ऐ, छोड़ो…. ऐ, छोड़ो…लड़की चिल्ला रही है लेकिन सता संरक्षित गुंडे पीछे पड़े है।
गया जिले में फिर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी कर वीडियो वायरल किया गया है।
सम्राट चौधरी ऐसी घटनाएं करवाकर क्या चुनावों में ही बिहार घूम बिहार को ही धूमिल करने वाले प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट तैयार करवा रहे है??
अपराधियों की ‘जाति खोजो विशेषज्ञ’ श्री भगवान कुशवाहा, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी ने एक ही प्रवृति की ऐसी दर्जनों घटनाओं में केवल एक ही घटना के एक ही दोषी के साथ कथित हाफ कारवाई करवाकर उसे जातीय रंग दिया लेकिन जैसे ही शेष सभी घटनाओं के समस्त 99.99% आरोपी इनके स्वयं की जाति अथवा अनुकूल सामाजिक समीकरण के निकले तो कोई एनकाउंटर नहीं, किसी की जाति सार्वजनिक नहीं और कोई खबर नहीं बनने दी।
ऐसे निर्लज्ज लोगों ने ईश्वर और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान कर श्रद्धापूर्वक “बिना भय-पक्षपात और राग-द्वैष के कर्तव्यों का निर्वहन” करने की शपथ ली है लेकिन ये अपनी ही शपथ भूल, संवैधानिक दायित्वों की धज्जियां उड़ा रहे है। इन लोगों ने बेशर्मी को ही अपना श्रृंगार समझ लिया है।
'मुसहर हो... नहीं कराएंगे डिलिवरी'
- ये बात उस प्रेग्नेंट महिला से कही गई, जो डिलिवरी के लिए यूपी के एक सरकारी अस्पताल पहुंची थी।
जब अस्पताल ने महिला को एडमिट करने से मना कर दिया, तो मजबूरी में उन्हें सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
ये घटना सबूत है कि BJP सरकार में दलितों-आदिवासियों के साथ कैसा अमानवीय सुलूक किया जाता है।
मानवता को शर्मसार करती ऐसी घटनाएं BJP सरकार की पहचान बन चुकी हैं, लेकिन मोदी-योगी को अपनी फर्जी डींगें हांकने से फुर्सत कहां है!
शर्मनाक...
📍 भदोही, यूपी
PAC की ड्यूटी भी कमाल है…
जहाँ जरूरत नहीं, वहाँ भी जवान खड़ा मिलेगा।
एक काम के लिए दस जवान,
एक घंटे की ड्यूटी के लिए पूरा व्यवस्थापन!
#uppolice#dgpacup#akhileshyadav#digayasec
देश के नागरिक को BJP का थप्पड़
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा से एक युवक ने घटिया सड़कों पर सवाल पूछ लिया।
फिर क्या था.. मंत्री जी भड़क गए और गुस्से में युवक को थप्पड़ जड़ दिए।
यही BJP का असली चेहरा है- जहां सत्ता के घमंड में चूर नेता-मंत्री खुद को 'राजा' और जनता को कीड़ा-मकौड़ा समझते हैं।
लोग इनके करप्शन और कमीशन के खेल में मरते रहें, पर सवाल न पूछें। अगर सवाल पूछा तो पीट दिए जाओगे।
BJP याद रखे- जनता कुछ भूलती नहीं है, इनका घमंड तोड़कर रहेगी।
हर दो महीने में PAC का Movement,
जवान वही, ड्यूटी वही, परेशानियाँ वही—बस जगह नई और खर्चा नया।
साहबों का आदेश चलता रहे, जवान सामान ढोता रहे…
इसे Movement कहें या व्यवस्था का घूमता हुआ पहिया?” @yadavakhilesh@myogiadityanath@Dgpacup
नरेंद्र मोदी कितनी भी कोशिश कर लें, वो ज्ञानेश कुमार को बचा नहीं पाएंगे।
ज्ञानेश कुमार ने 'वोट चोरी' कर लोकतंत्र का क़त्ल किया है- इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
हम जनता के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।
📍चंडीगढ़, हरियाणा
मंत्री की बौखलाहट, चिड़चिड़ाहट, झल्लाहट, झुंझलाहट खिसियाहट एवं घबराहट स्पष्ट बता रही है कि बिहार में घोर प्रशासनिक अराजकता और अंधेरा व्याप्त हो चुका है।
मंत्री जी चौधराहट में बिहार के जघन्य अपराधों की तुलना अमेरिका और जापान से करते हुए कहते है कि वहाँ भी बलात्कार, हत्या और अपराध होते है। मिमियाहट में देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार की समतुलना अमेरिका के निवेश, प्रति व्यक्ति आय और विकास इत्यादि की बजाय अपराध से कर खुद, स्वयं की पार्टी और अंधभक्तों को गौरवान्वित महसूस करा रहे है
मंत्री की हकलाहट में छलकपट भी टपक रहा है। सामान्य दिनों में फंसने पर यूट्यूबर्स के सामने ये तुतलाहट में लिपटी घिसी-पिट्टी एक दो पंक्ति अंग्रेजी में बक निकल जाते थे लेकिन आज बेचारे उकताहट में पत्रकारों को धरा गए।
ये मान रहे है कि से 2005 से पहले बिहार राज्य अपराध नियंत्रण में अमेरिका और जापान से बेहतर था।
वैसे भी ये तीन बेटियों के पिता है और इनकी बेटी अमेरिका में पढ़ती है इसलिए इन्हें ऐसे मामलों में संवेदनशील होना चाहिए लेकिन सरकार की नाकामी स्वीकारने की बजाय ये अमेरिका के नाम पर बिहार के अपराध का ठीकरा फोड़ रहे है।
मोदी सरकार पर विश्वास नही अब तो देश के युवाओ के आदर्श नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी से अपील है इस बहन को न्याय दिलवाओ @RahulGandhi जी इस देश की बहन बेटियों को बचाओ इन भगवाधारी रेपीएस्टो से आए दिन दुष्कर्म हो रहे देश की राजधानी तक सुरक्षित नहीं ..
#JamuiViralVideo#23Septiembre
HR05 R 7878 नंबर की इसी गाड़ी ने इस महिला के पति को टक्कर मारी थी। लेकिन करनाल सदर थाना पुलिस द्वारा आरोपियों को छोड़ दिया गया और पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है।
क्या गरीब परिवार को न्याय पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा? इस महिला और उसके छोटे-छोटे बच्चों की पीड़ा को समझते हुए मामले में निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
हरियाणा के DGP @police_haryana, मुख्यमंत्री @cmohry और करनाल सदर थाना से अपील है कि पीड़ित परिवार की बात सुनी जाए और उन्हें जल्द न्याय दिलाया जाए।
न्याय सबके लिए बराबर होना चाहिए चाहे पीड़ित गरीब हो या अमीर।
वर्दी जब माँ की ममता का फ़र्ज़ निभाती है तो सबके मुँह से यही निकलता है कि पुलिस हो तो ऐसी…asi सोनिया पटेल ने सड़क किनारे रह रही महिला की मृत्यु होने पर सोलह श्रृंगार कर अंतिम संस्कार करवाया उसके बाद बच्चे को माँ की गोद का एहसास करवाया। mpolice की मानवीय संवेदनाओं के लिए जय हिंद
PAC जवान सिर्फ ड्यूटी करने वाली मशीन नहीं हैं।
घंटों की कठिन ड्यूटी के बाद अगर जवानों को रहने की उचित व्यवस्था, स्वच्छ भोजन और मूलभूत सुविधाएँ भी न मिलें, तो यह सिर्फ अव्यवस्था नहीं, बल्कि जवान के सम्मान और मनोबल का सवाल है।@Dgpacup@Uppolice@co10pacup@myogiadityanath
बिहार में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं?
ये वीडियो इस सवाल का जवाब दे रहा है 👇
घटना समस्तीपुर की है- जहां कुछ मनचले एक लड़की का रास्ता रोक रहे हैं, गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं, सरेराह छेड़खानी कर रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के जमुई से ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
BJP सरकार में दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं और ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं - उन्हें न सरकार का डर है, न कानून का खौफ।
महिला सुरक्षा की डींगें हांकने वाली BJP की 'डबल इंजन' सरकार को शर्म आनी चाहिए!
रक्षकों की यह दुर्दशा क्यों?!
बाराबंकी PAC में तैनात जवान देवेंद्र गुप्ता ने जब खराब खाना, बदहाल बैरक, पीने के साफ पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं की पोल खोली, तो सरकार के तमाम बड़े-बड़े दावों की हवा निकल गई। हाल यह है कि छुट्टी न मिलने और इन अमानवीय हालातों से परेशान जवान घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं, लेकिन डर के मारे खुलकर बोल नहीं पाते।
जो जवान दिन-रात खाकी पहनकर दूसरों की सुरक्षा करते हैं, अगर उन्हें दो वक्त का ढंग का खाना और बुनियादी सुविधाएं भी नसीब न हों, तो फिर यह कैसा 'उत्तम प्रदेश' और कैसी 'व्यवस्था' है?