प्रणाम 🙏🏻
पूजनीय पिताजी की 22वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि। आप सदेव हमारे बीच रहेंगे, आपका आशीर्वाद सदेव मेरे ऊपर बना रहे ॥
"दूर हैं आप नजरों से, पर दिल के पास हो,हर मुश्किल वक्त में आप ही मेरा विश्वास हो।आपकी सिखाई हर एक बात याद है मुझे,आप मेरे लिए भगवान का सबसे खूबसूरत एहसास हो।"
हम सब #पेपर_लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग को लेकर राजभवन घेराव कर सरकार से सवाल ज़रूर करेंगे ✊
इंक़लाब ज़िंदाबाद
लखनऊ 📍
@priyankagandhi@VinodJakharIN
जनता दर्शन !!
हर पीड़ा का समाधान,
हर चेहरे पर संतोष —
इसी उद्देश्य के साथ आज पुनः देवरिया स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय/आवास "मां सरस्वती सेवा सदन" पर जनता दर्शन में क्षेत्र के सम्मानितजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।
सेवा का यह प्रयास निरंतर जारी है, आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा है।
जय देवरिया !!
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित बनवारीपुर बंस गांव के 15 वर्षीय ब्राह्मण बालक गोपाल शर्मा की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
बताया जा रहा है कि गोपाल 21 मई 2026 से लापता था और 23 मई को पास के रोही गांव में एक बंद कमरे से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। आरोप है कि मासूम बच्चे के साथ अमानवीय यातनाएं दी गईं — उसके शरीर को बेरहमी से क्षत-विक्षत किया गया, आंखों में तेजाब डाला गया, हाथों में कीलें ठोंकी गईं और क्रूरता की सारी सीमाएं पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। यदि ये आरोप सत्य हैं, तो यह घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है।
उप्र में ब्राह्मण समाज के साथ लगातार हो रही घटनाओं ने पूरे समाज को गहरे आक्रोश और पीड़ा से भर दिया है।
चुनाव के समय सम्मान,सुरक्षा और हितों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार,घटनाओं के समय केवल औपचारिक बयान देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचती नजर आती है।
जब समाज के निर्दोष लोगों के साथ अन्याय होता है और सत्ता मौन धारण कर लेती है,तब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ब्राह्मण समाज कब तक उपेक्षा,असुरक्षा और अन्याय सहता रहेगा?
ब्राह्मण समाज अब केवल आश्वासन नहीं,बल्कि सम्मान, सुरक्षा और न्याय चाहता है।
मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष,पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए। दोषियों को केवल गिरफ्तार करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें कठोरतम कानूनी सजा दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए,ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में कोई अपराधी ऐसी हैवानियत करने का दुस्साहस न कर सके।
गोपाल शर्मा को न्याय मिलना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं,बल्कि पूरे समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है।
@noidapolice@samajwadiparty@yadavakhilesh
लखनऊ में अधिवक्ता समाज के लोगों के चैम्बर पर सरकार द्वारा बुलडोजर चलाना कहाँ तक उचित है ?
वकीलों के चैम्बर पर बुलडोजर की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ एवं पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज करना साबित करता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है
अधिवक्ता समाज ज़िंदाबाद
सवर्णों हम आपके हक के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं..!! अगर घर से न निकल सको तो कृपया सोशल मीडिया पर ही विरोध कर दो..!! ज्यादा से ज्यादा सवर्ण UGC_rollback...!! अवश्य लिखकर जाए..!!
अगले 24 घंटे तक विरोध नहीं रुकना चाहिए ..!!
UGC का सुप्रीम कोर्ट में फैसला अपने पक्ष में होगा..!
#UGCRollBack.
देवरिया के गौरी बाजार विकास खंड में आयोजित लोकार्पण समारोह में 50 से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र के सम्मानितजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर गौरी बाजार की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अनीता निषाद जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं हम सभी के प्रिय श्री विश्व विजय निषाद जी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठजन उपस्थित रहे। लोकार्पित विकास कार्यों/योजनाओं से दर्जनों गांव में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे, विकास का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश के कुछ पेट्रोल पम्प लोगों को पेट्रोल डीजल देना बंद कर दिया है। झूठा बहाना बना रहे हैं कि तेल खत्म हो गया। यह पूरी तरह से कालाबाजारी करने का उद्देश्य बना बैठे हैं। जैसे गुटखा में अब तक कालाबाजारी चल रही।
अगर ये बयान सही में बृजेश पाठक जी ने दिया है तो सवर्ण समाज आपका ऋणी रहेगा। इतिहास में लिखा जायेगा कि एक नेता ऐसा भी था जो सवर्ण के हक के लिए उपमुख्यमंत्री का कुर्सी त्याग दिया।
इस लड़ाई में हम साथ है 💪
#March8DelhiChalo
बड़ी खबर 🚨
सवर्ण मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा बिहार में सवर्ण मुख्यमंत्री लाने की तैयारी में है।
लेकिन जब तक UGC गाइडलाइंस वापस नहीं ली जातीं, तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा।
क्योंकि सिर्फ चेहरा बदलने से समाज की दिशा नहीं बदलती।
समाज की असली दिशा बदलती है समान कानूनों, न्यायपूर्ण नीतियों और बराबरी के अवसरों से।
इसी संकल्प के साथ, आइए 8 मार्च को दिल्ली चलें।
यूपी लखनऊ के उस सभागार में दो ब्राह्मण उपमुख्यमंत्री एक गवर्नर और एक मंत्री उपस्थित थे।
वहां मौजूद 100 ब्राह्मणों को नहीं संभाल पाए। तो प्रदेश की 10 से 15% आबादी को कैसे समझा पाएंगे?
- मनोज राजन त्रिपाठी