नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने ।
बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः।।
आस्था और लोकमंगल के महापर्व श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन शुभारंभ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा सभी के जीवन मे बनी रहे।
⭕ जय जगन्नाथ ⭕
॥ जय जगन्नाथ ॥ ⭕❗⭕
आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के पावन महापर्व देव स्नान पूर्णिमा
की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ, प्रभु बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल का सदैव वास रहे।
जय जगन्नाथ 🚩⭕❗⭕
आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा तथा आदिवासी स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष और बलिदान हमें सदैव सत्य, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
युवा नौकरी और भविष्य की चिंता में डूबे हैं लेकिन राजनीति अब भी भाषणों और नारों की चमक में व्यस्त दिखती है।
वोट के समय युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है लेकिन सवाल पूछो तो उन्हें नासमझ या अधीर क्यों समझ लिया जाता है।
क्या युवाओं की नाराज़गी सिर्फ गुस्सा है या टूटी उम्मीदों की आवाज़ है क्या राजनीति सच में युवाओं को सुनना चाहती है या सिर्फ चुनाव तक याद रखती है?
रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः।
राजा सर्वस्य लोकस्य देवानामिव वासवः॥
आज सरयू तट पर स्थित धर्मनगरी "अयोध्या" में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। (1)
सादगी, सेवा और समर्पण के प्रतीक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय @ashokgehlot51 जी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता अतुलनीय है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं चिरायु जीवन प्रदान करें यही कामना है।
हीरा अपनी कीमत कभी चिल्लाकर नहीं बताता... वो चुपचाप चमकता है, और सारी दुनिया उसकी चमक देखकर मुग्ध हो जाती है।
बीजेपी ने @SachinPilot जी पर अनर्गल बयानबाजी करके खुद अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली है।
सचिन पायलट जी ने सालों तक चुपचाप दर्द सहा, धैर्य की मिसाल बनकर इंतजार किया, बिना किसी शिकवे-गिले के, बिना कड़वाहट के, पूरे समर्पण से कांग्रेस की सेवा की।
ये कमजोरी नहीं, बल्कि असली मर्दानगी और अदम्य इंसानियत है। ये वो ताकत है जो तूफानों में भी जड़ें नहीं छोड़ती।
जल्द ही या देर से, जनता और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उनके इस खूबसूरत संघर्ष और लगन का इनाम जरूर मिलेगा।
💪💪💪💪💪
@VipinINC@SachinPilot लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभद्रता और अशोभनीय भाषा की कोई जगह नहीं है।
हमारे देश प्रदेश की संस्कृति में भाषा की मर्यादा सर्वोच्च है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।"
#GreatLeader@SachinPilot 🙏♥️
राजस्थान की हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा से सचिन पायलट जी के समर्थन में एक स्वर उठा है। उनके खिलाफ की गई गलत बयानबाजी की कड़ी निंदा की गई।
जनता, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर @SachinPilot जी के साथ खड़े हैं, जो उनके प्रति जनसमर्थन की ताकत को साफ़ दिखाता है।
आओ साथ मिलकर एक नई शुरुआत करें,
छोटे-छोटे कदमों से बड़ा बदलाव करें I
आपकी आवाज
अर्जुन सिंह बोचावत
बैलट नंबर- 87
प्रदेश महासचिव पद हेतु
राजस्थान युवा कांग्रेस
@arjun_bilara
हमने विरोधियों का सामना नियम से किया हैं मर्यादा पूर्ण भाषा से किया हैं I संयम और मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना हमारी राजनीति का परिचय हैं : श्री सचिन पायलट
@SachinPilot
आज राजस्थान की राजनीति में एक अजीब सा दृश्य देखने को मिल रहा है- चाहे भाजपा के प्रभारी हों, चुनाव हारे हुए नेता हों, छोटे दलों के चेहरे हों या फिर अपने ही घर के कुछ ऐसे लोग जो संगठन और आलाकमान की मर्यादा को बार-बार लांघते हैं...
सबके निशाने पर एक ही नाम है- सचिन पायलट ।
सवाल उठता है, आखिर क्यों?
क्योंकि सचिन पायलट जी सत्ता की सुविधा नहीं, जनता की सच्चाई की राजनीति करते हैं। क्योंकि सचिन पायलट मुद्दों पर बोलते हैं, सवाल करते हैं और हर उस आवाज़ को उठाते हैं जो अक्सर दबा दी जाती है- चाहे वो युवा हो, किसान हो या समाज की 36 कौम।
विरोधियों का हमला समझ में आता है...वो राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा है। लेकिन जब अपने ही कुछ लोग निजी महत्वाकांक्षाओं और “जादुई हथकंडों” के सहारे कीचड़ उछालने लगें, तब फर्क साफ दिखता है- एक तरफ सच्चाई है, दूसरी तरफ साजिशें। मगर सचिन पायलट इन साजिशों को किनारे रखकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते हैं।
सचिन पायलट जी ने इन 'जादुई हथकंडों' का जवाब कभी भी अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से दिया* है और इस बार भी वो इन 'जादुई साजिशों' के बीच केरल से तमिलनाडु, बंगाल से असम तक संगठन को मजबूत करने में, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने में और कांग्रेस की विचारधारा को जमीन तक पहुंचाने में जुटे हैं।
सचिन पायलट जी की राजनीति में व्यक्तिगत द्वेष नहीं, कांग्रेस को मजबूत करने की जिजीविषा है। यही कारण है कि वो अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और अपने नेता राहुल गाँधी के कमांड में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
सचिन पायलट जी का हर कदम, हर बयान, हर प्रयास एक व्यापक उद्देश्य से जुड़ा होता है- जनता की आवाज़ को बुलंद करना और कांग्रेस को मजबूत करना, इसलिए वो ओछी राजनीति नहीं करते...और शायद यही वजह है कि सचिन पायलट हर उस व्यक्ति को चुभते हैं, जो सच्चाई से दूर सत्ता की साजिश और 'जादुई हथकंडों' की चिंता में दिन-रात खोए रहते हैं।
और वैसे भी किसी ने क्या खूब लिखा है:-
गिराने की कोशिशें लाख हुईं, मगर वो झुका नहीं,
हर वार सहकर भी वो कभी रुका नहीं।
जो खड़ा है सच के साथ, उसे कौन मिटा पाएगा,
वो स्वार्थ नहीं रचता, उसे वक्त ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”
@SachinPilot
आज लोकसभा में भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए गए बिल को सभी विपक्षी दलों ने मिलकर खारिज कर दिया। यह समझना बहुत जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी सहित समूचा विपक्ष महिला सशक्तिकरण के पक्ष में एकजुट है। हम सभी चाहते हैं कि लोकतंत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े और उन्हें समान अवसर मिले।
हालांकि, महिला सशक्तिकरण के नाम पर लाए गए इस बिल में कई गंभीर खामियां थीं। इसे जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया, वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उनकी आवाज कमजोर पड़ने का खतरा है।
इसके अलावा, लंबे समय से उठ रही जाति जनगणना की मांग को भी नजरअंदाज किया गया। सामाजिक न्याय के आधार पर आरक्षण तय नहीं किया गया तो सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित नहीं होगा, जिससे ओबीसी, दलितों और अन्य कमजोर वर्गों भागीदारी को न्याय नहीं मिल पाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने हमेशा नारी महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया है। 2023 में महिला आरक्षण का बिल का हमने समर्थन किया था। महिला सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन भाजपा इस मुद्दे की आड़ में एक अलग ही राजनीतिक एजेंडा साधने की कोशिश कर रही थी, जो देश की लोकतांत्रिक मूलभावना और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia