प्राकृतिक संसाधन जिसे पेड़ नदी हवा और पेयजल को बचाने की इस समय बेहद जरूरी होगया है प्रकृति ने जो हमें दिया था वो शुद्ध दिया था लेकिन हम ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रदूषित कर दिया है। हम आज नहीं जागे तो आगे रोना पड़ेगा पूरी मानवजाति को..
@nhm_up की सभी संविदा कर्मियों के समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तरीय अधिवेशन त्रैवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में 31 मई 2026 को होना है| जिसमें सभी प्रदेश के सभी ब्लाकों कम से कम एक पदाधिकारी अपेक्षित है|
यह अधिवेशन आपके आने वाले भविष्य को निर्धारित करेगा |
@brajeshpathakup@UPGovt@BJP4UP
@myogiadityanath जी @nhm_up के संविदा कर्मियों की दुर्दशा पर ध्यान दीजिए,एक तो अल्पवेतन दुसरा विगत एक साल से समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है,सब्र का इम्तिहान मत लीजिए संज्ञान लीजिए कही ऐसा न हो कि स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो जाए और आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़े| @askrajeshsahu
एक कानून बनना चाहिए कि सार्वजनिक जगह जैसे ट्रेन बस पर कुछ लोगों द्वारा अपने मनोरंजन हेतु तेज आवाज पर मोबाइल फोन पर संगीत सुनते हैं जिससे उनके साथ ट्रैवल या वहां मौजूद लोगों को तकलीफो का सामाना करना पड़ता है जब उनसे कम करने को कहो तो वह लड़ने पर उतारू हो जाते है। @highlight
05735 कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस जो को पिछले 2 घंटे से ज्यादा समय से मोतीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है यात्रियों को असुविधा हो रही जबकि सभी ट्रेनों को पास कराया जा रहा है।
यात्रियों को आक्रोश है इस तरह की समय की बर्बादी से @indianrailway
अगस्त महीने की तनख़्वाह तक नहीं दी गई है स्वास्थ्य सेवा संविदा कर्मियों की…
बच्चों की फ़ीस, घर का खर्च, रोटी कपड़ा और मकान सब मँझधार में है। गरीब को इंसान नहीं बल्कि एक वोट या कहें कि आँकड़ा भर मानती है सरकार!!!
नौकरियाँ दे नहीं रहे हैं, संविदा पर बेचारे काम करते हैं ताकि घर चला सकें मगर सरकार का अमानवीय चेहरा देखिए…@nhm_up@myogiadityanath
हमें ज़मीन चाहिए,
सारा आसमान तुम रख लो।
हमें संविधान चाहिए,
गीता, कुरान तुम रख लो।
हमें रोटी चाहिए
अध्यात्म का ज्ञान तुम रख लो।
हमें रोजगार चाहिए
व्रत और ध्यान तुम रख लो।
हमें विचार चाहिए
ये मूर्ति बेजान तुम रख लो।
हमें कलम चाहिए
ये तीर कमान तुम रख लो।
हमें सम्मान चाहिए
@RailMinIndia गाड़ी नबर 12532 गोरखपुर इंटरसिटी में जनरल बोगी के खिड़की के शीशे पूरे तरह से लॉक की व्यवस्था ना होने के कारण ठंड की रातो
में सफर करना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों को यात्रा करने में ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ता है कृपया इसे ध्यान दे।
@nhm_up पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत जिला गोण्डा के शहरी क्षेत्र सिविल लाइंस में सारथी वाहन का संचालन किया जा रहा है जिसमे परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी हेतु पम्पलेटस बाटे गए तथा लाभार्थियों को परामर्श देकर परिवार नियोजन सामग्री माध्यम से किया गया।
@nhm_fp आज दिनांक 11 जुलाई 2023 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में परिवार नियोजन के प्रचार प्रसार हेतु सारथी वाहन के संचालक का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गोण्डा से किया गया तथा परिवार नियोजन संबंधी काउंसलिंग कर सामग्री का वितरण भी लाभार्थीयो में किया गया।
@nhm_fp आज दिनाक 11 जुलाई 2023 के दिन विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला गोण्डा में आशीर्वाद अभियान के तहत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर कार्यक्रम नवविवाहितो को शगुन किट बांटा गया एवं परामर्श के उपरांत परिवार नियोजन सामग्री का वितरण तथा शुगर बी पी वजन की जांचें भी की गई।