आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आज का दिन हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है। यह हमें उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह जैसे महान वीरों का संघर्ष हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रेरणा है।
अलग झारखंड राज्य का सपना अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से साकार हुआ था। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों का नेतृत्व, संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्षों ने हमें अपनी पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया।
हमारे पुरखों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों-मजदूरों के अधिकार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं।
हमारा युवा झारखंड हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं के सपने, उनकी प्रतिभा और नई सोच ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को राज्य की शक्ति और समृद्धि में बदलना हमारा लक्ष्य है।
आइए, इस राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने वीर पुरखों की विरासत, अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में हम अपनी भागीदारी निभाएंगे।
हमारे पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत है, हमारे युवाओं के सपने हमारी ताकत हैं और एक समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प है।
झारखंड के वीर अमर रहें!
जय झारखंड!
जोहार झारखंड!
15-20 दिन पहले मुझे लग रहा था भाजपा 180 सीटों तक जाएगी, पर अब ज़मीनी रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वो 150 से भी आगे नहीं बढ़ने वाले।
INDIA गठबंधन मज़बूती से चुनाव लड़ रहा है और देश भर में जबरदस्त अंडरकरेंट है।
कोटि-कोटि आभार!
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताने के लिए और गोड्डा की जनता की सेवा एवं विकास हेतु लोकसभा चुनाव में मुझे प्रत्याशी बनाने के लिए मैं आप सबका का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूँ.
मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार गोड्डा की हमारी महान जनता अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी और 15 साल के झूठ और फरेब के जाल को तोड़ते हुए सत्य और न्याय को चुनेगी. इस बार की हमारी लड़ाई अहंकार बनाम विकास की है, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार अहंकार की हार होगी.
#GoddakiDipika
#HaathBadlegaHaalat
ये है अपने प्रशांत भूषण
ये निष्पक्ष चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे है आज बहुत अच्छे arguments किए भूषण साहेब ने लेकिन मैं एक चीज़ कहना चाहता हूँ
अगर VVPAT के मुद्दे पर विपक्ष और जनता ने सड़क का रास्ता कुछ देर अपनाया होता और विरोध करके जलवा दिखाया होता तो शायद भूषण साहेब को आज बहुत मदद मिलती
ये vvpat गिनती की माँग कुछ लोगो की माँग या उनकी सोच या उनकी समझ के बजाए आज कोर्ट में देश की माँग लगती ऐसा मुझे महसूस हुआ
ख़ैर अभी पिक्चर बाक़ी है पर उम्मीद कम लग रही है
एक हँसी की बात बताऊं आपको।
अभी तो आपने ABP C Voter सर्वे देखा था जो सीधा सीधा माहौल बनाता हुआ दिखाई दे रहा था मगर अब एक और सर्वे आया है TV 9 polstart का, यह तो उससे भी आगे निकल गया। इस सर्वे के अनुसार
कांग्रेस पूरे देश में 49 सीटें जीत रही है। अब इन्हें कौन बताए कि
कांग्रेस अकेले कर्नाटक में 20 से ज़्यादा सीटें जीत रही है।
कांग्रेस अकेले केरल में 15 सीटें जीत रही है।
कांग्रेस अकेले तेलंगाना में 15 सीटें जीत रही है।
लो 50 सीट तो यही हो गई और TV 9 बता रहा है कि कांग्रेस पूरे देश में 49 सीट जीत रही है😂😂
जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपचो में आयोजित स्व० प्रयाग राम मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रिबन काटकर एवं बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। तत्पश्चात स्व० प्रयाग राम जी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 1/2
वंचितों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना और ग्रामीणों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन "आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य। @HemantSorenJMM@JharkhandCMO
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता सह माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के प्रेस सलाहकार बड़े भैया श्री अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू भैया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।आप स्वस्थ रहे दीर्घायु रहे ईश्वर से यही कामना है
वीडियो सीतामढ़ी (बिहार) की है, जहां अपने हक की लड़ाई लड़ रहे #RRB_NTPC के अभ्यर्थियों पर गोलीबारी की जा रही है।
बिहार की तथाकथित सुशासनी सरकार “तालिबानी” हो गई है और नागपुरिया पत्थर से दबी अन्तरात्मा कुर्सी के चक्कर में भीष्म पितामह बनकर युवाओं का जीवन बर्बाद करने में जुटी है..!
आप दोनों के रिश्ते में समर्पण की भावना है और विश्वास की अनोखी गाथा है। आप दोनों का रिश्ता प्यार की मिसाल है। बड़े भैया और भाभी आपको शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं।
जोहार!
@HemantSorenJMM
झारखण्ड के शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना लक्ष्य है,जिससे कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा सकें।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया |
#NetajiJayanti