भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मा. महामंत्री (संगठन)आदरणीय श्री @idharampalsingh जी भाईसाहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से प्रदेश में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
भगवान विष्णु के पांचवे अवतार "वामन प्रकटोत्सव दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु की कृपा अपने सभी भक्तों पर सदा बनी रहे।
#VamanJaynti2026#VamanAvatar
माँ भारती के अनन्य उपासक, प्रखर राष्ट्रभक्त, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्नद्रष्टा, आत्मनिर्भर भारत' के शिल्पकार, हम सभी के मार्गदर्शक तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#HappyBdayPMModi
‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तब देश अनेक विषम परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय उन्होंने देशहित में नई नीतियां बनाईं, नए कार्यक्रम शुरू किए और अनेक ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिन्होंने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
स्टार्टअप इंडिया ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर दिए, शौचालय निर्माण ने महिलाओं को सम्मान और गरिमा दी, वहीं लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। आज हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
देश ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला। कभी नक्सलवाद की जड़ें 200 से अधिक जिलों तक फैली थीं, लेकिन आज भारत नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता की ओर बढ़ चुका है। देश लंबे समय तक आतंकवाद से भी प्रभावित रहा, लेकिन पीएम मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। आज हमारी सीमाएं अधिक सुरक्षित हैं और देश की ओर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
पीएम मोदी जी के विकास के लक्ष्य पर देश की जनता को पूरा विश्वास है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेंगे।
देश की प्रगतिशील यात्रा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए, आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।
- श्री @NitinNabin
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
शासन में जितनी अधिक शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी होगी, उतने प्रभावी ढंग से हम सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत अन्वेषण के लिए समर्पित लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका एवं सूचना पुस्तिका का विमोचन भी किया।
लोक आयुक्त संगठन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए संगठन के सभी प्राधिकारियों, विधि अधिकारियों एवं युवा विधि छात्रों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
25 साल… सिर्फ राष्ट्रसेवा का संकल्प!
जनकल्याण की अनगिनत योजनाएँ, करोड़ों जीवन में बदलाव और हर दिन देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का निरंतर प्रयास।
#SevaSankalpAbhiyan
हर अक्षर एक पहल, हर पहल में जनकल्याण और हर कदम में राष्ट्रनिर्माण का संकल्प। 2001 से 2026 तक 25 वर्ष…
गुजरात से विकसित भारत तक, सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी है।
#SevaSankalpAbhiyan
"आपकी सेवा ही हमारा संकल्प और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है"
आज दिनांक 14 सितंबर, 2026 को आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे नागरिकों से आत्मीय भेंटकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना एवं सभी प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र, समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान हमारी प्रतिबद्धता है और यही सेवा और सुशासन की कसौटी है।
@BJP4India@BJP4UP
आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के प्रतिभाशाली तीरंदाज श्री धीरज बोम्मादेवरा जी को हार्दिक बधाई!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि असाधारण प्रतिभा, अथक परिश्रम और राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट करने के मजबूत संकल्प का गौरवपूर्ण प्रमाण है।
आपको उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) श्री चौधरी यशवीर सिंह जी, उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ लि. लखनऊ के अध्यक्ष/ सभापति श्री राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा जी, मा. विधायकगण श्री राजेश कुमार गौतम जी, श्री रामचन्द्र यादव जी, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी जी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी जी से शिष्टाचार भेंट की।
कैम्प कार्यालय, लखनऊ पर मा. सांसद श्री जगदंबिका पाल जी, मा. विधायक श्री अमरेश कुमार जी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री श्री राजीव मिश्रा जी से शिष्टाचार भेंट कर श्री जगदंबिका पाल जी को 'संसद रत्न' सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी।