#ZeroToleranceAgainstCrime
🚨 पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश 🚨
🔸पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips के निर्देशन में महोबकंठ थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार घरों में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है।
🔸 पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक अभियुक्त जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ है।
🔸 अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नगदी, आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्तों पर पूर्व से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे ( गैंगस्टर, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट इत्यादि) दर्ज हैं।
🔸 घटना के अनावरण अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण।
#UPPolice #MahobaPolice #OperationSuccess #CrimeControl
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रचलित अभियानों की विस्तृत एवं बिन्दुवार समीक्षा की गई।
🔸 लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, गुमशुदाओं की बरामदगी, जन शिकायत प्रकरणों, ऑपरेशन दहन एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸 थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध शस्त्र, जुआ, आबकारी, एनडीपीएस एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔸 आगामी त्योहारों एवं चुनावी वर्ष के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, रूट भ्रमण किये जाने सहित संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी रात्रि गश्त, हॉटस्पॉट स्थानों पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
🔸 थाना प्रभारियों को ग्राम चौपाल, जनसंवाद एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन नियमित आयोजित कर जनसहभागिता बढ़ाने, मुखबिर तंत्र को विकसित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
🏅 इस अवसर पर निरीक्षक शिवपाल सिंह को महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किए जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#UPPolice #MahobaPolice
#MissionShakti #CyberAwareness
#TrafficManagement
आज पुलिस अधीक्षक, महोबा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में,स्कूल वाहनों की फिटनेस चेकिंग, वाहन चालकों का चरित्र परीक्षण,साइनेज बोर्ड लगवाए जाने,ओवरलोड वाहनों एवं सड़क किनारे किये गए अतिक्रमण पर कार्यवाही करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
🔹जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल वाहनों की फिटनेस/बीमा की वैधता का परीक्षण कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
🔹लोक निर्माण विभाग, NHAI/NH,नगर पालिका परिषद से संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर अभियान चलाकर साईनेज बोर्ड/रिफलेक्टर/चेतावनी बोर्ड लगवाये जाने के निर्देश दिये।
🔹NH- झाँसी को शहर के राठ रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास रम्बल स्ट्रिप/टेबल टॉप का निर्माण कराने के निर्देश दिये ,साथ ही अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को राठ चुंगी तिराहे का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश।
🔹खनिज विभाग को विगत 05 वर्षों में खनिज न्यास निधि से सड़क निर्माण के कराये गये कार्यों की सूची एवं उनके हस्तानांतरण की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए।
🔹ARTO को निर्देशित किया गया कि ओवर लोडिग के लक्ष्य के सापेक्ष चालानों में प्राप्त राजस्व की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये।
🔹अधिशाषी अधिकारी ,नगर पालिका परिषद/उप जिलाधिकारी महोबा को शहर के रामकथा मार्ग तिराहे का चौडीकरण कराने हेतु मौके का निरीक्षण कर,रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये गए।
🔹शहर के झलकारी बाई तिराहे से परमानन्द तिराहे के मध्य निर्माणाधीन सड़क निर्माण का कार्य तीव्र गति से पूर्ण कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग महोबा को निर्देशित किया गया। साथ ही 15 दिनों तक अलर्ट मोड में रहकर सड़क से सम्बन्धित सभी कमियों को पूरा कराने के निर्देश दिये।
🔹 संबंधित अधिकारियों को NH पर वाहनो के ऐसे धुलाई सेन्टरो को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए, जिनका पानी का निकास हाईवे पर है और जो दुर्घटना का कारण बनते है।
🚧#roadsafety
🚦 #TrafficRules #safetyfirst
🛣️ #सड़क_सुरक्षा
@myogioffice@InfoDeptUP@UPGovt@CMOfficeUP@Uppolice@mahobapolice@uptrafficpolice@MahobaTraffic@uptransportdept@uppwdofficial
जिलाधिकारी महोबा श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, महोबा में मासिक सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुईं ।
🔸 बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने, जनजागरूकता अभियानों को गति देने तथा विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
🔸 इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वित कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट्स पर प्रभावी सुधार, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
#UPPolice #MahobaPolice
#RoadSafety #SafeRoads #TrafficSafety
📲 भरोसे की वापसी, मोबाइल की वापसी।
#OperationRingReturn के तहत पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips के निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल, साइबर थाना एवं जनपद के समस्त थानों के संयुक्त प्रयासों से 151 गुम/खोए मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य लगभग ₹30 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं।
🔸 जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा दी गई बाइट।
@Uppolice@ADGZonPrayagraj@rangechitrakoot
#OperationRingReturn #CyberSafety #PublicService
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा @mahobapolice के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रयागराज जोन की अंतर्जनपदीय महिला एवं पुरुष बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता–2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
🔸 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का सशक्त आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
#UPPolice #MahobaPolice
#Badminton #TableTennis
📲 मोबाइल की वापसी, भरोसे की वापसी...#OperationRingReturn
🔸 पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips के कुशल निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल, साइबर थाना एवं जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयासों से चलाए गए #OperationRingReturn के अंतर्गत 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है।
🔸 बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए तो उनकी पुरानी यादें, जरूरी दस्तावेज और अपनों से जुड़ाव का माध्यम जब वापस मिला, तो लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
🔸 आपका विश्वास ही हमारी ताकत है।
महोबा पुलिस आधुनिक तकनीक, सतर्क निगरानी और प्रभावी टीमवर्क के माध्यम से आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #MahobaPolice
#OperationRingReturn
#CyberSafety #TrustAndService
‼️पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips की अध्यक्षता में मासिक सैनिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न...‼️
🔸सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं का अनुश्रवण कर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
🔸 तत्पश्चात आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में ई-समन की प्रगति, गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं, IGRS तथा लंबित प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई।
🔸 चुनावी वर्ष के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर जनसंवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🔻 साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को अधीनस्थों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
#UPPolice #MahobaPolice
🚔 पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips के नेतृत्व/निर्देशन में मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद महोबा पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
🔸 जनपद को 03 सुपर जोन, 10 जोन एवं 17 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त जुलूसों में सुरक्षा की दृष्टि से बॉक्स फॉर्मेशन एवं रस्सा पार्टी की प्रभावी तैनाती की गई है।
🔸 सुरक्षा व्यवस्था के लिए 21 निरीक्षक, 85 उपनिरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी, लगभग 600 आरक्षी तथा 02 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियां निरंतर भ्रमण कर सतर्क निगरानी रख रही हैं।
🔸 जनपद में ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी, फायर टेंडर की पर्याप्त व्यवस्था एवं सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
📌 उक्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट।
@Uppolice@ADGZonPrayagraj@rangechitrakoot
Zero tolerance Against Crime-
मात्र 12 घंटे के अन्दर लूट की घटना का सफल अनावरण
▫️दिनांक 23.06.2026 को थाना श्रीनगर क्षेत्र में देशी शराब ठेके के मुंशी से हुई लूट की घटना का पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपदीय महोबा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है।
🔸 संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में 02 अभियुक्त घायल हुए तथा कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
🔻 लूट की शत-प्रतिशत धनराशि ₹55,200/- बरामद
🔻 पीड़ित के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
🔻 02 अवैध तमंचे एवं 04 कारतूस (02 जिन्दा/02 खोखा) बरामद
🔻 घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
📌 उक्त लूट की घटना का सफल अनावरण किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण।
@Uppolice@ADGZonPrayagraj
🔸आज दिनांक 15.06.2026 को जनपद महोबा में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत लगभग 12 मुकदमों में बरामद अवैध गांजे का विनष्टीकरण ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी की उपस्थिति में किया गया।
🔸इस क्रम में सम्पूर्ण प्रकरण की वीडियोग्राफी कराते हुए लगभग 71 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे को इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से विनष्टीकरण कराया गया। प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
📌 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट ।👇
@Uppolice@ADGZonPrayagraj@rangechitrakoot
🔹 पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया।
🔹 पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टोलीवार दौड़ एवं ड्रिल कराई गई तथा परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की उपलब्धता एवं स्टॉक का अवलोकन कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
#UPPolice #SPMahoba
#MahobaPolice #WeeklyParade
🚨 महोबा पुलिस का सघन “ड्रंक एण्ड ड्राइव” व “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान 🚨
🔸 पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह @shashsinghips के नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.2026 को @dgpup महोदय @Uppolice के निर्देश पर जनपद महोबा में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया।
🔹 जनपद के समस्त टोल प्लाज़ा पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा Breath Analyzer से सघन चेकिंग की गई।
🔹 नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर हिदायत देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।
🔸 वहीं शाम के समय पुलिस अधीक्षक महोबा के नेतृत्व में जनपद भर में “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान- बिना हेल्मेट, बिना नम्बर प्लेट, तीन सवारी, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, खुले में शराब पीने वाले एवं अवांछनीय तत्वों की सघन चेकिंग एवं पूछताछ की गई तथा गलत पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
⚠️ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम लगातार सक्रिय है। दुर्घटना बाहुल्य स्थानों जैसे शार्प टर्न, गड्ढे एवं अन्य संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित कर उनमें सुधार एवं पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है।
🔸 इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।
#MahobaPolice #OperationAllOut #DrinkAndDrive #RoadSafety #TrafficAwareness
🚨 महोबा पुलिस का सघन “ड्रंक एण्ड ड्राइव” व “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान 🚨
🔸 पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह @shashsinghips के नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.2026 को @dgpup महोदय @Uppolice के निर्देश पर जनपद महोबा में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया।
🔸 उक्त अभियान के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट।
#MahobaPolice #OperationAllOut #DrinkAndDrive #RoadSafety #TrafficAwareness
नाना पाटेकर का #DigitalArrest?
क्रांतिवीर मोड ON -> स्कैमर की स्क्रिप्ट फेल
याद रखिए, फ़ोन कॉल पर कोई भी सरकारी एजेंसी ‘गिरफ्तार’ नहीं करती।
ऐसी कॉल्स से डरें नहीं,
तुरंत कॉल काटिये और 1930
या https://t.co/HCCy4vFg33 पर शिकायत दर्ज करिये ।
@nanagpatekar
https://t.co/rUOGwje5d6
✨ नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं ✨
🔸 पुलिस अधीक्षक जनपद महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह की ओर से समस्त जनपदवासियों को नववर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं।
🔸 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की गई है कि नववर्ष का स्वागत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में करें।
🔸 जनपद महोबा पुलिस आपकी सुरक्षा, विश्वास और सेवा के लिए सदैव तत्पर है, आइए, मिलकर एक सुरक्षित, शांत एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण करें।
📌 साथ ही, वर्ष 2025 में जनपद महोबा पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाहियों, उपलब्धियों एवं जनसुरक्षा के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा दी गई बाइट।
#UPPolice #महोबा_पुलिस
#HappyNewYear2026 #PublicSafety
#SafeMahoba #SecureMahoba
#PoliceForPeople #LawAndOrder
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
🔸सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं का अनुश्रवण कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने, बीट बुक अद्यतन रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।
🔸 जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए प्रार्थना पत्रों की 24 घंटे में जांच, थाना स्तर पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पीड़ितों से परस्पर संवाद कर उनकी समस्या निस्तारण के प्रति भरोसा प्रदान करें, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराएं।
🔸 साइबर अपराध की शिकायतों पर क्विक रिस्पांस, धनराशि फ्रीज/बरामदगी एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।
🔸 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हॉटस्पॉट चिन्हित कर यातायात संकेतक लगाने के निर्देश दिए।
🔸अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए।
🔸 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता एवं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया।
#UPPolice #MahobaPolice #CrimeControl #MissionShakti5
“सुरक्षित यात्रा – जीवन की गारंटी”
📍 पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन, महोबा में फीता काटकर किया गया।
🔹 यातायात जागरुकता हेतु लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,
🔹 पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा 25 वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण कर सुरक्षा का संदेश दिया गया।
🔹 माह भर जनपद के स्कूलों व कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
🔹 कार्यक्रम में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व पत्रकारों की उपस्थिति रही।
#UPPolice #TrafficMonth2025
#RoadSafety #SafeDriveSaveLife