महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ
"जिण रो जस जग माहि, जिणरो जग धिण जीवणो।
नेड़ो अपजस नाँहि, पणधर धिणो प्रतापसी॥"
भारत की आन, बान और शान, राष्ट्र स्वाभिमान, धर्मरक्षा ��वं अदम्य पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती (ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया) पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप का जीवन मातृभूमि, स्वाधीनता और धर्म की रक्षा हेतु अटूट संकल्प, त्याग और संघर्ष एवं सामाजिक समरसता का अमर प्रेरणास्रोत है।
विषम परिस्थितियों में भी दृढ़ रहकर उन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
- विश्व हिन्दू परिषद
- जोधपुर प्रान्त
#महाराणा_प्रताप #विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर
#MaharanaPratapJayanti
@VHPDigital @VHPSocialMedia @MParandeVHP @BajrangDalOrg @Bajrang_Bagra @rajeshpatelvhp @KishanP_VHP
बजरंगदल का इतिह��स है, हम राष्ट्र के सामने उपस्थित हर चुनौती की स्वीकार करते हैं, उसका मुकाबला करते हैं और उस पर विजय प्राप्त करके ही रहते हैं : डॉ. सुरेन्द्र जैन (@drskj01 ), बजरंगदल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री- विहिप
इस वर्ष 16 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के लिए यात्रार्थ आह्वान व निमंत्रण।
यात्रा सम्बंधित अधिक जानकारी हेतू वेबसाइट के माध्यम से सम्पर���क करें :
https://t.co/PaGFV3iUex
@BajrangDalOrg
#BudhaAmarnathYatra #BajrangDal
"हिन्दू अस्मिता, संगठन और जागरण से बनेगा शक्तिशाली भारत : श्री मिलिंद जी परांडे"
बाड़मेर । विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त के श्री ��ांकलधाम विरात्रा में चल रहे दस दिवसीय परिषद शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री मिलिंद जी परांडे ने कहा कि हिन्दू समाज का मूल कार्य संगठन, जागरण एवं समाज को शक्तिशाली बनाना है।
उन्होंने कहा कि समाज को आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियों के प्रति सजग रहना होगा तथा अपने तत्वज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों से पुनः जुड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि हिन्दू अस्मिता को प्रबल बनाने, सम्पूर्ण समाज का जागरण करने तथा सभी वर्गों को एक समाज के अंग के रूप में जोड़ने की आवश्यकता है। राम मंदिर आंदोलन के बाद समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है और हिन्दू समाज अधिक जागरूक होकर खड़ा हुआ है।
श्री परांडे जी ने नशा, कन्या भ्रूण ह���्या, दहेज प्रथा तथा परिवारों के विघटन को गंभीर सामाजिक चुनौतियां बताते हुए कहा कि सुदृढ़ परिवार व्यवस्था ही सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने घटती जन्मदर पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज में हिन्दू पहचान को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, इसलिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक प���चान के प्रति जागरूक होना चाहिए। समाज का प्रबोधन कर यह संदेश पहुंचाना आवश्यक है कि विविध जातियों के बावजूद हम सभी हिन्दू समाज के अभिन्न अंग हैं।
उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद तथा हिन्दू समाज के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया तथा कहा कि कानून का सम्मान करते हुए समाज को आत्मरक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी जैसे संगठनों के माध्यम से समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों को और गति देन�� की आवश्यकता है।
समापन सत्र में डॉ. गोवर्धनराम जी शिक्षा शास्त्री ने कहा कि समाज समरस रहे, हम सब एक हैं और जाति से ऊपर धर्म का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है तथा हिन्दुत्व के लिए समाज को एकमत होकर कार्य करना चाहिए। शक्तिशाली, संगठित एवं जागरूक समाज का निर्माण ही समय की आवश्यकता है। समाज के दुख-दर्द को दूर करने, गौसंवर्धन, सेवा कार्यों तथा सामाजिक ज���गरण के माध्यम से राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाने का संकल्प सभी को लेना चाहिए।
आज के समापन समारोह में श्रद्धानन्दजी महाराज, समाज सेवी राकेश जी दोसी, विहिप क्षेत्र मंत्री सुरेश जी उपाध्याय, प्रांत मंत्री परमेश्वर जी जोशी, प्रांत संघठन मंत्री राजेश जी पटेल , प्रांत सह मंत्री महेन्द्र जी उपाध्याय, विभाग मंत्री देरामाराम जी , जिला मंत्री सवाईराम जी, गणेश जी मेघवाल , अरूण सिंह जी , किशोर जी भार्गव, स्वरूप सिंह जी , दौलत सिंह जी, किशन सिंह जी, विनोद जी खत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
- ��्रचार-प्रसार विभाग
- विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त
#विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर
@VHPDigital @VHPSocialMedia @MParandeVHP @rajeshpatelvhp @KishanP_VHP @iRakeshPanday @ANI
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री मिलिंद जी परांडे आज अपने तीन दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे, जोधपुर विमानपत्तन पर प्रान्त अध्यक्ष डॉक्टर राम गोयल जी, बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन जी प्रजापत, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी, प्रान्त सह मंत्री महेंद्र सिंह जी राजपुरोहित सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
@MParandeVHP@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@KishanP_VHP
केंद्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री मिलिंद जी परांडे शुक्रवार को 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे।
प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री परांडे जी @MParandeVHP यहाँ पाक विस्थापित बस्ती में होने वाले सेवा कार्यों का लोकार्पण करेंगे । जिसके तहत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार से जोड़ने हेतु हाथ ठेलो का वितरण करेंगे। साथ ही शहर की सेवा बस्तियों में शुरू होने वाली एक साथ 16 संस्कार शालाओं की शिक्षिकाओं के 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भी करेंगे।
ततपश्चात वे शनिवार को चौहटन-बाड़मेर के श्री वांकल माता मंदिर विरात्रा धाम में चल रहे विहिप शिक्षा वर्ग में भाग लेकर बौद्धिक सत्र को संबोधित करेंगे एवं रविवार को पुनः शहर में आयोजित होने वाले संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
@VHPDigital@VHPSocialMedia@ANI@ians_india@ZeeNews@ABPNews@aajtak@News18Rajasthan
समाज में सेवा, समरसता, संस्कार और सुरक्षा भाव जगाना विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य : राजेश जी
----
विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में श्री वांकलधाम विरात्रा में आयोजित दस दिवसीय परिषद कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश ज�� ने "विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं विस्तार" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना एक दैवीय कार्य था, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री गुरुजी की दिव्य प्रेरणा, श्रेष्ठ मनस्वियों के सार्थक प्रयास तथा पूज���य संतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि भारत पुनः सम्पूर्ण विश्व के हिन्दू समाज का नेतृत्व करे, इस पवित्र उद्देश्य को लेकर वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई स्थित सांदीपनि आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई।
राजेश जी ने कहा कि स्थापना काल से ही परिषद विश्वभर के हिन्दू समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ बनाने के साथ-���ाथ सेवा, सामाजिक समरसता, संस्कार एवं सुरक्षा भाव को समाज में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। परिषद के नेतृत्व में गौहत्या निषेध आंदोलन, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन एवं भव्य राम मंदिर निर्माण, गंगा रक्षा, रामसेतु रक्षा, समरसता अभियान, अमरनाथ यात्रा सेवा, महाकुम्भ में धर्म संसद, धर्मांतरण विरोधी जागरण, सेवा कार्यों तथा युवा शक्ति जागरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुए ��ैं।
उन्होंने बताया आज विश्व हिन्दू परिषद का कार्य सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के अनेक देशों में सशक्त रूप से संचालित हो रहा है। भारत के प्रत्येक शहर, कस्बे एवं ग्राम स्तर तक संगठन की इकाइयाँ कार्यरत हैं। बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति एवं अन्य विविध आयामों के माध्यम से परिषद का कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तथा बाड़मेर के रेतीले धोरों से लेकर सुदूर ���ंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक संगठन का विस्तार प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम का परिणाम है। समाज से प्राप्त हो रहे निरंतर सहयोग के कारण संगठन की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी हैं और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश जी एवं विभाग मंत्री श्री देरामाराम बिश्नोई ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया।
जारीकर्ता :
प्रचार-प्रसार विभाग
#विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर प्रांत
@VHPDigital
@VHPSocialMedia @MParandeVHP @Bajrang_Bagra @vinod_bansal @rajeshpatelvhp
विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्���ारंभ
-------
विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर प्रांत का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को श्री वांकल माता मंदिर, विरात्रा (चौहटन-बाड़मेर) में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर क्षेत्र प्रचारक माननीय श्री निंबाराम जी का प्रेरणादायी पाथेय प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जगदीश बिश्नोई ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वां��ल माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भैरुसिंह सोढा एवं रूपसिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
सत्र में प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल जी, प्रांत मंत्री परमेश्वर जी जोशी, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी, विभाग मंत्री देरामाराम जी बिश्नोई सहित प्रांत एवं विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को "कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं उसका महत्व" विषय पर अपने उद्बोधन में श्री निंबाराम जी ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके प्रशिक्षित, संस्कारित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। प्रशिक्षण ��े माध्यम से कार्यकर्ता संगठन के ध्येय, कार्यपद्धति, कार्यसंस्कृति एवं उत्तरदायित्वों का सम्यक ज्ञान प्राप्त कर समाज जीवन में प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम बनता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ता में टोली भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संगठन कौशल तथा ध्येयनिष्ठ जीवन मूल्यों का विकास करना है। प्रशिक्षण वर्ग राष्ट���र, समाज एवं धर्म की सेवा हेतु कार्यकर्ताओं को अधिक सक्षम, सजग और समर्पित बनाता है।
वर्ग पालक प्रान्त सह मंत्री महेंद्र जी उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जोधपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। आगामी दस दिनों में शारीरिक, बौद्धिक, संगठनात्मक एवं व्यावहारिक विषयों पर विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व, ��ेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
प्रथम दिवस उद्घाटन में क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों की ग���िमामय उपस्थिति रही।
जारीकर्ता:
प्रचार-प्रसार विभाग
#विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर
@VHPDigital
@VHPSocialMedia
@MParandeVHP
@Bajrang_Bagra
@rajeshpatelvhp
@editorvskbharat
@VSK_Foundation
बकरा ईद के इस्लामिक पर्व पर जैसलमेर के फलसुंड निवासी NSUI पदाधिकारी नसीर खान भूर्ज गढ़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुबारकबाद के नाम पर अत्यंत घृणित मानसिकता एवं बहुसंख्यक हिन्दू समाज के प्रति विषवमन भाव का परिचय देते हुए पोस्टर पोस्ट किया जिसमें कुर्बानी के पशुओं यथा बकरा, भेड़ के साथ सनातन संस्कृति में माता का सम्मान प्राप्त गौ का चित्र भी लगाया है।
यह इस समुदाय की हिंदुओं के प्रति सदियों से चली आ रही जिहादी सोच का परिचय देती है, एक तरफ ये लोग गाय को काटना चाहते है तो दूसरी तरफ ��ाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी कर रहे है, ये दोहरी मानसिकता है।
नसीर जैसे जिहादी तत्वों को यह समझ में आ जाना चाहिए कि राजस्थान सहित भारत के अनेक राज्यों में गौहत्या बंदी है और कड़े कानून भी बने हुए है, साथ ही सनातन समाज भी जागृत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
निरीह प्राणियों सहित वंदनीय गौमाता को काटने के भाव रखने की सोच का क्या पर्व हो सकता है...?
जोधपुर प्रान्त संगठन सहित सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज में इस कृत्य से गहरा आक्रोश है।
शासन इस पर कठोर कार्यवाही करें और ऐसे सपोलो का कड़ाई से इलाज करे।
यदि समय रहते कठोर कार्यवाही नहीं कि गई तो संगठन सड़क पर उतरेगा। @RajPoliceHelp
@PoliceRajasthan
@RajCMO
@JaisalmerPolice
- विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर
- बजरंग दल
- जोधपुर प्रान्त
@VHPDigital