बिहार विधानसभा बजट सत्र के #शून्यकाल में बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग उठाया गया!
बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में अनियमिताओं और प्रश्न पेपर लीक होने के बावजूद अभी तक छात्रों की परीक्षा रद्द कर दोबारा करने की मांग पूरी न होना बेहद निंदनीय है, अतः सदन के माध्यम से परीक्षा को रद्द करने और पुनः परीक्षा कराने की माँग करता हूं ।
छात्र एकता की ताकत! ✊🔥
BPSC 70वीं परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ बिहार के छात्र एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए युवाओं ने यह साबित कर दिया कि जब अन्याय होगा, तो छात्र चुप नहीं बैठेंगे!
यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं, बल्कि भविष्य की है! अगर पारदर्शिता नहीं होगी, तो मेहनत करने वाले छात्रों का क्या होगा? आज पटना की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि युवा अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं।
एकजुट रहिए, आवाज उठाइए, क्योंकि जब छात्र एक होते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है!
#BPSCReExamForAll
#bpsc70th
#BPSC
#छात्र_एकता_जिंदाबाद
@NitishKumar@myogiadityanath जैविक आयु तो रहेगी लेकिन राजनीतिक जीवन की कब्र खोद देंगे इस बार हम छात्र!
बिहार में लठतंत्र को इस बार वोटतंत्र से खदेड़ा जाएगा!
चिड़िया अपने ही बनाए जाल में फंस रही है
जब आपने परीक्षा पुनः करवाने का निर्णय ही 19 दिसंबर को लिया फिर 21 दिन कैसे लगा तैयारी में, जरा ये भी बता दे।
सूचना निकालने की जल्दी में आप अपने ही बनाये हुए झूठ के पुलिंदे में फसते ही जा रहे हैं ओर खेलें नोटिस नोटीस अल्हुआ नोटिस😂
गर्दनीबाग के गांधी को Release करो!
आज वक्त है उनकी ईमानदारी और संघर्ष का साथ देने का। हम सबको एकजुट होकर उनकी रिहाई के लिए आवाज उठानी होगी। #Release_ramanshusir सिर्फ एक हैशटैग नहीं, यह न्याय की पुकार है, यह एक क्रांतिकारी संघर्ष है।
आइए, मिलकर इस सत्याग्रह को ताकत दें। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ट्वीट करें, और रामांशु सर को सपोर्ट करें!
#Release_ramanshusir
पटना में गर्दनीबाग धरनास्थल जाकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि किस तरह BPSC अन्याय कर रही है और बिहार सरकार लाठी डंडे की चोट दे रही है।
मोदी जी कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन वाली सरकार है। लेकिन फेल हो चुके इस इंजन से ग़रीब मेहनती छात्रों के सपनों को कुचला जा रहा है - युवा शक्ति के साथ अन्याय हो रहा है। सरकारी नौकरी की कोई भी भर्ती इनसे बिना पेपर लीक या धांधली के पूरी नहीं होती।
छात्रों ने बताया कि BPSC की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन नहीं होना चाहिए - इस दागदार परीक्षा को रद्द करके ईमानदारी से re-examination करवाना चाहिए।
मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों के ख़िलाफ़ लाठी चार्ज करवाने और असंवेदनशीलता दिखाने की बजाए इनसे मिलकर इनकी मांगों को सुनें और गंभीरता से विचार करें।
क्योंकि जब इतनी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक होता है या किसी भी तरह की धांधली होती है तब दूर गावों से आकर, शहरों के छोटे-छोटे कमरों में तपस्या कर रहे लाखों ग़रीब छात्रों का सपना टूटता है और उनके साथ अन्याय होता है।
आज के एकलव्य का अंगूठा काटकर, उन पर अन्याय नहीं किया जा सकता।