आज दिनांक 06 जून 2026 को समाजवादी पार्टी जनपद बस्ती कार्यालय पर जून माह की मासिक बैठक संपन्न हुई ।
महेन्द्र नाथ यादव
विधायक – बस्ती सदर
जिलाध्यक्ष – समाजवादी पार्टी, बस्ती
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरा खुर्द के प्रधान श्री राम प्रकाश यादव जी के यहां पूर्णाहुति कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
महेन्द्र नाथ यादव
विधायक- बस्ती सदर
जिलाध्यक्ष-समाजवादी पार्टी बस्ती
बच्चों का है खेल साइकिल कभी न मांगे तेल साइकिल चलती रेलम पेल साइकिल रखती जग से मेल साइकिल इसका मालिक रहे सुखारी साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी
- श्री उदय प्रताप सिंह जी
बच्चों का है खेल साइकिल
कभी न मांगे तेल साइकिल
चलती रेलम पेल साइकिल
रखती जग से मेल साइकिल
इसका मालिक रहे सुखारी
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
- श्री उदय प्रताप सिंह जी
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 03.06.2026
समाजवादी पार्टी की विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में सिद्धार्थनगर जनपद की डुमरियागंज तहसील परिसर में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली कटौती, किसानों को डीजल की समस्या तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। डुमरियागंज उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राश्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रदर्शन में सर्वश्री जिलाध्यक्ष श्री लालजी यादव, अफसर रिजवी, कमरुज्जमा खान, विधानसभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री घिसीयावन यादव, बहरैइची प्रसाद प्रेमी, विजय यादव, दिलीप पाठक, धीरज साहनी, बच्चा राम गौतम, जफर मलिक, नजीब मलिक, हरिशंकर मौर्य, बालकृष्ण वोझा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय अमन गौतम, आकाश शर्मा, नारायण यादव, सौरभ पांडेय कौशल्या यादव, पिंटू पांडेय, नौशाद अहमद मलिक, इरशाद मलिक, फूजेल मलिक, साहू राजेश साहू, आफताब आलम जिगर भाई, आसिफ, अयूब अहमद, अफजल अली, राजू यादव, तौकीर मलिक, सांगावती देवी, जितेंद्र यादव, पप्पू सिद्दीकी, इरफान मिर्जा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू, फुरकान मलिक, राजू मौलाना, मतीबुल्लाह, पूर्व प्रधान सफीउल्लाह मुस्ताक मंसूरी, परवेज मलिक आरिफ मलिक नूरमलिक, कलीमुल्लाह प्रधान, पूर्व प्रधान बड़कू, शाहनवाज मलिक, वहाब आदि शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 03.06.2026
गाजीपुर में होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या की दुःखद घटना के बाद आज घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता श्री राजीव राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया।
मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने सांसद श्री राजीव राय को बताया कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय अपराधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए थे। परिजनों के अनुसार वर्ष 2023 में उन्होंने स्वयं आरोपित अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन गाजीपुर के एक स्थानीय सत्ता पक्ष के नेता के दबाव में पुलिस ने केवल मेडिकल कराकर आरोपियों को छोड़ दिया।
परिजनों का कहना है कि यदि उस समय पुलिस ने दबाव में आकर आरोपियों को नहीं छोड़ा होता और उचित कार्रवाई की होती, तो शायद आज यह दुःखद घटना नहीं घटती।
सांसद श्री राजीव राय ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि विनीत राय हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों और जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता