वेदांता पावर प्लांट की घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
शासन-प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, एक सदस्य को रोजगार एवं दोषियों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञान, समानता और अधिकार की मशाल जलाने वाले महान व्यक्तित्व डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏
उन्होंने जो संविधान और विचार हमें दिए, वही हमारे देश की असली ताकत हैं।
उनका संघर्ष, हमारा संकल्प — एक समान और सशक्त भारत का निर्माण। 💙
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों की नई रोशनी लाए।
आपके घर में प्रेम, दिलों में विश्वास और समाज में भाईचारा बना रहे — यही मेरी कामना है।
आपका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
ये देश के मिजाज़ नहीं, मीडिया के मज़ाक की बात है।
इस तस्वीर में 2 ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ निर्णायक युद्ध लड़े और जीते। जहां एक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, वहीं दूसरे के शासन में पाकिस्तान को कारगिल की पहाड़ियों में पटका गया। दोनों की देखरेख में भारत ने अमरीका के दबाव के बावजूद परमाणु परीक्षण किया और महाशक्ति बना।
इनके मुक़ाबले तीसरे प्रधानमंत्री वो हैं जिन्होंने अमरीका के एक बार कहते ही युद्ध विराम कर दिया, पहलगाम, पुलवामा के सभी वीर शहीदों के सम्मान को भुला दिया।
जो भारत की आर्थिक बर्बादी चाहने वाले ट्रम्प को "Sir, may I see you please?" कहने जाए, वो भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री? हास्यास्पद!
लगता है यह सर्वे सिर्फ @IndiaToday के स्टूडियो के ही कर्मचारियों के बीच हुआ है। क्योंकि अगर भाजपा कार्यालय में भी हुआ होता, तो भी वाजपई जी को मोदी जी से ज़्यादा वोट मिलते।
CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
MGNREGA, RTE, RTI व NFSA जैसे ऐतिहासिक क़ानून उनके संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल हैं।
ईश्वर से उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना।
भाजपा का कांग्रेस नेतृत्व पर लगातार हमला दिखाता है कि सत्ता मज़बूत विपक्ष से डरी हुई है।
नेशनल हेराल्ड मामला तब भी झूठ था, आज भी सिर्फ़ राजनीतिक बदले का हथियार है।
हम सत्य और लोकतंत्र के लिए अडिग हैं—
सत्यमेव जयते।
रायपुर प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी @yadavakhilesh से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
छत्तीसगढ़ की माटी में आपका स्वागत करना हमारे लिए गर्व और आनंद का विषय है।
छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत
माटी की खुशबू, बोली में अपनापन,
संस्कृति में सरलता और दिल में सम्मान —
यही तो है हमारा छत्तीसगढ़!
स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़! 🌾✨
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज श्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।आपका मार्गदर्शन यूं ही हम सभी को प्रेरित करता रहे।
सच्चाई और निष्पक्षता की आवाज़ बने रहने वाले,पत्रकारिता जगत के जागरूक, निष्पक्ष एवं कर्मठ साथी भाई करन अजगल्ले जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं जम्मू–कश्मीर सह-प्रभारी
सुश्री दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना @DivyaMaderna
गोवर्धन पूजा के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें।
प्रकृति, गो माता और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने का यह पर्व हम सबके जीवन में आनंद और शांति लाए।
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। 🌼