एक तरफ सरकार "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत करोड़ों पेड़ लगाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ विकास के नाम पर पेड़ों की बेरहम कटाई! 😡
यह वीडियो बाड़मेर के शिव कस्बे से सिर्फ 3 किमी दूर जोरानाडा का है, जहां सोलर कंपनी दिनदहाड़े अनगिनत "खेजड़ी" पेड़ काटे जा रहे हैं। 🌳🚨 #SaveKhejri #StopDeforestation
श्रवण का नीट में चयन खास है...
तस्वीर बाड़मेर के श्रवण के परिवार की है। नीट में श्रवण का चयन हुआ है। आने वाले समय में श्रवण डॉक्टर श्रवण के नाम से पहचाना जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी हजारों बच्चे डॉक्टर बनेंगे लेकिन श्रवण के यहां तक पहुंचने की कहानी अत्यंत प्रेरक है और हर किसी को हिम्मत देने वाली है। श्रवण के पिता ब्याह शादी में लोगों के घरों में जूठे बर्तन मांजने का काम करते हैं। खेती भी करते हैं। लेकिन इतने भर से परिवार को चलाना बड़ा मुश्किल काम होता है तो श्रवण भी मजदूरी के लिए चेजे/कमठे पर चला जाया करता था। आज पिता पुत्र का पसीना मोती बनकर उभरा है। आज फादर्स डे भी है। फिफ्टी विलेजर्स संस्था ने श्रवण की प्रतिभा की पहचान की और उसे आगे बढ़ाया।
श्रवण और उसके पूरे परिवार को बधाई। श्रवण उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे जो अभावों में जीते हुए आगे बढ़ाने से हिचकते हैं।