ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शिल्पा कंचुगरकोप्पलु शायला जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इसके साथ ही, ज्ञानेश्वरी यादव जी, वल्लुरी अजय बाबू जी, सर्वेश अनिल कुशारे जी तथा बिंदियारानी देवी जी को भी अपने-अपने स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई।
आप प्रतिभावान खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन आपकी लगन, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं।
आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता ईशा सिंह जी एवं कांस्य पदक विजेता मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
@singhesha10@realmanubhaker
जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदरणीय श्री @NitishKumar जी आज राज्यसभा की कार्यवाही में सम्मिलित हुए।
इस दौरान उन्होंने माननीय उपराष्ट्रपति तथा राज्य सभा के माननीय सभापति श्री @CPR_VP जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर जनता दल (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी भी उपस्थित रहे।
#Rajyasabha #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitishKumar जी एवं माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी के अनुमोदन उपरांत बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल तथा जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी साथी माननीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 'न्याय के साथ विकास' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाते हुए उनके हाथों को और अधिक मजबूत करेंगे तथा अपने समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से जनता दल (यू) को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
कबीर जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के महान कवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@dpradhanbjp
पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आज (21 जून) जदयू की बिहार राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की हालिया उपलब्धियों तथा भविष्य में इसे और सशक्त बनाने से जुड़े विषयों की विस्तार से चर्चा की।
बैठक में सभी साथियों ने अपने सर्वमान्य नेता, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitishKumar जी के सामाजिक न्याय के संकल्पों तथा समावेशी विकास के कार्यों को साथ मिलकर निरंतर आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
इस बैठक में उमेश सिंह कुशवाहा जी के लगातार तीसरी बार @Jduonline का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही सभी ने माना कि राज्य सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी में पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता है, इसलिए उन्हें और अधिक सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
#NitishKumar #JanataDalUnited #Bihar
जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष कुमार जी की सुपुत्री के जन्मदिन समारोह के अवसर पर उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी भी इस अवसर पर उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया ।@VijayKChy
बिहार विभूति स्वर्गीय डॉ॰ अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बिहार के विकास में उनका अमूल्य योगदान एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@myogiadityanath
आज प्रदेश कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी जी से विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#JDU#Bihar#NitishKumar
आई॰टी॰बी॰पी॰ की वीर महिला पर्वतारोहियों द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना गौरव का विषय है। इस एक्सपीडिशन की सभी 11 महिला पर्वतारोहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका साहस और दृढ़ संकल्प प्रशंसनीय है।
@ITBP_official