की शपथ ली।
आज 'प्रकृति संरक्षण' हेतु जारी हमारे प्रयासों की सुंदर यात्रा का महत्वपूर्ण दिन है। आज क्लब का सातवाँ स्थापना दिवस है। इस सुअवसर पर हम सभी सहयोगियों, समस्त टीम के स्वयंसेवकों, हमारे समन्वयकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
#ECGzbTurns7#Ghaziabad#Youth
वन महोत्सव सप्ताह 2026: आज क्लब व वन विभाग गा•बाद ने जीडी ��ोयन्का स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें तीन स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश चित्रकारी कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्या के साथ पौधारोपण भी किया गया।
@dm_ghaziabad @ChiefGhaziabad
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री सनी गुप्ता जी, सुश्री इशिका शर्मा जी, श्री दीपक राणा जी, श्रीमती चंचल बंजारा जी, श्री विजय नामदेव जी, श्री सुरेश जैन ‘ऋतुराज’ जी, सुश्री सोनिका नागर जी, श्रीमती अलका तोमर जी, श्री आशुतोष जी एवं श्री सावन कुमार जी भी उपस्थित रहे।
@isomendratomar
क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए आज उ• प्र• के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से, लखनऊ में हमारे संस्थापक सावन कनौजिया जी ने भेंट की और क्लब के कार्यों को विस्तार से बताया। मा• मुख्यमंत्री जी ने क्लब की टीम के प्रयासों की सराहना की।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्लब टीम ने शहीद स्मारक #मेरठ में अमर जवान ज्योति पर क्रांतिकारियों व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। अशोक स्तंभ पर 80 दीये जलाकर भारत के वीर सपूतों को "दीपांजलि" अर्पित की।
सभी युवाओं ने 'विकसित भारत' बनाने हेतु पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। #indiaat80
#Elephants are not just majestic animals, they are ecosystem engineers.
Earlier this March, our team visited Kalagarh Tiger Reserve #Uttarkhand, where teammates experienced memorable sightings of these magnificent giants in the wild.
#worldelephantday#worldelephantday2026
क्लब द्वारा @LGIndia ग्रेटर नोएडा में #भूजल सप्ताह 2026 के तहत भूगर्भ जल विभाग, नोएडा खंड के साथ #JalSamvad किया। #पानी_की_बात मुहिम के तहत कर्मचारियों को #जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान परिसर में #पौधारोपण भी किया। उपस्थित सभी जल संरक्षण की शपथ लेकर #जलमित्र बनें।
भूजल सप्ताह 2026 के तहत क्लब व भूगर्भ जल विभाग द्वारा #मेरठ के नंगला जमालपुर गांव में #JalChaupal लगाई गई। ग्रामीणों को जल की प्रत्येक बूंद बचाने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को जलमित्र व महिलाओं को जल सहेली नियुक्त किया गया। सभी ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।
#पानी_की_बात@UPGovt