तत्काल निरीक्षण व भुगतान
राहत पा रहे प्रदेश के किसान
गतरात्रि निवास में फसल क्षतिपूर्ति, सब्सिडी, फसल बीमा व गुलाबी सुंडी कीट संदर्भित समीक्षा बैठक की।
स्थिति का जायजा लेते हुए 10 दिन में गिरदावरी कराकर किसानों को यथोचित राहत व भुगतान देने के निर्देश दिए।
ऐ शहीद-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत मैं तिरे ऊपर निसार अब तेरी हिम्मत का चर्चा ग़ैर की महफ़िल में है...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयन्ती पर सादर नमन।
#BhagatsinghJayanti
BJP has merely done jumlebazi and nothing substantial for Rajasthan while Congress government has given good governance to the people #RajasthanMeBJPBehaal
राष्ट्रध्वज है हमारा अभिमान
अभिकल्पक को सादर प्रणाम
देश के राष्ट्रध्वज तिरंगा के अभिकल्पक श्री पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर कोटिशः अभिवादन।
राष्ट्रध्वज पर गर्व करने वाला हर भारतीय आपके योगदान का कृतज्ञ है।
वो सच जो भाजपा को कड़वा लगेगा क्योंकि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक-
1. प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में देश में भाजपा शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं।
2. महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हैं।
3. हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।
4. नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है।
5. NCRB रिपोर्ट में 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कम हुए हैं जबकि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़े।
6. मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है।
7. जोधपुर में बलात्कार के मामलों में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं।
8. राजस्थान में FIR के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि MP, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।
राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।
सिर्फ मणिपुर एवं BJP शासित राज्यों की असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र व राज्य के BJP नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।
राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा और राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के भाजपा के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शीशराम ओला जी को जयंती पर सविनय स्मरण।
कृषि, सैनिक कल्याण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आपका विशिष्ट योगदान अविस्मरणीय है।
चुनाव आते ही किसान याद आ रहे हैं... लेकिन यदि वास्तव में किसान के साथ खड़े हुए होते तो महीनों तक दिल्ली में देश के अन्नदाता को कड़ाके की सर्दी, गर्मी झेलते हुए और भीषण परेशानियों का सामना करते हुए खुले आसमान तले अपने हक़ के लिए दिन-रात संघर्ष नहीं करना पड़ता।
जिस किसान का सामर्थ्य और परिश्रम मिट्टी से भी सोना निकाल देता है वो सैंकड़ों किसान केंद्र की BJP सरकार की हठधर्मिता के कारण शहीद हो गए, ये देश उनकी शहादत और इस सरकार की हकीकत कभी नहीं भूलेगा...
राजस्थान में गिग वर्कर्स के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक विधेयक पारित किया गया है। गिग वर्कर्स आज की नई इकॉनोमी का अहम अंग हैं जिनके बारे में सिर्फ #Rajasthan की कांग्रेस सरकार ने सोचा है।
मुख्यमंत्रीजी ने ओला, स्विगी, उबर, जोमेटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गिग वर्कर्स के रूप में जुड़े लाखों युवाओं को सौगात दी है।
It is shameful that the Prime Minister is making a statement outside the House, when Parliament is in session. It is his duty to make a comprehensive statement inside the Parliament on Manipur violence.
Therefore, we are requesting the Chairman of Rajya Sabha and the Speaker of Lok Sabha that the PM should make a statement on what is the situation in Manipur.
हम Rule 267 के तहत सदन के बहस चाहतें हैं। पर मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं Short Duration ही discussion होगा, दूसरा कहता है केवल Half an Hour discussion होगा। Rule 267 घंटों बहस चल सकती है, Voting भी हो सकती है, हम वो चाहते हैं।
पहले प्रधानमंत्री जी का विस्तृत बयान हो और उसके बाद 267 के अंतर्गत संसद में बहस हो।
मोदी सरकार और भाजपा मणिपुर पर अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी और जवाबदेही से भाग नहीं सकती।
आज सुबह जयपुर व प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
अभी तक जान-माल की हानि का कोई भी अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।
अधिकारियों को विस्तृत अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी नज़र स्थिति पर बनी हुई है। सभी की कुशलता की कामना व प्रार्थना करता हूँ।