शुभकामनाओं हेतु हृदयतल से आभार माननीय केंद्रीय मंत्री जी।
आपकी मंगलकामनाएं मुझे जन-जन की प्रगति के साथ ही प्रदेश के आध्यात्मिक उत्कर्ष हेतु प्रेरित करती रहेंगी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान' विषय पर आधारित संगोष्ठी में... https://t.co/B22ty42jog
पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी। हर एक नागरिक का दायित्व बनता है कि मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत वृक्षारोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
परमपूज्य व उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 'महाराज' को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना।
ईश्वर आपको स्वस्थ रखें व दीर्घायु बनाएं।
@myogiadityanath
नाबार्ड द्वारा आज लखनऊ में आयोजित यूपी के प्राथमिक क्षेत्रों में ऋण संभाव्यता पर राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
यह क्रेडिट संगोष्ठी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप वर्ष 2027 में भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने और वर्ष 2029-30 में उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
संगोष्ठी के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूज्य बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में दीपदान भी किया।
सभी ज्ञात-अज्ञात वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं श्रद्धेय बापू की अमर स्मृतियों को कोटिशः नमन।
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल, लखनऊ में आयोजित भजन संध्या एवं दीपदान कार्यक्रम में... https://t.co/JTjD6ri7O1
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
श्रद्धेय 'बापू' का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।
आइए, 'बापू' के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।
'हम भारत के लोग'...
संविधान की यह पंक्ति हर भारत वासी के लिए प्रेरणा है।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारत माता के सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को नमन।
Under the visionary leadership of Hon. PM Shri @narendramodi Ji, the India EU Free Trade Agreement marks a historic leap in India’s global economic journey.
This strategic pact integrates India with 27 European nations and ensures preferential market access for over 99 percent of Indian goods, unlocking export potential worth nearly ₹6.41 lakh crore, especially for labour intensive sectors.
By empowering farmers, strengthening MSMEs, boosting manufacturing and services, and expanding opportunities for skilled professionals, this agreement becomes a blueprint for shared prosperity and a stronger, self-reliant India.
#IndiaEUTradeDeal
बेटियां वरदान हैं, हमारा अभिमान हैं, राष्ट्र की पहचान हैं।
आज 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर सभी माताओं-बहनों और भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्र निर्माण में उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का अभिनंदन।
हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं।
डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन हेतु दृढ़ संकल्पित है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों से 'उत्तर प्रदेश दिवस' का लखनऊ में भव्य शुभारंभ...
@AmitShah https://t.co/YwwMmorq5r