कई दिनो से एक तकलीफ़ से गुजर रहा हूँ व्यक्तिगत बातचीत में तो बहुत सारे साथियो से कहता रहता हूं पर कोई हल ओर रास्ता नही निकल रहा।विशेष रूप से नौजवान साथियो को कहना चाह रहा हूं।बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा शेष राजस्थान के लिए भी।इतने हेत प्रेम के इलाक़े में हमारी आपसी समझदारी में कितनी कमी आ गई ।कैसे इस सोशल मीडिया के माध्यमों को हमने युद्ध का मैदान बना दिया ।एक जाति के लोग दूसरी जाति को ओछा करने के लिए कितना नीचा गिरते है फिर इससे मन नहीं भरता तो धर्म पर आ जाते है फिर इससे मन नही भरता तो तो जाति में जो आपसी गोत्र है उन पर आ जाते है।मेरे प्यारे नौजवान साथियों भगवान ने उपर वाले ने हमको इंसान पैदा किया है चार दिन की जिंदगी दी है क्यों कीचड़ उछालने की कंपीटिशन कर रहे हो?हमें अपने आप पर लज्जा नहीं आती कि कैसे किसी को ओछा हल्का बोल के हम बड़े बन जाऐंगे ।यहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम राम हुवे रावण से युद्ध हुवा ओर अपने भाई लक्ष्मण को उसी रावण से नीति का पाठ विनम्रता पूर्वक सीखने भेजा।महाभारत के विश्व युद्ध में दिन भर बल भर लड़के एक दूसरे के केंप में जाकर कुशल क्षेम पूछना।इस देश में तमाम उदाहरण है।अपराध व घटनाएँ हर समय होती है मानव समाज में हर तरह के लोग हैं घटना के बाद हम सोचते हैं कि घटना करने के लिए जैसे अपराधी के समाज ने एकमत होकर उसको भेजा हो?पूरे वर्ग के चरित्र चित्रण में लग जाते है।हर वर्ग को लगता है कि सारे वर्ग मिलकर उसी को मिटाना चाहते है हमसे पीड़ित इस भारत भूमि पर कोई नही है।हर वर्ग को लगता है हम तो बड़े महान है बाकि कीड़े मकोड़े है।प्रिय नौजवान साथियों इस कीचड़ उछाल प्रतियोगिता से बाहर निकलिए ।इस भारतवर्ष में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसका DNA अलग हो यह वैज्ञानिक ओर ऐतिहासिक सच है किससे ओर क्यू लड़ रहे हो?करने लायक़ बहुत काम है खूब पढ़िए अपना कैरियर अच्छा बनाइए अपने वर्ग व देश की तरक़्क़ी के लिए काम करिये फिजिकल फिटनेस के लिए वक्त दीजिए ।कोई स्किल सीखिए हुनर सीखिए कोई नई भाषा सीखिए पेड़ लगाइए ज़रूरतमंद की मदद करिये ।जिस भगवान की हम सब औलाद है उसका नाम जप करिये ध्यान करिये आध्यात्म जानिए।कितने काम है मतलब के इन सब में प्रतिस्पर्धा करिये खूब ।नौजवान साथियों इतना सुंदर देश है अपना इलाका है अपने रीत रिवाज आदर प्रेम है इस पर तेज़ाब मत डालिए।अपनी बोली व्यवहार से किसी का दिल मत दुखाओ हम सामने वाले को कितना आदर दे सकते है इस बात की प्रतिस्पर्धा करो।इस सोशल मीडिया की गंदी क्रिया प्रतिक्रिया से कुछ भी नहीं निकलेगा ।जो नेता गण ओछी भाषा बोलते है वो धर्म का पालन नहीं कर रहे नेता का एक मात्र धर्म है 36 क़ौम के दुख तकलीफ़ को दूर करना इसके सिवाय वो जो ज़हर घोलते है उससे दूर हट जाईए ।कहने को बहुत कुछ है कोई ऐसा प्लेटफार्म बनाइए ग़ैर राजनीतिक जिस पर बैठ कर हम सब बात करे अपनी जाति वर्ग के इतर लोगों को मित्र बनाइए उनको समझिए ।हम मानव समाज है हम सब में कमियाँ है हम सब में गुण है ।गुण को सीखिए कमी को सुधारिए ।मुझे आपको उपदेश करने का हक नहीं है मुझमें भी असंख्य कमिया पर मुझे हमारे इलाक़े में फैल रहे आपसी ज़हर नफ़रत व हल्केपन को देखकर तकलीफ़ हुई इसलिए कुछ लिखा है।आप सुझाव दीजिए हम सब मिलकर क्या करें जिससे आने वाली पीढ़ी को हम एक बेहतर समाज देकर जा सके।सादर 🙏🙏🙏🙏
PART - 3 | कुंभलगढ़ में शिक्षा की हालत आज भी बेहद खराब है। पिछले 30 सालो से विधायक साहब के लगातार जनादेश रहने के बाबजूद, यहां के बच्चों को अब तक अच्छी
शिक्षा तक नसीब नही हुई।
अगर शिक्षा नहीं... तो सवाल भी नही।
#kumbhalgarh#congress#rajasthan#kumbhalgarh#RahulGandhi
धरने के दौरान अपनी 3 मांगे रखी गई। मनीष पालीवाल के परिवारजन सरकार की ओर से उच्चतम मुआवजा दिलवाया जावे और मनीष पालीवाल के परिवारजन में से किसी एक को सरकारी नौकरी दिलवाई जाने की मांग रखी गई है।
#murder#kumbhalgarh#crime#killer#strike
आज तीनों वीरांगनाओं के साथ राज्यपाल महोदय @KalrajMishra जी को ज्ञापन देने राजभवन गया था। ज्ञापन सौंपने के बाद वीरांगनाएं मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुँची तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।
1/2
जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में @AAPRajasthan का कार्यकर्ता शामिल हुआ।
इसी दौरान प्रदेश संगठन मंत्री @DushyantAAP झी, महावीर चक्र विजेता एवं कारगिल हीरो दिगेंद्र कुमार, पूर्व न्यायाधीश PS तोमर जी मौजूद रहे।
चौथा अस्तम्भ इतना कमजोर लाचार बेबस???
कानपुर-पत्रकार चंदन जयसवाल को महाराज पुर थाने की पुलिस ने नंगा कर पत्रकारिता जगत को नँगा कर दिया..
@samajwadiparty@MediaCellSP@yadavakhilesh