लोग कहते हैं ये कबूतर रोज़ इतना अनाज खा जाते हैं, इन्हें भगाते क्यों नहीं?
दुकानदार का जवाब सुनकर आपकी सोच बदल जाएगी
हर सुबह एक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अनाज की बोरी रख देता है।
थोड़ी ही देर में कबूतरों का झुंड वहाँ आ जाता है और आराम से दाने चुगने लगता है।
लोग अक्सर उससे कहते हैं,
भाई, रोज़ इतना अनाज खा जाते हैं थोड़ा नुकसान तो होता होगा?
दुकानदार मुस्कुराकर कहता है
मैं इन्हें क्यों भगाऊँ? शायद ऊपरवाले ने इनकी रोज़ी मेरे हाथ से लिखी है।
ये जितना खाते हैं, उससे कहीं ज्यादा मेरे घर में बरकत आ जाती है। ❤
फिर उसकी एक बात दिल छू जाती है
अगर मेरे थोड़े से दाने से किसी भूखे का पेट भर रहा है, तो इससे बड़ा मुनाफा और क्या होगा?
सच में हम अक्सर पैसों का हिसाब रखते हैं,
लेकिन कुछ लोग दुआओं का हिसाब समझते हैं।
शायद इसी को बरकत कहते हैं
दाने थोड़े कम होते हैं, लेकिन दुआएँ बहुत ज्यादा मिल जाती हैं। ❤
एक व्यक्ति कनाडा के जंगल में खो गया था फिर उसने एक दिमाग लगाया।
2010 में कनाडा के जंगलों में फंसे
एक व्यक्ति ने मदद मांगने के लिए चीखने-चिल्लाने के बजाय अपना दिमाग चलाया।
उसने देखा कि जंगल से बिजली की लाइनें
गुजर रही है और उसने कुल्हाड़ी से
एक-एक करके चार खंभे काट दिए।
जैसे ही खंभे गिरे बिजली कंपनी (BC Hydro)
के कंट्रोल रूम में अलर्ट मिला कि लाइन में
कोई बड़ी खराबी आई है।
कंपनी ने खराबी ठीक करने के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर से कर्मचारियों को उस सटीक लोकेशन पर भेजा।
कर्मचारियों को वहां कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक भूख और ठंड से बेहाल इंसान
मिला जो मदद का इंतज़ार कर रहा था।
अगर वह खंभे नहीं काटता तो
शायद घने जंगलों में उसे ढूंढ पाना
नामुमकिन होता।
मुसीबत में शोर मचाने से बेहतर है
सही जगह चोट करना ताकि दुनिया खुद आपको खोजने आए।
इसे कहते हैं आउट ऑफ द बॉक्स'सोचना
जहाँ एक नुकसान ने उसकी जान बचा ली।
हालांकि बिजली काटना गैरकानूनी है लेकिन जान बचाने के लिए उठाया गया यह कदम इतिहास बन गया।
यह घटना हमें सिखाती है कि घबराहट में भी ठंडे दिमाग से काम लेना ही असली जीत है।
पोस्ट को बुकमार्क जरूर करे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉक्टर नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र देते समय उनके चेहरे से हिजाब खींचने की घटना तूल पकड़ती जा रही है। इस मामले पर पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने कहा कि महिलाओं की इज्जत और गरिमा कोई खिलौना नहीं है, जिससे खेला जाए। ताकत सीमाओं को तोड़ने की इजाज़त नहीं देती। नीतीश कुमार को पीड़ित महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
सोनू निगम को भारत में अज़ान से दिक्कत थी।
फ़िर दुबई शिफ्ट हुआ और अब जम्मू कश्मीर में इसका कंसर्ट है, अज़ान का टाईम है तो 2 मिनट शांत रहने के लिए बोल रहा है।
अल्लाह बड़ा मेहरबान है। कभी भी कुछ भी हो सकता है।
ज़िक्र-ए-मिलाद शरीफ 💚 बिदअत नहीं, सुन्नत-ए-हसना है!
जैसे मस्जिद का Format सहाबा के दौर से बदल गया, वैसे ही हुज़ूर ﷺ की विलादत का ज़िक्र हमेशा से था, बस आज उसका Format बदला है।✨ #मिलाद_उन_नबी#सुन्नत_ए_हसना 💚
डोनाल्ड ट्रंप की समर्थक और रिपब्लिकन पार्टी की नेता वेलेंटिना गोमेज ने वीडियो जारी कर एक विशेष धर्म के
बारे में कहा टेक्सास में इस धर्म को खत्म कर दूंगी.
किसी भी धर्म की धार्मिक किताब को फायर गन से जलाना यह अच्छी बात नही है.
टेक्सास में अवैध अप्रवासियों की आबादी बढ़ रही है. तो डिपोर्ट कर दीजिए. राष्ट्रपति आपका है, सरकार आपकी है.
धार्मिक किताब जलाकर चुनाव प्रचार प्रसार करना अमेरिका जैसे सेक्युलर और शांत देश को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की ओर धकेलना है.
वेलेंटिना गोमेज को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए.
इस भाई का नाम अफ़ज़ल है सुनिए उन्होंने क्या कहा भाई ने सचमुच रुला दिया यार🥹
कहता है हाथ नहीं है तो क्या हुआ भीख माँगने की आदत नहीं डालना चाहता एक बार माँग लिया तो जीवन भर माँगते रह जाऊँगा फिर मैं पढ़ लेता हूँ, लिख हूँ, ड्रॉइंग बना लेता हूँ भाई को किताबों से कितना प्यार है क्या जब्बा है क्या हौसला ऐसे लोग बहुत ही कम मिलते हैं दुनिया में।♥️
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ज़ोरदार कार्यवाही की है, इस कार्यवाही से पाकिस्तान में आतंकियों के बीच दहशत का माहौल है,
AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने पोस्ट कर लिखा है,
"मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!"
आज देश के प्रत्येक नेता को ऐसे ही हमारे देश और हमारी सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।