राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, परम श्रद्धेय स्व. शालिगराम तोमर जी की स्मृति में आज भोपाल में नवलय संस्था द्वारा आयोजित समारोह में अभाविप में साथ काम करने वाले कई कार्यकर्ता बंधुओं से मिलकर पुरानी स्मृति जीवंत हो गई।
राष्ट्र सेवा ही शालिगराम जी के जीवन का ध्येय था। उन्होंने अनेक कार्यकर्ता तैयार किए। उनके आदर्श जीवन से लाखों युवाओं ने प्रेरणा ली।
समारोह में समाजसेवी श्री सदाशिव देवधर पुणे जी एवं श्री अरविंद मोघे जी को शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान और 1-1 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की।
@KailashOnline@Indersinghsjp@rajneesh4n@ABVPVoice
आज बैतूल जिले की ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित 'रात्रि चौपाल' में ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया एवं एक ग्रामीण परिवार के घर स्नेहपूर्ण भोजन किया।
गांव की सादगी, आत्मीयता और अपार स्नेह ने मन को गहराई से स्पर्श किया। ग्रामीणों का विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। कुकरू के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @DdUikey जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री @Hkhandelwal1964 जी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री @mohanjinagar जी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहा औद्योगिक विकास...
आज भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस 2026 पर आयोजित 'सशक्त उद्यमी, समृद्ध मध्य प्रदेश' समिट में उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र एवं लोन स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्ले एंड प्लग इंडिया प्र.लि. और एमएसएमई विभाग के बीच स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए MoU हस्ताक्षरित हुआ। साथ ही, उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों, कला शिल्पों की विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
प्रदेश भर में उद्योग लगाए जा रहे हैं। कनाडा, यूके, अमेरिका, जापान और अन्य कई देशों से भी प्रदेश में निवेश आ रहा है। बीते दो वर्षों में 18 नई नीतियों और नए नियमों का लाभ उद्योगों को मिला है।
#WorldMSMEDay
वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश को 20 जीआई टैग प्राप्त हुए हैं।
अगले साल GIS भोपाल में ही होने वाली है, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को आमंत्रित किया है। यह वर्ष 'किसान कल्याण वर्ष' है, अगला वर्ष 'युवा वर्ष' होगा।
#WorldMSMEDay#GlobalInvestorsSummit
भव्य और दिव्य "सिंहस्थ-2028" के लिए सभी तैयारियां तेजी से जारी हैं...
आज उज्जैन में 'सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प' विषयक वृहद प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।
हमारा संकल्प है कि सिंहस्थ-2028 अब तक का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय महापर्व बने। लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए क्षिप्रा नदी पर 22 नए पुलों का निर्माण, नवीन घाटों का विकास, सड़कें, रेल एवं हवाई संपर्क का विस्तार और अत्याधुनिक डिजिटल कमांड सेंटर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।
'सिंहस्थ' सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महासंगम है। सामूहिक प्रयासों से यह विश्व का सर्वश्रेष्ठ महापर्व होगा।
@AnilJKBJP
#Simhastha2028