दिल्ली के सोनिया विहार के विधायक कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर फायरिंग की खबर है. ऑफिस के बाहर 18 से 20 राउंड गोलियां चलीं. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. जानकारी के मुताबिक खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार इलाके में समीर नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पहचान करने व उन्हें खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया. हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस निजी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
#DellhiPolice #CrimeNews #ABPNews
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग करके समीर नामक युवक की हत्या कर दी गई। करीब 18 राउंड गोलियां चली हैं। मामला दो गुटों में गैंगवार का है।
बीजेपी सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास एक युवक, समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं
अमित शाह जी, आखिर कितनी और जानें जाने के बाद आप अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे? देश को सुरक्षा देने वाला गृह मंत्री चाहिए, सिर्फ कागजों पर जवाबदेही निभाने वाला नहीं।
STORY | Man shot dead in firing near Delhi Law Minister Kapil Mishra's MLA camp office
A man was shot dead after two bike-borne assailants allegedly fired around 20 rounds at him near the local MLA camp office of Delhi Law Minister Kapil Mishra in northeast Delhi's Khajuri Khas on Monday, triggering panic in the area, police said.
The incident took place near Zero Pusta, with the assailants opening fire at the victim, Sameer, a resident of Mustafabad, before fleeing the spot, they said.
READ: https://t.co/v06ilEbadm