पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर नजीबाबाद बनकर तैयार है, फिर भी बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड आज तक अधूरी और बदहाल पड़ी है। हाईवे चालू होने के बाद सर्विस रोड छोड़ देना सीधे ग्रामीणों की अनदेखी है।
कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसान गन्ना ढुलाई नहीं कर पा रहे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और आपात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
कब तक सिर्फ शिकायतें दर्ज होती रहेंगी?
एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
@NHAI_Official@myogiadityanath@dmbijnor@CMOfficeUP@nitin_gadkari@CdoBijnor@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
चीनी मिल बुंदकी द्वारा डाला जा रहा गंदा पानी, केमिकल युक्त राख, गंदा बदबूदार मिल का वेस्ट जिसकी बदबू के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त है। 20 बीघा जमीन बंजर हो चुकी है। बच्चों का स्कूल जाना दुश्वार है। जिले के संबंधित अधिकारियों से निवेदन है कृपया समस्या का समाधान कराएं
समाचार पत्रों में प्रकाशित तीनों खबरें इस बात का जीवंत प्रमाण हैं कि बिजनौर की जनता गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर पूरी तरह जागरूक, संगठित और आशान्वित है। पोस्टकार्ड बिक्री के आंकड़े अपने-आप में जनता की आवाज़ बनकर सामने आए हैं। जहां वर्ष 2023 में बिजनौर जनपद में पोस्टकार्ड की बिक्री लगभग शून्य तक पहुंच गई थी, वहीं वर्ष 2025 में यही आंकड़ा तीन लाख से अधिक के स्तर पर पहुंच जाना किसी सामान्य स्थिति का परिणाम नहीं है यह गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर खड़ा हुआ है। बीन, सारंगी और ढोल के साथ बिजनौर के नागरिकों द्वारा चलाया गया यह अभियान अब केवल एक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि डाक विभाग के रिकॉर्ड और अखबारों की सुर्खियों में दर्ज हो चुका एक मजबूत संदेश बन गया है। यह आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि माननीय @myogiadityanath जी से बिजनौर की जनता को गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कितनी बड़ी उम्मीदें हैं। अब समय आ गया है कि इस जनभावना को सम्मान दिया जाए और बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की घोषणा जल्द से जल्द की जाए।
@CMOfficeUP@iassurendra@AwasthiAwanishK@upgovt@_InvestUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad@dmbijnor@ANI@aajtak@bharatsamachar
#बिजनौर_मांगे_गंगा_एक्सप्रेसवे