माननीय मुख्यमंत्री गुजरात सरकार @Bhupendrapbjp जी, कृपया इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लें।
सुरेंद्रनगर जिले के नागरा गांव में उमिया नदी में डूबने से 07 अगस्त 2026 को चार युवकों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतक ��ाजस्थान के जालोर, बाड़मेर एवं जोधपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और नागरा गांव स्थित धनराज शुगर मिल्स एंड पावर टेक कंपनी के सोलर प्लांट में कार्यरत थे।
परिवार का आरोप है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त स्नानघर/बाथरूम की सुविधा नहीं होने के कारण वे नदी में नहाने गए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।
चार परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है। 💔
गुजरात सरकार से विनम्र निवेदन है कि—
➡️ मृतकों ���े परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता/मुआवजा दिया जाए।
➡️ घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
➡️ FIR, पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेख परिवारों को नियमानुसार उपलब्ध करवाए जाएं।
➡️ यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
➡️ परिवारों की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए विशेष राहत प्रदान करने पर भी विचार किया जाए।
यह केवल एक हादसा नहीं, चार परिवारों की जिंदगी उजड़ने की त्रासदी है।
मानवीय आधार पर सरकार से तत्काल सहायता और न्याय की उम्मीद है। 🙏
@CMOGujarat @GujaratHomeDept @sanghaviharsh @GujaratPolice
@SurendranagarD
@GovindDotasra @DrSatishPoonia @Barmer_Harish
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के नागरा गांव में उमई नदी में डूबने से राजस्थान के चार युवकों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और ��कझोर देने वाला है।
इस हृदयविदारक घटना में बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के निवासी मोहनलाल जाट, जालोर जिले के निवासी रमेश कुमार व जीवाराम, तथा फलोदी जिले के निवासी फुसाराम का असमय निधन हुआ है।
मैं दिवंगत युवकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कई गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है। जिस सोलर कंप��ी में ये युवक कार्यरत थे, उसकी जिम्मेदारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
मैं गुजरात के मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp
जी से मांग करता हूं कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, संबंधित सोलर कंपनी की जवाबदेही तय की जाए तथा सुरेंद्रनगर में अस्पताल की मोर्चरी के बाहर न्याय की मांग को लेकर बैठे पीड़ित परिवारों के साथ वार्ता करके सरकार के प्रतिनिधि व उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजकर उन्हें आर्थिक पैकेज दिलवाने सहित अन्य मांगों का सकारात्मक निस्तारण करवाया जाए |
मैंने दूरभाष पर मामले को लेकर गुजरात सरकार के उच्च अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की है |
@CMOGuj @dgpgujarat
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की जनता आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है। जब किसी आम आदमी पर मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती है, लेकिन जब मामला प्रमोद शर्मा जैसे व्यक्ति से ��ुड़ा हो ,जो खुद को आपका रिश्तेदार बताता है तो कानून की रफ्तार धीमी क्यों पड़ जाती है ? जमीन हड़पने, कूट रचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जब प्रमोद शर्मा पर दर्ज मुकदमे में माननीय हाईकोर्ट ने भी उसे राहत देने से इनकार कर दिया तो आप बताइए,उसकी गिरफ्तारी कब होगी ? और यदि वो पुलिस की पहुंच से बाहर हैं तो क्या सरकार उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करवाने का साहस दिखाएगी ? आपकी सरकार भ्���ष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बातें करती है। मंचों से बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर जनता जानना चाहती है कि यह बराबरी सिर्फ विपक्ष और आम लोगों के लिए है या मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों पर भी लागू होती है? अगर कोई और व्यक्ति होता तो अब तक कितनी कार्रवाई हो चुकी होती ?
राजस्थान की जनता देख रही है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या रिश्तेदारी कानून से बड़ी हो गई है? क्या प्रशासन को यह संदेश दिया गया है कि कुछ लोगों को विशेष संरक्षण देना है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
आज राजस्थान का युवा, किसान और आम नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर प्रमोद शर्मा को लेकर सरकार का रुख इतना नरम क्यों है ? इसलिए मैं फिर पूछता हूं कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है तो उनकी गिरफ्तारी पर इनाम कब घोषित करोगे ? या फिर जनता यह समझे कि सरकार रिश्तेदारी निभाने में ज्यादा व्यस्त है और कानून क��� राज सिर्फ भाषणों तक सीमित है ?
लोकतांत्रिक रूप से ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने गए RLP के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया जाता है मगर प्रमोद शर्मा के लिए कुछ नहीं क्यों ?
क्या प्रमोद शर्मा और उसके जैसे भूमाफियों को कानून से बचने का कोई वीआईपी पास आपने दे रखा है ?
@RajCMO @PoliceRajasthan
नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा हटाकर सरकार खुद की कमजोरी साबित कर रही है ।
एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके सरकार कौनसी उपाधि लेना चाहती है !
@hanumanbeniwal
जन्मदिन की बधाई देने वाले तमाम साथियों का दिल से धन्यवाद ❣️🙌
बापू बोल रहे हैं आज फोन में आखिर क्या मिल गया,,,, अब फौजी आदमी को कौन समझाए 😍🙏
खैर आज का पूरा दिन धन्यवाद बोलने में छोटा पड़ गया ❤️🎉
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए एक बार फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है | आज सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय पर मुहर लग गई है जिसमें हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय सुनाया | इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रमाणित हो जाने के बावजूद राजस्थान की सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखने के लिए पूरा प्रयास किया और इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार का दोगला चेहरा भी सामने आया | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया था |
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में हुई आगजनी की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली गंभीर चेतावनी है। जब देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का दौरा प्रस्तावित हो और उससे ठीक एक दिन पहले इतनी संवेदनशील और रणनीतिक महत्व की जगह पर आगजनी हो जाए, तो यह महज संयोग नहीं माना जा सकता । मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं ,पीएम के दौरे से पहले आ���ने यहां की स्थिति का जायजा लिया था,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज भी आपका दौरा यहां प्रस्तावित है ऐसे में क्या शासन - प्रशासन केवल दिखावे की तैयारियों में व्यस्त है ? यह घटना न सिर्फ आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास के माहौल को भी प्रभावित करती है। अगर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ऐसी जगहें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश में बड़े निवेश कैसे आएंगे ? इस आगजन�� की घटना ने यह भी साबित कर दिया कि पीएम दौरे को लेकर भी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आनन - फानन में तैयारियां की है,उन्हें केवल उद्घाटन करवाने की होड़ है | इस ��ंभीर चूक और आगजनी की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री को स्वयं सार्वजनिक रूप से लेनी चाहिए ,क्योंकि वो खुद इस कार्यक्रम की मोनिटरिंग कर रहे है |
@PMOIndia @RajCMO
वर्षों तक वन में घूम-घूम
बाधा-विघ्नों को चूम-चूम
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर
पाण्डव आये कुछ और निखर
सौभाग्य न सब दिन सोता है
देखें, आगे क्या होता है
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’
राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से जुड़े 12 साल पुराने मामले में आज माननीय न्यायालय अपर मुख्य जयपुर महानगर मजिस्ट्रेट क्र.स. 2 ने बाइज़्ज़त बरी किया।
इस अवसर पर कोर्ट परिसर में राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता बड़े भाई विजय बेनीवाल जी एवं उनके सहयोगी अधिवक्तागणों की टीम का आभार व्यक्त किया। #Rajasthan
आज #रविवार है, भैरूजी का वार है प्रत्येक रविवार को @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का कार्यक्रम रहता है। 🫂
इसके लिए इस पोस्ट को ���िपोस्ट करें और रिपोस्ट करने वाले ईमानदारी से एक-दूसरे को फॉलो करें।🙏
#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन
NSUI के साथी @SunilChoudharyO भाई एवं डॉ. रितिका जी को विवाह की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ। निजी कारणों के चलते मैं विवाह में उपस्थित नहीं हो पाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सामंजस्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। शुभकामनाएँ।
📍JNVU,जोधपुर
3rd बार रक्तदान 🩸करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏
बड़े भाई साहब स्व. श्री नरेश पाल जी गोरा की प्रथम पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की 💐
प्रेरणास्त्रोत , लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी
मेरी शादी के अवसर पर आपके द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ। मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सम्मान और खुशी की बात है।
आपका आशीर्वाद हमारे जीवन के इस नए अध्याय में हमें सदैव प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा।
@RahulGandhi