आज दिल्ली की लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्रीमति @gupta_rekha जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
दिल्ली प्रदेश भाजपा में मिले उपाध्यक्ष के नवीन दायित्व पर उन्होंने अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । @BJP4Delhi
बायो डायवर्सिटी पार्क, तुगलकाबाद गांव एवं M.P. ग्रीन एरिया, तेखंड (कालकाजी) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में चल रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
यह अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प है। आइए, हम सभी इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर धरती माँ के संरक्षण में अपना योगदान दें।
#एक_पेड़_मां_के_नाम #RameshBidhuri
Delhi: BJP leader and former South Delhi MP Ramesh Bidhuri says, "This is the Tughlaqabad Biodiversity Park. Keeping in mind the need for environmental protection and the worsening environmental situation globally, environment lovers, Delhi University, and the DDA have come together to begin a tree plantation drive here with the goal of planting 10,000 trees. DDA officials, environmental organisations, and BJP volunteers are participating in the campaign, with each volunteer planting one tree in the name of their mother..."
आज गुरुग्राम महानगर जिले में पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में "भाजपा का कार्यविस्तार" विषय पर उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जय भाजपा 🪷
वर्षों का इंतजार खत्म: अपनी मिट्टी पर फिर से अपना अधिकार!
जिस मिट्टी को दशकों पहले छोड़ना पड़ा था, आज उसी धरती पर फिर से अपने कदम रखने का सुकून कुछ और ही है। कश्मीर के पहलगाम (गणेशपुरा) में एक कश्मीरी पंडित परिवार को वर्षों बाद उनके पुरखों की जमीन वापस मिली।
यह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि न्याय की जीत है। मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रशासन की मुस्तैदी ने आज यह मुमकिन कर दिखाया है। अतिक्रमण मुक्त होती ये जमीनें गवाह हैं कि कश्मीर में अब न्याय का सूरज उग चुका है।
कश्मीरी पंडितों के हक की यह बहाली नए कश्मीर की एक गौरवशाली तस्वीर पेश करती है।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर तिवोली, ओखला फेस-1, नई दिल्ली में आयोजित निःशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चों को बैग वितरित किए।
यह केवल बैग वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन संस्कारों का प्रतीक है, जिनमें हम मानते हैं कि हर बच्चे के हाथ में शिक्षा, हर मन में संस्कार और हर जीवन में अवसर पहुँचे। जब एक बच्चे के हाथ में पुस्तक और स्कूल बैग होता है, तभी राष्ट्र का भविष्य मजबूत होता है।
#BJPFoundationDay #RameshBidhuri
Air Pollution Mitigation Action Plan 2026 के तहत भाजपा सरकार का प्रदूषण के खिलाफ निर्णायक अभियान जारी है - सख्त नियम, EV को बढ़ावा, AI मॉनिटरिंग और मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दिल्ली का संकल्प साकार हो रहा है।
#MissionViksitDelhi#RameshBidhuri
ओखला फेज-3, नई दिल्ली में @TataMotors द्वारा वाहन उपभोक्ताओं के लिए आयोजित Summer Check-Up Camp का फीता काटकर शुभारंभ किया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान वाहन सुरक्षा, AC कूलिंग, बैटरी, टायर तथा अन्य आवश्यक तकनीकी जाँच सुविधाओं के माध्यम से आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।
इस पहल के अंतर्गत वाहन मालिकों को निःशुल्क समर चेक-अप के साथ विभिन्न सेवाओं पर विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा। इस पहल के लिए टाटा मोटर्स परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
#TataMotors #RameshBidhuri
हमारे गाँव तुगलकाबाद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि आज यहाँ के युवा UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश सेवा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसकी प्रेरणा वर्ष 2005 में श्री विजय कुमार बिधूड़ी जी ने प्रथम पायदान की श्रेणी में अंक प्राप्त कर दी थी, जिसने गाँव के युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और विश्वास जगाया।
उसी प्रेरणा से आज अपनी मेहनत, लगन और संकल्प के बल पर गांव के साधारण परिवार से आने वाले बच्चे शिव बिधूड़ी पुत्र श्री अशोक बिधूड़ी ने बिना कोचिंग लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
निरंतर हमारे गांव के युवा देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। शिव बिधूड़ी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#UPSC #RameshBidhuri
AAP को 11 साल दिल्ली में सरकार चलाने का मौका मिला एवं अब 3.5 साल से पंजाब में सरकार चला रहे हैं और दोनों जगह उन्होने ज़ीरो विकास दिया है पर वह उस पर नहीं बोलते, वह दिल्ली की एक साल की सरकार पर सवाल खड़ा करना चाहते हैं, गुजरात एवं गोवा में अनेक बार नाकारे जाने के बाद भी वहां की भाजपा सरकारों से जवाब मांगते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva
जिला पुर्णिया की बायसी विधानसभा में मंडल पश्चिम बायसी में मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र पंचायत अध्यक्षों सहित जीविका दीदी बहनों से संवाद कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व श्री नीतीश जी की डबल इंजन सरकार को ग़रीबों के लिए योजनाओं की जानकारी दी।
हमें गर्व के साथ पुनः एनडीए सरकार बनानें के लिए घर-घर जाने के लिए प्रेरित करेंगी,किसी भी तरह से संकोच का पात्र नहीं बनने देंगी।
#NDA4Bihar #BJP4Bihar
#रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार #RameshBidhuri
श्री विजयादशमी के पावन अवसर पर गांव तुगलकाबाद में ज्योति रामलीला कमेटी, पुल प्रहलादपुर के बाल ड्रामेटिक क्लब एवं रेलवे कॉलोनी तुगलकाबाद में रेलवे यूथ ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर जनसमूह को संबोधित किया।
रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का दहन हर वर्ष हमें यह संदेश देता है कि यदि जीवन में हम गलत मार्ग अपनाते हैं तो चाहे हमारे पास कितनी भी शक्ति, सामर्थ्य और ज्ञान क्यों न हो, अंततः उसका परिणाम पतन ही होता है।
#VijayaDashami #RameshBidhuri
माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मां कालकाजी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
संघ की स्थापना किसी राजनीतिक स्वार्थ, सत्ता की लालसा या अधिकार प्राप्ति के उद्देश्य से नहीं हुई थी। पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने उस समय @RSSorg की नींव रखी, जब राष्ट्र अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – अनुशासन, समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक है। शिक्षा से लेकर आपदा राहत तक, ग्राम विकास से लेकर संस्कार निर्माण तक – संघ के स्वयंसेवक हर क्षेत्र में राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
#RSS100Years #RameshBidhuri
शीर्ष पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आज किशनगंज विधानसभा के सीमावर्ती बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर किशनगंज जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोहन सिंह जी, जिला महामंत्री श्री मनीष सिन्हा जी, नगर अध्यक्ष श्री अरविंद मंडल जी, पूर्व नगर अध्यक्ष किशनगंज श्री कुमार विशाल जी एवं श्री रविंद्र जी उपस्थित रहे।
#BiharElection #RameshBidhuri
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कालकाजी वार्ड के A, B और H ब्लॉक सेंट्रल पार्क में सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण करते हुए।
प्रधानमंत्री जी ने इस अनूठे अभियान के माध्यम से हर नागरिक को माँ, माटी और प्रकृति से गहरा संबंध जोड़ने की प्रेरणा दी है। यह वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।
साथ में आरडब्ल्यूए चेयरमैन, एच-ब्लॉक श्री गुरचरण सिंह जी, आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट ए-ब्लॉक श्रीमती संगिता चोपड़ा जी, कालकाजी मार्केट एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्री अनिल गुप्ता जी, श्री बलजीत गारकेल जी, श्री अंकित जुनेजा जी, श्री दीपक टक्कर जी, श्री रत्न अरोड़ा जी सहित कालकाजी के सम्मानित निवासी रहें।
#SewaPakhwada #RameshBidhuri
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मनाते हुए आज प्रातः 300 बैड, ESI हॉस्पिटल, ओखला तत्पश्चात 11 बजे 200 बैड एम्स आयुर्वेद अस्पताल, आली बदरपुर पहुँचकर मरीजों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम लेते हुए फल वितरित किए।
माननीय प्रधानमंत्री जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य और संकल्प है।
#happyBdayPMModi
#SewaParv #RameshBidhuri